
- आयुक्त ने राजस्व वसूली की समीक्षा, बड़े बकायादारों के नल विच्छेदन और नाम प्रकाशन के दिये सख्त निर्देश
- महापौर ने ठेठवार पारा में नाली निर्माण का किया स्थल निरीक्षण
- स्टेशन रोड सौंदर्यीकरण के लिए निगम ने अतिक्रमण हटाया
- नगर निगम ने बड़े बकायादारों की सूची प्रकाशित, आयुक्त ने समय पर भुगतान की अपील
- लंबित राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु विशेष अभियान चलाया
- कलेक्टर ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली, प्रतियोगी परीक्षाओं और विशेष कक्षाओं पर दिए निर्देश
- खनिजों के अवैध परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, कई वाहनों को थाना सुपुर्द किया गया
- जिला चिकित्सालय में प्रसूता महिलाओं के लिए नवीन ऑपरेशन थियेटर हुआ क्रियाशील
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। सृष्टि कॉलोनी में अवैध निर्माण और अतिक्रमण को लेकर नागरिकों का गुस्सा फूट पड़ा। कॉलोनीवासियों ने एकजुट होकर अवैध कब्जे के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए विरोध प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा कॉलोनी की सार्वजनिक भूमि, गार्डन, प्ले ग्राउंड और सड़क पर अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है, जिससे न केवल नागरिकों को असुविधा हो रही है, बल्कि आने-जाने में भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कॉलोनीवासियों ने बताया कि जहां पहले कॉलोनी की मुख्य सड़क से दो वाहन आसानी से निकल जाया करते थे, अब वहां एक वाहन भी मुश्किल…
राजनांदगांव। जिले में पशु तस्करी पर लगाम कसने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्यवाही करते हुए 14 जब्त वाहनों की ऑनलाइन नीलामी की गई। यह नीलामी जेम पोर्टल के माध्यम से 6 और 8 अक्टूबर को संपन्न हुई, जिससे शासन को कुल 33.25 लाख रुपये की आय हुई है। जिले के विभिन्न थानों में पशु तस्करी के मामलों में जप्त कुल 20 वाहनों में से 14 को इस बार नीलाम किया गया। इनमें 07 ट्रक, 05 पिकअप, 01 स्कॉर्पियो और 01 कार शामिल हैं। बाकी 6 वाहनों की नीलामी आगामी प्रक्रिया में की…
राजनांदगांव। शहर में अपराधिक गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। थाना लालबाग क्षेत्र स्थित अटल आवास पेंड्री में बाहर से आए मुसाफिरों, फेरीवालों, अवैध अप्रवासी भारतीयों और अन्य संदिग्धों की पहचान के लिए पुलिस ने एक सघन तलाशी अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देश पर यह अभियान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुलदेव शर्मा और नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन में चलाया गया। कार्रवाई के दौरान थाना लालबाग प्रभारी राजेश साहू, ओपी तुमड़ीबोड़ प्रभारी दिलीप पटेल और पुलिस लाइन निरीक्षक अरुण नामदेव समेत 50 से ज्यादा पुलिस अधिकारी और जवान शामिल रहे। टीम…
राजनांदगांव। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिला मुख्यालय राजनांदगांव स्थित निजी चिकित्सालय शुक्ला मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल राजनांदगांव में ग्राम रिवागहन जिला बालोद निवासी मरीज श्रीमती दौपदी साहू को 24 सितम्बर 2025 को भर्ती किया गया था। जिसके बाद मरीज के बच्चेदानी का ऑपरेशन किया गया। मरीज को टांका खुलवाने के लिए 6 अक्टूबर 2025 को दोपहर 3.50 बजे भर्ती किया गया था, जिसकी ईलाज के दौरान 9 अक्टूबर 2025 को सुबह 11.30 बजे मृत्यु हो गई। मरीज की मृत्यु के पश्चात मरीज के परिजनों द्वारा मरीज के ईलाज में लापरवाही होने के कारण मृत्यु होने का आरोप लगाते हुए…
