Close Menu
    What's Hot

    145 पथ विक्रेताओं ने कराया पंजीयन, स्वनिधि महोत्सव में बांटे गए ऋण स्वीकृति पत्र

    June 18, 2026

    अतिक्रमण व गंदगी पर निगम सख्त : फल दुकान का सामान जब्त कर लगाया जुर्माना, 10 दुकानें सील

    June 18, 2026

    बेहतर काम करने वाली पंचायतों को मिलेंगे 60 लाख, कर संग्रहण व सोलर विलेज पर कलेक्टर ने दिया जोर

    June 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • 145 पथ विक्रेताओं ने कराया पंजीयन, स्वनिधि महोत्सव में बांटे गए ऋण स्वीकृति पत्र
    • अतिक्रमण व गंदगी पर निगम सख्त : फल दुकान का सामान जब्त कर लगाया जुर्माना, 10 दुकानें सील
    • बेहतर काम करने वाली पंचायतों को मिलेंगे 60 लाख, कर संग्रहण व सोलर विलेज पर कलेक्टर ने दिया जोर
    • पीएम स्वनिधि के लंबित प्रकरणों का जल्द करें निराकरण, पात्रों को समय पर मिले लाभ : कलेक्टर
    • नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न
    • दिग्विजय स्टेडियम में 21 जून को मनेगा जिला स्तरीय योग दिवस, अपर कलेक्टर ने तैयारियों का लिया जायजा
    • बिजली विभाग की वसूली फूल और जनता के घरों की बत्ती गुल : आसिफ अली
    • शासकीय स्कूल सोमनी में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव, बच्चों को बांटी गई साइकिल व पुस्तकें
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » स्वामी विवेकानंद जयंती पर राजनांदगॉव में एक दिवसीय व्यक्तित्व विकास शिविर
    छत्तीसगढ़

    स्वामी विवेकानंद जयंती पर राजनांदगॉव में एक दिवसीय व्यक्तित्व विकास शिविर

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailJanuary 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगॉव। भारत के विश्वगुरू स्वामी विवेकानंद की जयंती (युवा दिवस) के अवसर पर 12 जनवरी को रानीसागर चौपाटी स्थित ऊर्जा पार्क में पहली बार एक दिवसीय व्यक्तित्व विकास शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा।

    आयोजन जिला राष्ट्रीय सेवा योजना (एन0एस0एस0), राजनांदगॉव और सहयोगी संस्था छात्र युवा मंच के संयुक्त प्रयास से किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का विषय है – “उठो, जागो और अपनी शक्ति को पहचानो”, जो स्वामी विवेकानंद के प्रेरक आव्हान ‘अराईज, अवेक एण्ड स्टाप नॉट, टिल दी गोल इस रीच्ड‘ पर आधारित है।

    कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि महापौर मधुसूदन यादव युवाओं को संबोधित करेंगे। अध्यक्षता श्रीमती मोनिका दास, जिला संगठक, एन0एस0एस0 करेंगी। कार्यक्रम प्रभारी एवं सहयोगी के रूप में छात्र युवा मंच के प्रदेश कोषाध्यक्ष भागवत वर्मा उपस्थित रहेंगे।

    शिविर में जिले के सभी विद्यालय और महाविद्यालयों के एन0एस0एस0 अधिकारी एवं स्वयंसेवक भाग लेंगे। छात्र युवा मंच की पूरी टीम, विशेषकर रक्तवीर नागेश यदु, आयोजन में सहयोग करेंगे।

    इस शिविर में युवाओं का पंजीयन, दल गठन, स्वयंसेवकों का परिचय सत्र, और बौद्धिक सत्र “उठो, जागो और अपनी शक्ति को पहचानो” आयोजित किया जाएगा। महापौर मधुसूदन यादव मुख्य वक्ता की आसंदी से युवाओं को मार्गदर्शन और उत्साहवर्धन देंगे।

    इसमें एन0एस0एस0 इकाई के वर्तमान और पूर्व स्वयंसेवक, छात्र युवा मंच के सदस्य शामिल हो सकते हैं। पंजीयन के लिए भागवत वर्मा (प्रदेश कोषाध्यक्ष, छात्र युवा मंच), बालकृष्ण कोमरे (दिग्विजय कॉलेज अध्यक्ष) और मुरली साहू (अर्जुनी महाविद्यालय अध्यक्ष) से संपर्क किया जा सकता है।

    कार्यक्रम में कैरियर मार्गदर्शन, परीक्षा में सम्मिलित स्वयंसेवकों का सम्मान, और राष्ट्रीय व राज्य स्तर के शिविर में सम्मिलित स्वयंसेवकों का सम्मान भी किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    145 पथ विक्रेताओं ने कराया पंजीयन, स्वनिधि महोत्सव में बांटे गए ऋण स्वीकृति पत्र

    June 18, 2026

    अतिक्रमण व गंदगी पर निगम सख्त : फल दुकान का सामान जब्त कर लगाया जुर्माना, 10 दुकानें सील

    June 18, 2026

    बेहतर काम करने वाली पंचायतों को मिलेंगे 60 लाख, कर संग्रहण व सोलर विलेज पर कलेक्टर ने दिया जोर

    June 18, 2026

    पीएम स्वनिधि के लंबित प्रकरणों का जल्द करें निराकरण, पात्रों को समय पर मिले लाभ : कलेक्टर

    June 18, 2026

    नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

    June 18, 2026

    दिग्विजय स्टेडियम में 21 जून को मनेगा जिला स्तरीय योग दिवस, अपर कलेक्टर ने तैयारियों का लिया जायजा

    June 18, 2026
    Top Posts

    अघोर आश्रम की अनूठी पहल : मोहारा मुक्तिधाम में चला स्वच्छता अभियान

    June 14, 202693 Views

    पनेका के एमजीएम स्कूल में अवैध चर्च बनाकर धर्मांतरण का आरोप, कलेक्टर-एसपी को ज्ञापन

    June 13, 202622 Views

    जरूरतमंदों के लिए फरिश्ता बने यूनुस अजनबी, रक्त अलंकरण सम्मान से नवाजे गए

    June 15, 20266 Views

    डिलापहरी स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव, तिलक लगाकर हुआ नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत

    June 16, 20264 Views

    कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, महंगाई भत्ता सहित कई मुद्दों पर की कार्रवाई की मांग

    June 12, 20263 Views

    गायत्री मंत्र की अनिवार्यता पर ईसाई समाज मुखर, सचिव को पत्र सौंप जताई कड़ी आपत्ति

    June 16, 20262 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.