राजनांदगांव। खैरागढ़ जिले में श्री सीमेंट लिमिटेड की प्रस्तावित संडी चूना पत्थर खदान परियोजना के खिलाफ 40 गांव के लोगों के विरोध को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उत्तम जायसवाल का कहना है कि विगत दिनों मामले में प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का घायल होने के बावजूद सरकार द्वारा 11 दिसंबर को जनसुनवाई की अनुमति देना दुर्भाग्यजनक है। जब प्रभावित गांवों ने पहले ही सामूहिक रूप से परियोजना का विरोध जता दिया है, तो जनसुनवाई कराने का कोई औचित्य नहीं रह जाता और जानकारी मिली है कि क्षेत्र में कंपनी के एजेंट गांव वालों से फर्जी तरीके से समर्थन में हस्ताक्षर करवा रहे हैं, जिसका लोगों ने विरोध किया है। सरकार सिर्फ उद्योगपतियों को फायदा पहुँचाने में लगी है। आम जनता की मांगों को सरकार अनदेखी कर रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच हेतु आम आदमी पार्टी की ओर से 10 सदस्य जांच समिति समिति गठित की गई है, जो संबंधित 40 गांव के लोगों से मिलकर उनकी मांगों और विरोध की धरातल पर जांच करेगी।
आम आदमी पार्टी कि ओर से प्रदेश सचिव पवन चंद्रवंशी के नेतृत्व में संजीत विश्वकर्मा, देवेंद्र सिंह भाटिया, भूपेश तिवारी, मनोज गुप्ता, राजेंद्र सोनी, चित्रा गुरुदेव, अजय सिंह ठाकुर, श्याम मूर्ति नायडू और कमलेश स्वर्णकार को जांच समिति के सदस्य बनाया गया है।
उत्तम जायसवाल का कहना है कि यह परियोजना जलस्रोतों, बोरवेल रिचार्ज, कृषि उत्पादन और पशुपालन के लिए गंभीर खतरा पैदा करेगी। साथ ही खेती, पर्यावरण और ग्रामीण आजीविका को भी गंभीर रूप से प्रभावित करेगा। आम आदमी पार्टी ने इस मामले में चेतावनी दी है कि यदि प्रस्तावित जनसुनवाई को रद्द नहीं किया जाता है तो पार्टी समस्त ग्रामीणों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन करेगी।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