राजनांदगांव। शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान खरीदी के लिए आरंभिक तैयारी के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए है। जारी निर्देश अनुसार किसानों का नवीन पंजीयन तथा पंजीकृत फसल व रकबे में संशोधन की कार्रवाई की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2025 तक पूर्ण की जाएगी। शासन के निर्देशों के तारतम्य में कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने धान उपार्जन केन्द्रों में धान की बिक्री करने के लिए पहुंचने वाले किसानों के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान खरीदी के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि धान विक्रय…
राजनांदगांव। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने मिशन जल रक्षा अंतर्गत फसल चक्र परिवर्तन में किसानों की भागीदारी बढ़ाने के संबंध में अधिकरियों एवं किसानों की बैठक ली। सीईओ जिला पंचायत ने जिले में कृषि विभाग द्वारा मैदानी अधिकारियों के माध्यम से क्लस्टर बनाकर दलहन, तिलहन तथा मक्का फसल के क्षेत्र बढ़ाने हेतु चयनित किसानों तथा राजगामी संपदा की भूमि को लीज पर लेकर खेती करने वाले किसानों तथा कृषि विभाग के मैदानी अधिकारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने रबी 2025-26 में फसलों का रकबा बढ़ाने तथा कृषकों को कम कृषि लागत में…
डोंगरगढ़। शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री दिगंबर जैन अतिशय तीर्थ क्षेत्र चंद्रगिरि, डोंगरगढ़ में संत शिरोमणि आचार्य 108 विद्यासागर महाराज जी एवं आचार्य 108 समयसागर महाराज जी का जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन पूज्य आर्यिका रत्न 105 आदर्शमति माता जी ससंघ के सान्निध्य में भव्य रूप से संपन्न हुआ। सुबह भगवान का अभिषेक, पूजन, आरती एवं विद्यासागर विधान के साथ धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत हुई। आर्यिका माता जी ने अपने संबोधन में कहा अब समाज को सलाह नहीं, सहयोग की आवश्यकता है। जब कार्य प्रारंभ हो जाए, तब सलाह नहीं, सीधा सहयोग…
डोंगरगढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित विजयादशमी उत्सव अंतर्गत लाल बहादुर नगर मंडल में भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मातृशक्ति ने पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम में चारभाठा मंडल सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों से बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने सहभागिता निभाई। पथ संचलन के माध्यम से स्वयंसेवकों ने गांवों का भ्रमण कर राष्ट्र सेवा का संदेश दिया। संचलन के पश्चात मंचीय कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता विष्णु साव, सामाजिक समरसता विभाग संयोजक, राजनांदगांव ने प्रेरणादायी उद्बोधन देते हुए संघ के मूल सिद्धांतों…
मोहला। आदिवासी कंवर समाज विकास समिति परिक्षेत्र पानाबरस मोहला के तत्वावधान में ग्राम डुण्डेरा में वीर शहीद सीताराम कंवर की शहादत दिवस के अवसर पर एक भव्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। देश के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले अमर शहीद को नमन करने हेतु बड़ी संख्या में समाजजन, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासी उपस्थित हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष एवं एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना की अध्यक्ष नम्रता सिंह शामिल हुईं। उनके साथ समाज के वरिष्ठजनों एवं जनप्रतिनिधियों ने वीर शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वीर शहीद सीताराम…
खैरागढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा के जिले में प्रथम आगमन पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष आयश सिंह बोनी के नेतृत्व में धरमपुरा से भव्य बाइक रैली निकाली गई, जो नगर भ्रमण करते हुए भाजपा जिला कार्यालय पहुँची। भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित स्वागत समारोह की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलन और विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष आयश सिंह बोनी ने अपने स्वागत भाषण में प्रदेश अध्यक्ष का…