राजनांदगांव। जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सोमवार को पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने सम्मानित किया। इस मौके पर 60 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके सराहनीय और कर्तव्यपरायण कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने सभी को उनके समर्पण, मेहनत और जिम्मेदारी के लिए सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से जिले में पुलिस विभाग की सकारात्मक छवि और मजबूत हुई है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से भविष्य में भी ऐसे ही उत्कृष्ट कार्य करने की उम्मीद जताई।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और रक्षित निरीक्षक लोकेश कुमार कसेर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी सम्मानित अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और जनसेवा के प्रति समर्पण के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
जिला पुलिस द्वारा आयोजित ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाने और उन्हें अधिक उत्साह और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से किए जाते हैं।

ताज़ा ख़बर :
- प्रतिदिन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में भी लगाया जायेगा एचपीवी वैक्सीन
- हाईरिस्क वाली गर्भवती माताओं का निःशुल्क सोनोग्राफी
- कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने सुकुलदैहान में राजस्व पखवाड़ा शिविर का किया निरीक्षण
- राष्ट्रीय मधुमक्खी पालन मिशन : ग्रामीण और आदिवासी कृषकों को सात दिवसीय प्रशिक्षण
- जिले के 7 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर एनक्यूएएस प्रमाण पत्र के लिए चयनित
- जनदर्शन में आवेदन पर त्वरित निराकरण, श्रमिकों को मिला 25,056 रुपए का भुगतान
- शेयर ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी, आरोपी इंदौर से गिरफ्तार
- जिले के पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने किया सम्मानित
