खैरागढ़। अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर जिला खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई में जिला स्तरीय कार्यक्रम कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला छुईखदान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 300 दिव्यांगजन शामिल हुए।
कार्यक्रम में 20 पात्र दिव्यांगों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। इनमें 5 बैटरी चालित ट्राइसाइकिल, 5 हस्तचालित ट्राइसाइकिल, 2 व्हीलचेयर, 2 बैशाखी और 1 स्मार्ट केन शामिल रही। इसके अलावा विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत 3 दिव्यांग दंपत्तियों को 50-50 हजार रुपये के चेक प्रदान किए गए।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने दिव्यांगजन को शुभकामनाएं दी और कहा कि ईश्वर यदि एक क्षमता कम कर देता है, तो दूसरी क्षमता को और अधिक मजबूत कर देता है। उन्होंने सभी से हिम्मत के साथ आगे बढ़ने और नशामुक्त जीवन जीने का संदेश दिया।
कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि दिव्यांगजन सम्मान के अधिकारी हैं और शासन उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्यरत है। उन्होंने कहा कि सहायक उपकरण वितरण से दिव्यांगजन रोजगार स्थापित कर सकेंगे और समाज में सशक्त नागरिक के रूप में आगे बढ़ सकेंगे।
जिला पंचायत सीईओ प्रेम कुमार पटेल ने कहा कि समावेशी समाज निर्माण के लिए ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने दिव्यांग यूनिटी मार्च को सामाजिक एकता और जागरूकता का प्रतीक बताया।
कार्यक्रम में शाला विकास समिति के अध्यक्ष नवनीत जैन, वरिष्ठ नागरिक भावेश कोचर, अनुभागीय अधिकारी छुईखदान अविनाश ठाकुर, समाज कल्याण और शिक्षा विभाग के अधिकारी और नशामुक्त भारत अभियान के कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम गरिमा और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

ताज़ा ख़बर :
- सुशासन तिहार-2026 : नागरिकों से सीधा संवाद और समस्याओं का त्वरित समाधान का मंच
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से संजना बनी लखपति दीदी, जनरल स्टोर से हर माह 50-60 हजार की आय
- घुमका में रेत का अवैध परिवहन करते 2 हाईवा जप्त, माफियाओं में हड़कंप
- राजनांदगांव में जनगणना 2027 का प्रथम चरण शुरू, धनगांव में मकान गणना पूरी
- थाना सोमनी की मानवीय पहल, मानसिक रूप से कमजोर महिला का इलाज सेंदरी अस्पताल में
- आईपीएल सट्टा रैकेट का खुलासा, बसंतपुर पुलिस ने 2 करोड़ के लेन-देन का पर्दाफाश किया
- मवेशी चुराने वाले 5 शातिर गिरफ्तार, 24 घंटे में पशु चोरी का खुलासा
- छत्तीसगढ़ में पहली बार राज्य स्तरीय विश्व पशु चिकित्सा दिवस का भव्य आयोजन, अम्बिकापुर बना साक्षी : पशु चिकित्सकों को मिला सम्मान, “भोजन एवं स्वास्थ्य के संरक्षक” बताए गए
