Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। विश्व हिंदू परिषद (विहिप), बजरंग दल ने हिंदू समाज को संगठित करने और सनातन धर्म को सशक्त बनाने के लिए एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। महावीर चौक स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर, विहिप बजरंग दल जिला कार्यालय में आयोजित एक बड़ी बैठक में जिलेभर से युवा और वार्ड समिति के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में विभाग सहसंयोजक सुनील सेन ने बताया कि बजरंग दल ने हर वार्ड में अपनी समितियां बनाने की योजना बनाई है, ताकि संगठन को हर घर तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि आगामी वार्षिक कार्यक्रमों के आयोजनए गौ सेवा और साप्ताहिक…

Read More

नई दिल्ली। भारत की एक प्रमुख नदी, महानदी, जो छत्तीसगढ़ से निकलकर ओडिशा होकर बंगाल की खाड़ी तक जाती है, लंबे समय से विवाद का कारण बनी हुई है। इस लंबे विवाद को बातचीत से हल करने के लिए 30 अगस्त 2025 को नई दिल्ली में एक अहम बैठक हुई। इसमें छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्य सचिवों और जल संसाधन विभाग के सचिवों ने हिस्सा लिया। बैठक में दोनों राज्यों ने माना कि यह समस्या बहुत पुरानी और कठिन है, लेकिन लोगों और दोनों राज्यों के भले के लिए इसका समाधान मिल-बैठकर निकालना ही होगा। बैठक में यह भी तय…

Read More

राजनांदगांव। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने हेमचंद यादव विश्व विद्यालय के कुलपति के नाम प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर कॉलेजों में प्रवेश पोर्टल को फिर से खोलने की मांग की है। अभाविप के मुताबिक, विश्व विद्यालय के वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश पोर्टल पहले ही बंद कर दिया गया है, जिससे कई योग्य विद्यार्थियों का उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर छिन गया है। नगर मंत्री अक्षत श्रीवास्तव ने कहा कि इस वर्ष तकनीकी कारणों, जानकारी की कमी और व्यक्तिगत परिस्थितियों के कारण कई छात्र-छात्राएं समय पर पंजीकरण नहीं कर पाए थे। उनका कहना था कि पोर्टल का…

Read More

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ की पटरी पार क्षेत्र के हॉकी खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित स्पोर्ट्स साइंस कार्यशाला में हिस्सा लिया। इस ऐतिहासिक सेमिनार का आयोजन छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा किया गया था, जिसमें देशभर के प्रमुख खेल विशेषज्ञों, न्यूट्रिशनिस्ट और स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच ने खिलाड़ियों को खेल चिकित्सा, पोषण, मानसिक स्वास्थ्य और करियर गाइडेंस पर महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और खेल मंत्री अरुण साव, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे, क्रिकेटर शशांक सिंह, बैडमिंटन खिलाड़ी श्रेयांश जायसवाल और…

Read More

डोंगरगढ़। ग्रामीण अंचल के प्रतिभाशाली ताईक्वांडो खिलाड़ियों ने भाजपा नेता विवेक मोनू भंडारी के नेतृत्व में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और खेल मंत्री अरुण साव से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान खिलाड़ियों ने अपनी खेल उपलब्धियों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र में खेल सुविधाओं के अभाव से संबंधित समस्याओं को मंत्री अरुण साव के समक्ष रखा। खिलाड़ियों ने बताया कि कैसे उन्हें उचित प्रशिक्षण सुविधाएं और संसाधन नहीं मिल पा रहे हैं, जिसके चलते उनकी क्षमता पूरी तरह से निखर नहीं पा रही। इस अवसर पर ताईक्वांडो खिलाड़ियों में हिना उजवाने, राधिका यादव, रागिनी कंवर, संजना निषाद, राजेंद्र कंवर, डी. होमेश राव,…

