Close Menu
    What's Hot

    145 पथ विक्रेताओं ने कराया पंजीयन, स्वनिधि महोत्सव में बांटे गए ऋण स्वीकृति पत्र

    June 18, 2026

    अतिक्रमण व गंदगी पर निगम सख्त : फल दुकान का सामान जब्त कर लगाया जुर्माना, 10 दुकानें सील

    June 18, 2026

    बेहतर काम करने वाली पंचायतों को मिलेंगे 60 लाख, कर संग्रहण व सोलर विलेज पर कलेक्टर ने दिया जोर

    June 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • 145 पथ विक्रेताओं ने कराया पंजीयन, स्वनिधि महोत्सव में बांटे गए ऋण स्वीकृति पत्र
    • अतिक्रमण व गंदगी पर निगम सख्त : फल दुकान का सामान जब्त कर लगाया जुर्माना, 10 दुकानें सील
    • बेहतर काम करने वाली पंचायतों को मिलेंगे 60 लाख, कर संग्रहण व सोलर विलेज पर कलेक्टर ने दिया जोर
    • पीएम स्वनिधि के लंबित प्रकरणों का जल्द करें निराकरण, पात्रों को समय पर मिले लाभ : कलेक्टर
    • नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न
    • दिग्विजय स्टेडियम में 21 जून को मनेगा जिला स्तरीय योग दिवस, अपर कलेक्टर ने तैयारियों का लिया जायजा
    • बिजली विभाग की वसूली फूल और जनता के घरों की बत्ती गुल : आसिफ अली
    • शासकीय स्कूल सोमनी में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव, बच्चों को बांटी गई साइकिल व पुस्तकें
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » मोदी सरकार ने मजदूरों के पेट पर मारी लात : फूलोदेवी नेताम
    छत्तीसगढ़

    मोदी सरकार ने मजदूरों के पेट पर मारी लात : फूलोदेवी नेताम

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailJanuary 10, 2026No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। राज्यसभा सांसद एवं कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री फूलोदेवी नेताम ने केंद्र सरकार पर मजदूर विरोधी और गरीब विरोधी नीतियों को लागू करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने मनरेगा की मूल आत्मा को खत्म कर देश के करोड़ों ग्रामीण मजदूरों से काम का संवैधानिक अधिकार छीन लिया है।

    आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) कांग्रेस सरकार की ऐतिहासिक देन रही है, जिसने देश के सबसे गरीब परिवारों को सम्मानजनक रोजगार दिया। लेकिन मोदी सरकार ने सुधार के नाम पर लोकसभा में बिल पास कर दुनिया की सबसे बड़ी रोजगार गारंटी योजना को कमजोर कर दिया। उनका कहना है कि यह सिर्फ योजना में बदलाव नहीं बल्कि गरीब मजदूरों से उनका अधिकार छीनने की साजिश है।

    फूलोदेवी नेताम ने बताया कि पहले मनरेगा एक केंद्रीय कानून था, जिसमें लगभग 90 प्रतिशत राशि केंद्र सरकार देती थी। लेकिन नया ढांचा लागू कर केंद्र-राज्य हिस्सेदारी 60:40 कर दी गई है। इसके तहत राज्य को पहले अपनी 40% राशि जमा करनी होगी तभी केंद्र फंड जारी करेगा।

    उन्होंने कहा कि राज्यों की आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर है, ऐसे में यह व्यवस्था धीरे-धीरे मनरेगा को बंद करने का रास्ता खोल सकती है। इसके अलावा मोदी सरकार अब राज्यों पर V.B.G.RAM.G. (विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन) के नाम पर लगभग 50,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ डालना चाहती है। इससे राज्य सरकारें मजबूर होकर या तो काम घटाएंगी या मजदूरों को रोजगार देना ही बंद कर देंगी।

    फूलोदेवी ने भाजपा के उस दावे को भी खारिज किया जिसमें 100 दिन से बढ़ाकर 125 दिन रोजगार देने की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के 70% गांवों में अघोषित रूप से काम बंद है। मोदी सरकार के 11 सालों में राष्ट्रीय औसत सिर्फ 38 दिन रोजगार रहा, एक भी साल 100 दिन काम नहीं दिया गया।

    उन्होंने यह भी बताया कि कोरोना महामारी जैसे कठिन समय में मनरेगा ने करोड़ों गरीब परिवारों को भुखमरी से बचाया। लेकिन अब इसे खत्म करना साबित करता है कि यह सरकार गरीब मजदूरों के खिलाफ है।

    फूलोदेवी ने कहा कि अब तक मनरेगा संविधान के अनुच्छेद 21 से जुड़े काम के अधिकार पर आधारित था। लेकिन नया फ्रेमवर्क इसे कंडीशनल स्कीम और केंद्र द्वारा नियंत्रित योजना में बदल देता है। इसके तहत पूरा साल काम मांगने का अधिकार, न्यूनतम मजदूरी की गारंटी और पंचायत के माध्यम से स्थानीय काम तय करने का अधिकार समाप्त हो जाएगा। मजदूरी का 40% बोझ अब राज्य सरकार पर होगा और मेट एवं रोजगार सहायकों की भूमिका भी समाप्त हो जाएगी।

    प्रेसवार्ता में पूर्व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता किशन खंडेलवाल, पूर्व विधायक भूनेश्वर बघेल, पूर्व महापौर हेमा देशमुख, कुतुबुद्दीन सोलंकी, ग्रामीण अध्यक्ष विपिन यादव, शहर अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार, नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले, राजेश कुमार चंपू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    145 पथ विक्रेताओं ने कराया पंजीयन, स्वनिधि महोत्सव में बांटे गए ऋण स्वीकृति पत्र

    June 18, 2026

    अतिक्रमण व गंदगी पर निगम सख्त : फल दुकान का सामान जब्त कर लगाया जुर्माना, 10 दुकानें सील

    June 18, 2026

    बेहतर काम करने वाली पंचायतों को मिलेंगे 60 लाख, कर संग्रहण व सोलर विलेज पर कलेक्टर ने दिया जोर

    June 18, 2026

    पीएम स्वनिधि के लंबित प्रकरणों का जल्द करें निराकरण, पात्रों को समय पर मिले लाभ : कलेक्टर

    June 18, 2026

    नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

    June 18, 2026

    दिग्विजय स्टेडियम में 21 जून को मनेगा जिला स्तरीय योग दिवस, अपर कलेक्टर ने तैयारियों का लिया जायजा

    June 18, 2026
    Top Posts

    अघोर आश्रम की अनूठी पहल : मोहारा मुक्तिधाम में चला स्वच्छता अभियान

    June 14, 202693 Views

    पनेका के एमजीएम स्कूल में अवैध चर्च बनाकर धर्मांतरण का आरोप, कलेक्टर-एसपी को ज्ञापन

    June 13, 202622 Views

    जरूरतमंदों के लिए फरिश्ता बने यूनुस अजनबी, रक्त अलंकरण सम्मान से नवाजे गए

    June 15, 20266 Views

    डिलापहरी स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव, तिलक लगाकर हुआ नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत

    June 16, 20264 Views

    कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, महंगाई भत्ता सहित कई मुद्दों पर की कार्रवाई की मांग

    June 12, 20263 Views

    गायत्री मंत्र की अनिवार्यता पर ईसाई समाज मुखर, सचिव को पत्र सौंप जताई कड़ी आपत्ति

    June 16, 20262 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.