राजनांदगांव। ग्राम पदुमतरा की पुण्यधरा पर पहली बार भव्य स्तर पर आयोजित होने जा रही श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह (2 से 8 जनवरी 2026) की तैयारियाँ प्रारंभ हो गई हैं। आयोजन की औपचारिक शुरुआत 7 दिसंबर को कथा स्थल पर होने वाले भूमिपूजन से होगी।
भूमिपूजन कार्यक्रम दिनांक 07 दिसंबर 2025, दिन रविवार, दोपहर 12 बजे, श्री राम मंदिर परिसर के पास, ग्राम पदुमतरा में संपन्न होगा। कार्यक्रम का आयोजन श्री राम मंदिर ट्रस्ट समिति, महिला मंडल, भागवत समिति एवं समस्त ग्रामवासी संयुक्त रूप से कर रहे हैं।
आगामी जनवरी में होने वाली कथा का वाचन राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथा वाचक आचार्य पं. रामानुज युवराज पाण्डेय करेंगे। कथावाचन को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। भूमिपूजन के साथ ही कथा आयोजन से संबंधित सभी व्यवस्थाएँ विधिवत रूप से प्रारंभ कर दी जाएँगी।
श्री राम मंदिर समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू ने बताया कि क्षेत्र के अनेक सम्माननीय जन इस शुभ अवसर में शामिल होंगे। मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक हर्षिता स्वामी, पूर्व विधायक भुनेश्वर बघेल, जिला पंचायत सभापति शीला टाकेश सिन्हा, जनपद अध्यक्ष प्रतिमा चंद्राकर, जनपद उपाध्यक्ष अनिता सिन्हा, जनपद सदस्य ललिता साहू, ग्राम सरपंच हिना साहू, सभी पंचगण, समाजसेवी एवं क्षेत्र के वरिष्ठजनों को ससम्मान आमंत्रित किया गया है।
ग्राम पदुमतरा में पहली बार होने वाले इस विराट आध्यात्मिक आयोजन से पूरे क्षेत्र में उल्लास और श्रद्धा का वातावरण निर्मित हो गया है। ग्रामीणजन कथा सप्ताह को लेकर विशेष रूप से सक्रिय और उत्साहित हैं।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