Read More

राजनांदगांव। बांधाबाजार क्षेत्र के जोशीलमती प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक शंभू दयाल नायक एवं माध्यमिक शाला की प्रधान पाठिका पुष्पा कुंजाम मैम को सेवानिवृत्ति के अवसर पर संकुल केंद्र जोशीलमती के सभी शिक्षकों ने एक भावपूर्ण विदाई दी। इस अवसर पर शिक्षकों ने शिक्षक समुदाय के प्रति गहरी श्रद्धा और आदर प्रकट करते हुए आयोजन को यादगार बना दिया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती माता के तेल चित्र पर माल्यार्पण और पूजा से हुई। वहीं, बेलरगोंदी संकुल के शिक्षक नरेंद्र कुमार चतुर्वेदी के आकस्मिक निधन पर 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह कार्यक्रम शिक्षकों के सामूहिक…

Read More

राजनांदगांव। अजीत जोगी युवा मोर्चा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शमसुल आलम ने आज एनएचएम कर्मचारियों के हड़ताल को समर्थन दिया। इस मौके पर एनएचएम कर्मचारी संघ की जिला अध्यक्ष डॉ. किरण गायकवाड़ और सलाहकार राकेश कुर्रे ने उन्हें पुष्प-गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद शमसुल आलम ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उनके संघर्ष को सशक्त समर्थन दिया। आलम ने अपने संबोधन में कहा, यह सरकार बहरी सरकार है। एनएचएम कर्मचारी 2005 से मरीजों की सेवा में लगे हुए हैं, लेकिन 20 साल बाद भी उन्हें वह सम्मान और अधिकार नहीं मिला, जो नियमित स्वास्थ्य कर्मचारियों को मिलते हैं।…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि सुशासन का वास्तविक अर्थ तभी पूर्ण होगा जब हमारी ग्रामीण महिलाएँ सामाजिक, आर्थिक और पारिवारिक रूप से सशक्त बनें। इसी दूरदर्शी सोच के साथ छत्तीसगढ़ सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भरता और स्वावलंबन की दिशा में प्रेरित करने के लिए एक नई ऐतिहासिक पहल की है। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत तैयार विशेष रेडियो कार्यक्रम “दीदी के गोठ” का शुभारंभ 31 अगस्त 2025 को दोपहर 12:15 बजे किया जाएगा। यह कार्यक्रम आकाशवाणी रायपुर केंद्र सहित प्रदेश के सभी आकाशवाणी केंद्रों से एक साथ प्रसारित होगा। साथ ही इसकी लाइव स्ट्रीमिंग…

Read More

रायपुर। अपनी आठ दिन के जापान और दक्षिण कोरिया के विदेश दौरे के बाद आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय वापस रायपुर लौटे हैं। श्री साय के वापस लौटने पर आज एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। छत्तीसगढ़ के पारंपरिक कर्मा और पंथी नृत्यों से पूरा एयरपोर्ट परिसर लगभग एक घंटे तक सराबोर रहा। लोगों की बड़ी संख्या में मौजूदगी ने मुख्यमंत्री श्री साय की लोकप्रियता और उनके विदेश दौरे की सफलता को स्वयं ही बयां कर दिया। मुख्यमंत्री का पुष्प गुच्छों से लेकर गजमाला तक से स्वागत किया गया। एयरपोर्ट के निकास द्वार से मीडिया गैलेरी तक लगभग…

Read More

राजनांदगांव। चोरी, लूट, चाकूबाजी और नशीली वस्तुओं की तस्करी पर नकेल कसने के लिए राजनांदगांव पुलिस ने शुक्रवार को शहर के विभिन्न इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) मुकेश ठाकुर तथा नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। इस अभियान में 50 से अधिक पुलिस अधिकारी और जवानों ने चिखली पुलिस चौकी अंतर्गत 16 खोली, शिव नगर, शंकरपुर, शांति नगर और मोतीपुर क्षेत्रों के मकानों की जांच की। पुलिस ने वहां रहने वाले मकान मालिकों, किरायेदारों व बाहर से आए मुसाफिरों की भी सघन…

Read More