Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। अवैध शराब बिक्री पर नकेल कसते हुए थाना सोमनी पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़कर उनके कब्जे से अंग्रेजी शराब के कुल 29 पौवा (5.22 लीटर) और नकद 4,320 रुपये (जिसमें 3,480 रूपये शराब की कीमत व 840 रूपये बिक्री रकम) जब्त किए हैं। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक के पर्यवेक्षण में अवैध शराब बिक्री, परिवहन और असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी सोमनी निरीक्षक अरुण कुमार नामदेव के नेतृत्व में टीम ने ग्राम कोपेडीह स्थित…

Read More

राजनांदगांव। चिखली पुलिस ने नवविवाहिता मोनिका रामटेके की संदिग्ध मौत के मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए पतिए सास और रिश्तेदार को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामला 26 नवंबर 2025 को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पेड्री राजनांदगांव से मिले अस्पताली मेमो के बाद सामने आया था, जिसमें मोनिका को मृत अवस्था में लाया गया बताया गया था। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक के निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक तनुप्रिया ठाकुर ने पुलिस चौकी चिखली टीम के साथ जांच शुरू…

Read More

खैरागढ़। ब्लॉक अंतर्गत ग्राम भुरसाटोला में दुबेलिया तेली साहू समाज द्वारा छात्र-छात्राओं सम्मान समारोह, युवक-युवती परिचय सम्मेलन और रंगोली प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह शामिल हुए, जबकि अध्यक्षता केंद्रीय दुबेलिया तेली साहू समाज के अध्यक्ष शिवकुमार साहू ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि खम्हन ताम्रकार और जनपद सदस्य हेमकल्यानी तोड़े मौजूद रहीं। समारोह में समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र और प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान खम्हन ताम्रकार ने समाज के शैक्षणिक योगदान और नियमित सामाजिक गतिविधियों की…

Read More

डोंगरगढ़। जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास बघेल के मार्गदर्शन में डोंगरगढ़ विकासखंड में नवोन्मेषी शैक्षिक पहल की शुरुआत की गई है। स्वामी आत्मानंद विद्यालय में कक्षा 5वीं के 184 विद्यार्थियों के लिए नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा एवं राष्ट्रीय प्रतिभा छात्रवृत्ति परीक्षा की तैयारी हेतु मॉक टेस्ट आयोजित किया गया। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति सजग करना और प्रारंभिक स्तर पर उनकी दक्षता बढ़ाना है। मॉक टेस्ट के दौरान विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीनिवास मिश्रा, बीआरसी सुरेश सहारे, एबीईओ बिरेन्द्र कौर गरचा, एएबीईओ गोपी वर्मा, संकुल समन्वयक तथा विजय श्रीवास्तव उपस्थित रहे। अधिकारियों ने परीक्षा की संपूर्ण प्रक्रिया…

Read More

राजनांदगांव। उप मुख्यमंत्री अरूण साव साहू सदन राजनांदगांव में आयोजित साहू समाज के छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने साहू सदन परिसर में मां कर्मा मंदिर जीर्णोद्धार और डोम शेड का लोकार्पण किया। उप मुख्यमंत्री साव ने युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शामिल होने वाले युवक-युवतियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, कसडोल विधायक संदीप साहू, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ तेलघानी बोर्ड जितेन्द्र साहू, उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण साहू, अध्यक्ष प्रदेश साहू संघ…

Read More

राजनांदगांव। उप मुख्यमंत्री अरूण साव अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम परिसर राजनांदगांव में संस्कारधानी तीरंदाजी संघ द्वारा आयोजित एक दिवसीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश के भावी तीरंदाजों से मिलने का अवसर मिला है, यह मेरे लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेल एवं खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है। खेलो इंडिया के माध्यम से देश में खेल और खिलाड़ियों के लिए एक सकारात्मक वातावरण बना है। प्रधानमंत्री सभी खेलों और खिलाड़ियों…

Read More

राजनांदगांव। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के निर्देशानुसार भारत में महिला खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ हॉकी के द्वारा अस्मिता हॉकी लीग चैंपियनशिप का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह आज उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। इस अवसर पर बतौर विशिष्ट अतिथि छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष सचिन बघेल, जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, पूर्व विधायक रामजी भारती, समाजसेवी राजेंद्र गोलछा, पूर्व महापौर अजीत जैन, पार्षद शिव वर्मा एवं सुनील कन्हैया साहू, अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे एवं…

Read More

राजनांदगांव। खैरागढ़ जिले में श्री सीमेंट लिमिटेड की प्रस्तावित संडी चूना पत्थर खदान परियोजना के खिलाफ 40 गांव के लोगों के विरोध को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उत्तम जायसवाल का कहना है कि विगत दिनों मामले में प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का घायल होने के बावजूद सरकार द्वारा 11 दिसंबर को जनसुनवाई की अनुमति देना दुर्भाग्यजनक है। जब प्रभावित गांवों ने पहले ही सामूहिक रूप से परियोजना का विरोध जता दिया है, तो जनसुनवाई कराने का कोई औचित्य नहीं रह जाता और जानकारी मिली है कि क्षेत्र में कंपनी के एजेंट गांव वालों से फर्जी तरीके…

Read More

राजनांदगांव। पदुमतरा में नए वर्ष में होने वाले श्रीमद् भागवत कथा के लिए आयोजन समिति ने भूमिपूजन किया। पुजारी राजा दुबे ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भूमिपूजन कार्य संपन्न कराये। आगामी 1 जनवरी को मां बगलामुखी यज्ञ एवं 2 जनवरी से 8 जनवरी तक कथा का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक हर्षिता स्वामी ने अपनी बात रखते हुए कहा कि महाराज जी की कथा सुनने दूर-दूर से श्रोता उपस्थित रहेंगे, सभी को तैयारी में जुट जाने की अपील की। पूर्व विधायक भुनेश्वर बघेल ने कहा की यह पदुमतरा ही नहीं पूरे क्षेत्र के लिए गर्व व सौभाग्य का…

Read More

राजनांदगांव। अखिल भारतीय पुरोहित पुजारी संघ द्वारा गीता जयंती का आयोजन श्रद्धा, उत्साह और धार्मिक fervour के साथ किया गया। संघ की पहल पर शहर के विभिन्न मंदिरों में भी गीता जयंती मनाने का प्रयास किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल निर्मित रहा। पूजा–अर्चना से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण के चित्र पर तिलक और पूजा–अर्चना के साथ की गई। इसके पश्चात सामूहिक रूप से श्रीमद्भगवद्गीता का पाठ किया गया। मुख्य अतिथि और कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पंडित देव कुमार निर्वाणी ने उद्बोधन देते हुए गीता के संदेश को जीवन में उतारने पर…

Read More