राजनांदगांव। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी द्वारा हाल ही में दिए गए बयानों को लेकर विश्व हिंदू परिषद के छत्तीसगढ़ विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रमुख अरुण कुमार गुप्ता ने कड़ा विरोध जताया है। गुप्ता ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री रेड्डी मानसिक रूप से दिवालियापन की स्थिति में पहुँच चुके हैं और राजनीतिक लाभ के लिए हिंदू समाज की आस्था से जुड़े देवी-देवताओं पर अपमानजनक टिप्पणी कर रहे हैं।
अरुण गुप्ता ने कहा कि जिन हिंदुओं के वोट से रेवंत रेड्डी सत्ता में आए, उन्हीं की भावनाओं को आहत करने वाले बयान देना अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का हनुमान जी पर दिया गया वक्तव्य घोर आपत्तिजनक है और यह साफ दर्शाता है कि उन्हें सनातन धर्म का ज्ञान नहीं है।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि रेवंत रेड्डी अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए बिना सिर-पैर के बयान दे रहे हैं। गुप्ता ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मुख्यमंत्री जनता की आस्था का सम्मान नहीं करेंगे, तो हिंदू समाज उनका कड़ा प्रतिकार करने में पीछे नहीं हटेगा।
अरुण गुप्ता ने मुख्यमंत्री को सलाह दी कि वे अपनी बुद्धि और विवेक को शांत व सकारात्मक बनाने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें। उन्होंने कहा कि हनुमान जी बल, बुद्धि और विद्या के दाता हैं और यदि रेवंत रेड्डी अपने बयान पर माफी मांग लें, तो उनके पाप क्षम्य हो सकते हैं। अन्यथा, उन्होंने आशंका जताई कि उनका राजनीतिक पतन निश्चित है।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
