राजनांदगांव। बिहार विधानसभा चुनाव में एन डी ए गठबंधन को 206 सीटों में मिली प्रचंड जीत से उत्साहित होकर भाजपा के स्थानीय नेतागण मानव मंदिर चौक पहुंचकर जीत की खुशियां मनाई और पटाखे फोडे तथा मिठाइयां बांटी ।भारतीय जनता पार्टी के सांसद संतोष पांडे, जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत,पर्यटन मंडल के अध्यक्ष नीलू शर्मा वरिष्ठ भाजपा नेता खूबचंद पारख, मंडल, भरत वर्मा, सौरभ कोठारी, डिकेश साहू, रूपचंद भीमनानी,अध्यक्ष गोलु गुप्ता,सुमित भाटिया,रघुवीर वाधवा, रवि सिन्हा, मूलचंद भंसाली,राजेंद्र जैन बंटू,हकीम खान, कृष्णा साहू, राधेश्याम गुप्ता,मनोज जैन, शिव वर्मा, रोहित चंद्राकर, अंजू त्रिपाठी, शालू वर्मा, मनोज निर्वाणी,बलवंत साहू, नेहा शर्मा, छाया तिवारी, अरुण शुक्ला, सुनील बाजपेई, इशान शर्मा, संदीप भट्टाचार्य, रानू जैन पकंज कुंजरेकर, ज्ञानेश गुप्ता, सहित बडी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सांसद संतोष पांडे एवं जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने बिहार में मिली ऐतिहासिक जीत को नरेंद्र मोदी की विकास नीतियों और सुशासन के संकल्प की जीत बताते हुए देश को 2047 मे मोदी जी द्वारा लिए गए विकसित भारत अभियान के संकल्प के लिए वरदान बताया।

