Close Menu
    What's Hot

    नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया

    March 16, 2026

    ऑनलाइन ठगी में 85 लाख रुपये वापस, राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    March 16, 2026

    चिरायु दल की मेहनत से अयांश को मिला नया जीवन

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया
    • ऑनलाइन ठगी में 85 लाख रुपये वापस, राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई
    • चिरायु दल की मेहनत से अयांश को मिला नया जीवन
    • राजनांदगांव में बच्चों ने लगवाई एचपीवी वैक्सीन, कलेक्टर ने किया सम्मानित
    • माता कर्मा किसी एक धर्म विशेष के लिए नहीं, बल्कि पूरे हिन्दुस्तान के सभी समाजों के लिए प्रेरणा रहीं : मधुसूदन यादव
    • हिंदू जागरण मंच ने भक्त माता कर्मा जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई
    • नक्सली कैंप पर पुलिस की दबिश : इंसास राइफल बरामद, सर्चिंग ऑपरेशन में नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर फरार
    • मनरेगा पर विधानसभा घेराव में राजनांदगांव से सैकड़ों कार्यकर्ता जाएंगे : विपिन यादव
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » दिल्ली में हुए कायराना आतंकवादी हमले का मुस्लिम समाज ने किया विरोध, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा
    राजनांदगांव

    दिल्ली में हुए कायराना आतंकवादी हमले का मुस्लिम समाज ने किया विरोध, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailNovember 15, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। शहर की जामा मस्जिद इंतेजामिया कमेटी के सदर मुस्लिम समाज के अध्यक्ष रईस अहमद शकील के नेतृत्व में महामहिम राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।
    कमेटी ने ज्ञापन में 10 नवंबर की शाम दिल्ली में ऐतिहासिक लाल किले के पास कार विस्फोट की आतंकी घटना की कड़ी निंदा की। साथ ही दोषियों को कठोर सजा दिलाने की मांग की। मांगपत्र सौंपने वालों में कमेटी के अध्यक्ष शकील के साथ बड़ी संख्या में सामाजिक लोग शामिल हुए।
    जामा मस्जिद कमेटी के सदर हाजी रईस अहमद शकील ने कहा कि आतंकी अपनी कायराना हरकत से भारत की सामाजिक समरता को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इन दहशतगर्दों के नापाक इरादों को भारतीय जनमानस कभी पूरा नहीं होने देगा। मुस्लिम समाज ने मांग करते हुये कहा है कि इस घटना की एनआईए जांच कर दोषियों को कठोर सजा दी जाए, ताकि भविष्य में दोबारा ऐसी घटना की पुनर्रावृत्ति न हो। वहीं आतंकवाद के जड़ से खात्मे के लिए केन्द्र सरकार की तरफ से ठोस कार्रवाई की जाए।
    इसी विश्वास के साथ मुस्लिम समाज शासन से अपेक्षा करता है कि इस घटना की एनआईए की जांच से दोषियों को कठोर सजा दिलाई जाएं। इसके लिए उचित कदम उठाया जाएं तथा आतंकवाद को जड़ से खात्में के लिए केन्द्र सरकार ठोस कार्यवाही को अंजाम दें।
    शहर जामा मस्जिद के खातिबो इमाम कासिम रजा बरकाती ने कहा कि हम हुकूमते हिन्द से अपील करते हैं कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि इस घटना में जो लोग मारे गए हैं, उनके परिवार के प्रति पूरे देशवासी और मुस्लिम समाज की संवेदना है।
    समाज के सैय्यद अफजल अली ने लिखा कि किसी भी धर्म, मजहब से ताल्लुक रखने वाला व्यक्ति यदि आतंकवादी गतिविधियों में शामिल है अथवा आतंकवाद फैलाकर देश अस्थिर करने की कोशिश करता है, निर्दोषों को नुकसान पहुंचाता है तो उसे बिल्कुल भी बख्शा न जाये। केंद्रीय मंत्रिमंडल संकल्पित हो राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता मजबूत हों और यह सुनिश्चित हो कि आतंकवाद और ऐसी घटनाओं में शामिल लोगों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की जाएगी। दिल्ली में 10 नवंबर 2025 को हुए आतंकी हमले में निर्दोष नागरिकों की मौत दुःखद और हृदय विदारक है, हम शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और इस कायराना आतंकी कृत्य की कड़ी निंदा करते हैं। आतंक और हिंसा के विरुद्ध देश एकजुट है। इंसानियत पर किसी भी हमले को सफल नहीं होने दिया जाएगा।
    जामा मस्जिद के खतीबों ईमाम कासिम रजा बरकाती, हनफी मस्जिद गोलबाजार के ईमाम यूसुफ रजा, मोती मस्जिद के ईमाम अहमद रजा, मिस्बाही, कन्हारपुरी नूरी मस्जिद के ईमाम मुहम्मद शहजाद, कन्हारपुरी मस्जिद के सदर सैय्यद असगर अली हाशमी, शांति नगर शाहे मदीना मस्जिद के सदर हाजी मोहम्मद वफीद राजा, पूर्व पुलिस अधिकारी अब्दुल रशीद खान, हाजी मोहम्मद फारूख, मोहम्मद इब्राहिम मुन्ना भाई, हसन भाई एडवोकेट, सकलैन रजा, ईमाम बेग, हाजी बशीर गोरी, हाजी मो. इरफान, अफजल खान, यासीन गुरुजी, दिलदार खान, मोहम्मद हासिम, यूसुफ अली हासमी, मोहम्मद शरीफ, अब्दुल इसराईल और बहुत से सामाजिक लोग मौजुद रहें।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया

    March 16, 2026

    ऑनलाइन ठगी में 85 लाख रुपये वापस, राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    March 16, 2026

    चिरायु दल की मेहनत से अयांश को मिला नया जीवन

    March 16, 2026

    राजनांदगांव में बच्चों ने लगवाई एचपीवी वैक्सीन, कलेक्टर ने किया सम्मानित

    March 16, 2026

    माता कर्मा किसी एक धर्म विशेष के लिए नहीं, बल्कि पूरे हिन्दुस्तान के सभी समाजों के लिए प्रेरणा रहीं : मधुसूदन यादव

    March 16, 2026

    हिंदू जागरण मंच ने भक्त माता कर्मा जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई

    March 16, 2026
    Top Posts

    आदिनाथ भगवान का जन्म कल्याणक : 135 साल पुरानी प्रतिमा की निकली शोभायात्रा, अभिषेक-पूजन के बाद प्रसादी बांटी

    March 12, 202633 Views

    आबकारी विभाग में ‘खाने के दांत कुछ और, दिखने के दांत कुछ और’ की स्थिति, शमसुल आलम का आरोप

    March 12, 202627 Views

    विशु अजमानी के नेतृत्व में युवाओं ने किया भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव का भव्य स्वागत

    March 13, 202623 Views

    श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें : संभागायुक्त

    March 13, 20266 Views

    मूल्यांकन शिविर में निःशुल्क सहायक उपकरण के लिए 150 से अधिक दिव्यांगजनों ने कराया पंजीयन

    March 12, 20264 Views

    जवाहर नवोदय विद्यालय सुकमा-1 में अभिभावक-शिक्षक बैठक, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर जोर

    March 10, 20264 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.