राजनांदगांव। निर्वाचन नामावली पुनरीक्षण (एसआईआर) के चल रहे कार्यक्रम के तहत भाजपा पार्षद द्वारा अपने आफिस में फार्म दिलवाया जा रहा है बीएलओ सहायिका द्वारा पार्षद आफिस में जाकर फार्म बोला जा रहा है। जिसको लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने आपत्ति जताते हुए जिला निर्वाचन व राज्य निर्वाचन अधिकारी से शिकायत की है और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी व प्रदेश कांग्रेस कमेटी को जानकारी दी है कि भाजपा पार्षद द्वारा विशेष वर्ग के लोगों को बुलाकर निर्वाचन नामावली पुनरीक्षण के कार्य किया जा रहा है जो कि संदिग्ध के दायरे में आता है।
जानकारी देते हुए शहर अध्यक्ष श्री छाबड़ा ने बताया कि वार्ड नं. 38 में बीएलओ सहायिका द्वारा नागरिकों से निर्वाचन नामावली पुनरीक्षण (एसआईआर) के चल रहे कार्यक्रम के तहत फार्म लेने के लिए नागरिकों को वार्ड नं. 38 की भाजपा पार्षद मणी भास्कर गुप्ता के आफिस से फार्म लेने के लिए घर-घर जाकर बोला जा रहा है और नागरिकों को मणी भास्कर गुप्ता के आफिस में जाकर फार्म लेना पड़ रहा है, जबकि निर्वाचन आयोग के निर्देशन में घर-घर जाकर फार्म भरवाना है, यहां भाजपा निर्वाचन आयोग का संलिप्ता प्रतीत हो रही है। जिससे मतदाता निर्वाचन नामावली पुनरीक्षण पर पारदर्शिता नहीं रहेगी और विशेष वर्ग और चिन्हित लोगों के नाम भाजपा के आफिस में फार्म देने और भाजपा पार्षद के आफिस से निर्वाचन नामावली पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्यक्रम प्रभावित हो रहा है। ऐसी स्थिति में हमें आपत्ति है और भविष्य में राजनांदगांव में नागरिकों के नाम नहीं जुड़ते अथवा काट दिए जाते हैं तो इसकी जवाबदारी निर्वाचन आयोग की होगी।

ताज़ा ख़बर :
- घर में अकेली पाकर नाबालिग से दुष्कर्म, तुमडीबोड़ पुलिस ने चंद घंटों में आरोपी को दबोचा
- नीट (यूजी) पुनर्परीक्षा की तैयारियां तेज, 21 जून को होगी परीक्षा, 6 केंद्रों में 1982 परीक्षार्थी शामिल होंगे
- मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी शुरू
- कृषि की नवीनतम एवं आधुनिक तकनीक को अपनाएं कृषक : डॉ. रमन सिंह
- ‘पहल’ के जरिए पुलिस-जन सहयोग का नया मॉडल : शिक्षा, सुरक्षा और सामाजिक बदलाव पर फोकस
- फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर युवकों को फंसाने वाला साइबर ठग गिरफ्तार
- रानी सागर किनारे चला सफाई अभियान, चौपाटी क्षेत्र से हटाए गए अवैध ठेला-खोमचे
- जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान का शुभारंभ, 63 हजार से अधिक लोगों की होगी घर-घर जांच
