Close Menu
    What's Hot

    खनिज विभाग की कार्रवाई : अवैध परिवहन में 2 हाईवा जप्त

    May 6, 2026

    स्व-सहायता समूहों के बैंक लिंकेज में एनपीए पर जिला स्तरीय बैठक, वित्तीय समावेशन को तेज करने के निर्देश

    May 6, 2026

    महापौर ने चिखली शिविर का किया निरीक्षण, पीएम स्व निधि योजना और पोषण किट का वितरण

    May 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • खनिज विभाग की कार्रवाई : अवैध परिवहन में 2 हाईवा जप्त
    • स्व-सहायता समूहों के बैंक लिंकेज में एनपीए पर जिला स्तरीय बैठक, वित्तीय समावेशन को तेज करने के निर्देश
    • महापौर ने चिखली शिविर का किया निरीक्षण, पीएम स्व निधि योजना और पोषण किट का वितरण
    • महापौर ने किया महेश नगर-आर्शीवाद कालोनी का निरीक्षण, कच्ची नाली खोदकर पानी निकासी कराई
    • अवैध विज्ञापन बोर्डों पर निगम का डंडा, एक ही दिन में उखाड़े 170 बोर्ड
    • शहर में चाकू लहराकर डराने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, ब्लैक पैंथर टीम की मुस्तैदी से दबोचे गए आरोपी
    • राजनांदगांव से किडनैप नाबालिग मध्य प्रदेश में मिली, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
    • सजगता से टली बड़ी वारदात : पद्मश्री फुलबासन बाई का अपहरण नाकाम, चेकिंग के दौरान पुलिस ने स्कॉर्पियो से छुड़ाया
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » बाजे-गाजे और शोभायात्रा के साथ हुआ ईसर गणगौर का विसर्जन
    राजनांदगांव

    बाजे-गाजे और शोभायात्रा के साथ हुआ ईसर गणगौर का विसर्जन

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailMarch 22, 2026No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। चैत्र शुक्ल पक्ष तृतीया पर कल 21 मार्च शनिवार को राजनांदगांव सहित देश के विभिन्न हिस्सों में मनाए जाने वाले गणगौर पर्व का समापन व विसर्जन बड़े ही धूमधाम के साथ शोभायात्रा निकालकर कुंवारी कन्याओं, नव विवाहितों एवं महिलाओं के द्वारा मां शीतला मंदिर स्थित बूढ़ा तालाब में किया गया। सबेरे से ही श्रद्धालु पूजा पाठ व ईसर गणगौर के गीतों में तल्लीन रहे।
    प्रेम और पारिवारिक सौहार्द्र के साथ श्रद्धा भक्ति व आस्था का पर्व गणगौर राजस्थान का मुल पर्व होने के साथ ही देश के विभिन्न हिस्सों में भी श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया गया। जिसमें भवगान शंकर व पार्वती के स्वरूप की गणगौर के रूप में पूजा अर्चना रंगोत्सव 4 मार्च से प्रारंभ होकर चैत्र शुक्ल पक्ष तृतीया 21 मार्च को विशेष महत्व का दिन होने के साथ ही विशेष पूजा अर्चना भी इस पर्व को मामने वाले श्रद्धालुओं के द्वारा की गई। सबेरे से ही इस पर्व को लेकर कुंवारी कन्याओं, नवविवाहितों व महिलाओं में विशेष उत्साह व पूजन को लेकर श्रद्धा भक्ति व आस्था का भाव दिखाई दिया। घरों, मंदिरों व सामाजिक भवनों में स्थापित की गई शिव व शक्ति के स्वरूप ईसर गणगौर की पूजा अर्चना विशेष प्रकार के पकवान, श्रृंगार सामाग्री, दुबी व जल के साथ ही कुमकुम, हल्दी, मेहंदी, काजल की बिंदी लगाकर विधि विधान व पारंपरिक गीतों के माध्यम से की गई।
    इस पर्व को मामने वाले लोगों में से बहुत सी विवाहित महिलाएं गणगौर पर्व पर अपने पति की लंबी उम्र की कामना के साथ ही परिवार की सुख-समृद्धि व उन्नति के लिए व्रत रखकर उद्यापन भी करती हैं। इस पूजा में जिस तरह से 16 दिनों का विशेष महत्व होता है, क्योंकि 16 दिनों तक ही शिव पार्वती गणगौर के रूप में पूजे जाते हैं। वहीं इसमें सभी प्रकार की पूजन सामग्री व 16 श्रृंगार भगवान को भक्तों द्वारा अर्पित किए जाते हैं, वहीं उद्यापन में 16 महिलाओं को भी पूजन पश्चात प्रसादी कराई जाती है।
    चैत्र शुक्ल पक्ष तृतीया के दिन पड़ने वाली गणगौर पर्व के दिन दातून का विशेष महत्व होता है। जिसमें आम व अन्य वृक्षों के छोटी-छोटी 16 दातून बनाकर भगवान को अर्पित की जाती है। वहीं संध्या विसर्जन पूर्व कुंवारी कन्याएं महिलाएं व इस पर्व को मानने वाले लोग गणगौर को सिक्के, चांदी व सोने की अंगुठी से भगवान को पानी पिलाकर अपनी मनोकामना पूर्ण करने के लिए वरदान मांगती है। इसके पश्चात विशाल शोभायात्रा के रूप में विभिन्न घरों, सामाजिक भवनों व मंदिरों में स्थापित ईसर गणगौर की शोभायात्रा निकाली जाती है। यह शोभायात्रा नगर में भी बाजे गाजे व डीजे के साथ बहुत ही धूमधाम से निकाली गई। जिसके पश्चात गणगौर का विसर्जन मां शीतला मंदिर माता देवालय स्थित बूढ़ा सागर में किया गया।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    खनिज विभाग की कार्रवाई : अवैध परिवहन में 2 हाईवा जप्त

