राजनांदगांव। संस्कार सिटी कॉलेज ऑफ एजूकेशन, ठाकुरटोला, राजनांदगांव में होली का त्योहार धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया। महाविद्यालय का परिसर रंग-बिरंगे गुलाल और मुस्कान से सजा हुआ था, जहां विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मिलकर एकता और भाईचारे का परिचय दिया।
इस खास अवसर पर कॉलेज की प्राचार्य प्रो. (डॉ.) गुरप्रीत कौर ने सभी छात्र-छात्राओं और शिक्षकगण को होली के रंगों से प्रेम, एकता और सौहार्द का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि होली का त्योहार हम सबको जीवन में सद्भावना, प्रेम और भाईचारे की महत्वपूर्णता समझाता है।
महाविद्यालय के विद्यार्थियों और स्टाफ ने मिलकर इस पर्व को एक परिवार की तरह मनाया। यह उत्सव न केवल रंगों और खुशी का था, बल्कि यह एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करता है, जिससे महाविद्यालय का माहौल और भी जीवंत हो उठा।
प्राचार्य ने यह भी कहा कि होली हमें यह सिखाती है कि जीवन में प्रेम और एकता के रंग हमेशा बने रहना चाहिए और हम सभी मिलकर समाज में खुशियों का प्रकाश फैलाएं।
संस्कार सिटी कॉलेज परिवार की ओर से सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ। इस रंगीन पर्व से आपके जीवन में खुशियाँए समृद्धि और नई ऊर्जा का संचार हो।

ताज़ा ख़बर :
- राजनांदगांव में 136 नई सहकारी समितियों का उद्घाटन, किसानों में खुशी की लहर
- देवादा मानसिक अस्पताल में मरीज की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
- सोमनी पुलिस की मानवीय पहल : मानसिक रूप से कमजोर महिला परिजनों के सुपुर्द
- डोंगरगढ़ में अवैध शराब बेचते पकड़ा गया आरोपी, जेल भेजा गया
- शंकरपुर में चाकू और डंडे से मारपीट : आरोपी व विधि से संघर्षरत बालक गिरफ्तार
- डोंगरगढ़ में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भव्य जनजागरूकता पदयात्रा
- कलेक्टर ने सुरगी आयुष्मान आरोग्य मंदिर में योगाभ्यास में लिया भाग, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश
- कलेक्टर ने सुरगी पीएचसी का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश
