
- पीएमजीएसवाई के तहत 2.45 किमी सड़क निर्माण पूरा, ओवरहीट मटेरियल हटाकर दोबारा कराया गया काम
- ईद पर छुरिया ईदगाह पहुंचे जिलाध्यक्ष विपिन यादव, भाईचारे और सौहार्द का दिया संदेश
- हिंदू जागरण मंच ने हिंदू नव वर्ष, नवरात्रि और झूलेलाल जयंती मनाई
- विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रानी अवंती बाई लोधी को श्रद्धांजलि
- भीषण गर्मी में बेजुबानों के लिए पहल, स्वास्तिक समिति ने बांटे कोटना
- ईद पर छुरिया ईदगाह पहुंचे जिलाध्यक्ष विपिन यादव, भाईचारे और सौहार्द का दिया संदेश
- झपटमारी का आरोपी गिरफ्तार, 5,770 रुपये बरामद
- महापौर परिषद में बजट पर स्वीकृति, अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी निर्णय
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में जिले के धान उपार्जन केन्द्रों में तेजी से धान खरीदी कार्य किया जा रहा है। शासन किसानों के वास्तविक उपज को समर्थन मूल्य में खरीदी कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बना रही है। जिले के किसान आर्थिक रूप से सशक्त हो रहे है। राजनांदगांव विकासखंड के धान उपार्जन केन्द्र सोमनी में ग्राम ईरा के किसान डिलेश्वर प्रसाद साहू ने बताया कि वे 66 क्विंटल धान बिक्री करने आए हैं। उनके पास 8 एकड़ खेती जमीन है, जिसमें वे धान की उपज लिया है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा 3100 रूपए प्रति कि्ंवटल की…
खैरागढ़। अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर जिला खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई में जिला स्तरीय कार्यक्रम कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला छुईखदान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 300 दिव्यांगजन शामिल हुए। कार्यक्रम में 20 पात्र दिव्यांगों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। इनमें 5 बैटरी चालित ट्राइसाइकिल, 5 हस्तचालित ट्राइसाइकिल, 2 व्हीलचेयर, 2 बैशाखी और 1 स्मार्ट केन शामिल रही। इसके अलावा विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत 3 दिव्यांग दंपत्तियों को 50-50 हजार रुपये के चेक प्रदान किए गए। जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने दिव्यांगजन को शुभकामनाएं दी और कहा कि ईश्वर यदि एक क्षमता कम कर देता है, तो दूसरी क्षमता को…
राजनांदगांव। ग्राम पदुमतरा की पुण्यधरा पर पहली बार भव्य स्तर पर आयोजित होने जा रही श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह (2 से 8 जनवरी 2026) की तैयारियाँ प्रारंभ हो गई हैं। आयोजन की औपचारिक शुरुआत 7 दिसंबर को कथा स्थल पर होने वाले भूमिपूजन से होगी। भूमिपूजन कार्यक्रम दिनांक 07 दिसंबर 2025, दिन रविवार, दोपहर 12 बजे, श्री राम मंदिर परिसर के पास, ग्राम पदुमतरा में संपन्न होगा। कार्यक्रम का आयोजन श्री राम मंदिर ट्रस्ट समिति, महिला मंडल, भागवत समिति एवं समस्त ग्रामवासी संयुक्त रूप से कर रहे हैं। आगामी जनवरी में होने वाली कथा का वाचन राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त…
राजनांदगांव। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी द्वारा हाल ही में दिए गए बयानों को लेकर विश्व हिंदू परिषद के छत्तीसगढ़ विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रमुख अरुण कुमार गुप्ता ने कड़ा विरोध जताया है। गुप्ता ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री रेड्डी मानसिक रूप से दिवालियापन की स्थिति में पहुँच चुके हैं और राजनीतिक लाभ के लिए हिंदू समाज की आस्था से जुड़े देवी-देवताओं पर अपमानजनक टिप्पणी कर रहे हैं। अरुण गुप्ता ने कहा कि जिन हिंदुओं के वोट से रेवंत रेड्डी सत्ता में आए, उन्हीं की भावनाओं को आहत करने वाले बयान देना अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का…
राजनांदगांव। प्रदेश में जमीन की गाइडलाइन/सरकारी मूल्य में हुई भारी वृद्धि के विरोध की लहर लगातार तेज होती जा रही है। इसी क्रम में राजनांदगांव के आमजनों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से उनके अंबागढ़ चौकी प्रवास के दौरान मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया और वृद्धि को वापस लेने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की बात गंभीरता से सुनी और कहा कि बढ़े हुए सरकारी मूल्य गाइडलाइन दरों के मुद्दे पर जल्द ही चर्चा कर ठोस निर्णय लिया जाएगा। गौरतलब है कि 20 नवंबर 2025 को जारी नई जमीन गाइडलाइन दरों के बाद पूरे प्रदेश…
राजनांदगांव। शासकीय कमला देवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजनांदगांव की गृह विज्ञान विभाग की छात्राएँ पाठ्यक्रमानुसार शैक्षणिक भ्रमण पर एटीडीसी रायपुर पहुँचीं। प्राचार्य डॉ. जयसिंह साहू की अनुमति से आयोजित इस भ्रमण में विभागाध्यक्ष श्रीमती ममता आर. देव, डॉ. अर्चना खरे और रिया तिवारी भी शामिल रहीं। भ्रमण के दौरान छात्राओं ने एटीडीसी में आधुनिक गारमेंट टेक्नोलॉजी, पैटर्न मेकिंग लैब, सिलाई-फिनिशिंग यूनिट तथा इंडस्टि्रयल और एम्ब्रॉयडरी मशीनों का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। विशेषज्ञों ने फैशन डिजाइनिंग कोर्स के बाद उपलब्ध करियर विकल्पों फैशन डिजाइनर, स्टाइलिस्ट, टेक्सटाइल/गारमेंट मर्चेंडाइजर, पैटर्न मेकर, सैंपल डेवलपर, बुटीक एवं उद्यमिता और फैशन इलस्ट्रेटर के बारे में विस्तार…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार राजस्व एवं खाद्य विभाग की टीम द्वारा धान उपार्जन केन्द्र घुमका का औचक निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान धान उपार्जन केन्द्र घुमका में ऑनलाईन रिपोर्ट अनुसार कुल 357 किसानों से 21166 क्विंटल (52915 बोरा) धान खरीदी किया गया था। जांच दल द्वारा उपार्जन केन्द्र प्रांगण में स्टेक किए गए धान भरे हुए बोरों की गणना की गई। गणना में धान उपार्जन केन्द्र में धान खरीदी से 517.60 क्विंटल (1294 बोरा) धान अधिक पाया गया, जो अवैध धान विक्रय करने के उद्देश्य से समिति प्रांगण में अतिरिक्त धान भंडारित कर रखा गया है। जांच…
राजनांदगांव। थाना बसंतपुर पुलिस ने 15 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को सुपुर्द किया। इन मोबाइल की कुल अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख 50 हजार रुपये है। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के मार्गदर्शन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन और पुष्पेंद्र नायक के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। थाना बसंतपुर में आज दिनांक 03 दिसंबर 2025 को बरामद मोबाइल प्रार्थियों को सौंपे गए। प्रार्थियों ने अपने गुम मोबाइल मिलने पर जिला और थाना बसंतपुर पुलिस की प्रशंसा की और आभार…
राजनांदगांव। साइबर ठगी के एक बड़े मामले में राजनांदगांव साइबर सेल ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। थाना सिटी कोतवाली के शेयर ट्रेडिंग मामले में साइबर अपराधियों द्वारा एक युवा व्यापारी को फर्जी वेबसाइट लिंक भेजकर 1,21,53,590 रुपये की ठगी की गई थी। अब तक इस गिरोह के पांच आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। सायबर सेल और थाना कोतवाली की संयुक्त टीम ने मध्यप्रदेश (सिहोर और इंदौर) से पहले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसी कड़ी में अब गिरोह के अन्य 2 आरोपियों धर्मेन्द्र कुमार (36, दिल्ली) और राजेश मंडल (30, झारखंड) को भुवनेश्वर, ओडिशा से पकड़कर राजनांदगांव…
राजनांदगांव। यातायात पुलिस ने वर्ष 2025 में मॉडिफाई सायलेंसर वाले बुलेट चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कुल 23 चालकों से 1,16,000 रुपए जुर्माना वसूला। दिनांक 02 दिसंबर 2025 को यातायात पुलिस ने मॉडिफाई सायलेंसर लगी एक बुलेट पर मोटरयान अधिनियम की धारा 182 क (4) के तहत 5,000 रुपए जुर्माना किया। इससे पहले वर्ष 2025 में 22 अन्य बुलेट चालकों पर मोटरयान अधिनियम के तहत 1,11,000 रुपए जुर्माना लगाया गया था। सभी मॉडिफाई सायलेंसर जप्त कर लिए गए और चालकों को भविष्य में ऐसा न करने की सख्त चेतावनी दी गई। पुलिस ने जिले के सभी बुलेट चालकों…