    May 6, 2026

    स्व-सहायता समूहों के बैंक लिंकेज में एनपीए पर जिला स्तरीय बैठक, वित्तीय समावेशन को तेज करने के निर्देश

    May 6, 2026

    महापौर ने चिखली शिविर का किया निरीक्षण, पीएम स्व निधि योजना और पोषण किट का वितरण

    May 6, 2026

    महापौर ने किया महेश नगर-आर्शीवाद कालोनी का निरीक्षण, कच्ची नाली खोदकर पानी निकासी कराई

    May 6, 2026

    अवैध विज्ञापन बोर्डों पर निगम का डंडा, एक ही दिन में उखाड़े 170 बोर्ड

    May 6, 2026

    शहर में चाकू लहराकर डराने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, ब्लैक पैंथर टीम की मुस्तैदी से दबोचे गए आरोपी

    May 6, 2026
    Top Posts

    संस्कारधानी नगरी की होनहार बेटी गुलअफ्शा शेख ने दिखाई अपनी काबिलियत

    May 5, 202647 Views

    हाजियों पर महंगाई की मार : एयरफेयर डिफरेंस के नाम पर 10 हजार की अतिरिक्त मांग, अब्दुल कलाम खान ने जताया विरोध

    April 30, 202625 Views

    छत्तीसगढ़ में पहली बार राज्य स्तरीय विश्व पशु चिकित्सा दिवस का भव्य आयोजन, अम्बिकापुर बना साक्षी : पशु चिकित्सकों को मिला सम्मान, “भोजन एवं स्वास्थ्य के संरक्षक” बताए गए

    April 30, 202617 Views

    छत्तीसगढ़ की राजनीति में भूचाल : बुद्ध पूर्णिमा और श्रमिक दिवस पर FDLP का शक्ति प्रदर्शन

    May 3, 20264 Views

    हिंदू जागरण मंच ने किया भगवान बुद्ध का नमन, शांति और सद्भावना का दिया संदेश

    May 2, 20263 Views

    राजनांदगांव के शुभम उपाध्याय को मिला राज्य स्तरीय सम्मान, फोटोग्राफी में बिखेरा जलवा

    May 2, 20263 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.