
- पुलिस चौकी सुरगी की प्रभावी कार्रवाई : परिवार पर अत्याचार करने वाले शिक्षक गिरफ्तार
- मोडिफाई साइलेंसर वाहन चलाने वाले उपद्रवियों पर कार्रवाई
- चैत्र नवरात्रि में मां बम्लेश्वरी के दरबार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 5 दिन में 2.35 लाख भक्तों ने माथा टेका
- पंचमी पर अमित जोगी ने मां बम्लेश्वरी दरबार में टेका मत्था, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
- शक्तिधाम महाकाली मंदिर में पंचमी पर मां महाकाली का भव्य श्रृंगार, भक्तों की उमड़ी भीड़
- ठेका प्रथा खत्म नहीं तो उग्र आंदोलन, सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम को दी चेतावनी
- बलिदान दिवस पर क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि, युवाओं से आदर्श अपनाने का आह्वान
- अपर कलेक्टर ने चैत्र नवरात्रि पर पदयात्री मार्ग और सेवा पंडालों का किया निरीक्षण
Author: chhattisgarhmail
खैरागढ़। नगर पालिका परिषद खैरागढ़ के दाऊचौरा वार्ड क्रमांक 16 एवं 17 में विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया गया। कुल 86 लाख रुपये के विकास कार्यों में नाली, सीसी रोड, अतिरिक्त कक्ष और देवांगन भवन का निर्माण शामिल है। वार्ड 16 के लिए 64 लाख रुपये और वार्ड 17 के लिए 22 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। इसके अलावा पार्षद निधि से 4.50 लाख रुपये अतिरिक्त कक्ष के निर्माण के लिए स्वीकृत किए गए हैं। भूमिपूजन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष गिरजा चंद्राकर ने की।…
खैरागढ़। प्रदेशभर के धान खरीदी केंद्रों में किसानों से जबरन हमाली शुल्क वसूली को लेकर राजनैतिक हलचल तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के निर्देश पर खैरागढ़ की विधायक श्रीमती यशोदा नीलांबर वर्मा ने तत्काल रोक लगाने और सख्त कार्रवाई की मांग की है। डॉ. महंत के पत्र में बताया गया कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में किसानों पर दो तरह का दबाव बनाया जा रहा है। उन्हें या तो सोसायटी के बोरे में धान भरकर लाने को कहा जा रहा है या 7.50 रूपये प्रति क्विंटल (3 रूपये प्रति कट्टा) के हिसाब से नकद हमाली शुल्क…
राजनांदगांव। छुरिया विकासखंड के ग्राम पंचायत खुर्सीपार में फसल चक्र परिवर्तन के लिए विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम के किसानों द्वारा जल संरक्षण के लिए विशेष पहल की गई है। ग्राम पंचायत खुर्सीपार के ग्रामसभा में रबी मौसम में धान की फसल नहीं लेने का निर्णय लिया गया। ग्रीष्मकालीन फसल में चना, तीवरा, मूंग, गेहूं, मक्का जैसी कम पानी उपयोग वाली फसल लेने के लिए चर्चा की गई। जिले में भू-जल स्तर गिरावट के दृष्टिगत ग्राम पंचायतों में ग्रामसभा आयोजित कर फसल विविधीकरण और जल संरक्षण के लिए सामूहिक रूप से किसानों को जागरूक किया जा…
राजनांदगांव। जनपद पंचायत छुरिया के सभी ग्राम पंचायतों में अनिवार्य टैक्स जमा कराने के लिए क्यूआर कोड जारी किया गया है। ग्रामीण क्यूआर कोड स्कैन करके यूपीआई के माध्यम से अपना अनिवार्य टैक्स जमा कर रहे है। ऑनलाइन टैक्स जमा करने की सुविधा से ग्रामीण उत्साहित है। डिजिटल लेनदेन की प्रक्रिया से टैक्स वसूली सरल हुआ है। जिससे टैक्स कलेक्शन में इजाफा हुआ है।
राजनांदगांव। भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव के सामुदायिक चिकित्सा विभाग द्वारा राष्ट्रीय प्रदूषण निवारण दिवस पर हरित भविष्य के लिए स्वस्थ जीवनशैली विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया गया। डीन मेडिकल कॉलेज डॉ. पीएम लुका ने कहा कि मेडिकल संस्थानों की पर्यावरण संरक्षण एवं जन-स्वास्थ्य सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अतुल देशकर उपस्थित थे। विभागाध्यक्ष सामुदायिक चिकित्सा एवं आयोजन अध्यक्ष डॉ. दिव्या साहू ने बढ़ते प्रदूषण संबंध स्वास्थ्य जोखिमों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं की…
राजनांदगांव। शासन की श्री रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) योजना अंतर्गत राजनांदगांव शहर के शांति नगर निवासी श्री रामगोपाल गौराहा के लिए अविस्मरणीय रही। उन्होंने बताया कि अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन करने पर आनंद की अनुभूति हुई। उन्होंने बताया कि अयोध्या में श्री रामलला मंदिर भव्य एवं अद्भुत बना है। प्रभु श्री रामलला के दर्शन कर मन भाव विभोर हो गया और ऐसा लगा कि जीवन के सभी कार्य पूर्ण हो गए हैं। वहां तीर्थयात्रा पर जाने की इच्छा सरकार की इस योजना के माध्यम से पूरी हुई। उन्होंने बताया कि सरयू आरती और गंगा आरती में शामिल होने…
राजनांदगांव। शहर के वार्ड नंबर 43 और 46 में विकास कार्यों की शुरुआत हो गई है। महापौर मधुसूदन यादव ने पार्षदों और वार्डवासियों की उपस्थिति में शिकारी पारा में सीमेंट रोड और बसंतपुर गंज मण्डी में यात्री प्रतिक्षालय के निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। महापौर ने बताया कि ये विकास कार्य विधायक डॉ. रमन सिंह और सांसद संतोष पांडे की निधि, उनकी अनुशंसा तथा शासन की अधोसंरचना एवं विभिन्न योजना मद से स्वीकृत राशि से किए जा रहे हैं। शिकारी पारा में 5.20 लाख रुपये की लागत से सीमेंट रोड का निर्माण किया जाएगा, जबकि बसंतपुर गंज मण्डी में 5…
राजनांदगांव। खजानी दिलाने के बहाने नाबालिग बालक को अपने घर ले जाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी बलवंत राव उर्फ सुखदेवे को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। अदालत के आदेशानुसार आरोपी को जेल भेज दिया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, 10 नवंबर 2025 को प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका नाबालिग भतीजा आरोपी के बहकावे में आ गया। आरोपी ने बालक का मुंह कपड़े से दबाकर दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता…
राजनांदगांव। राजनांदगांव रेंज में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे व्यापक और सघन अभियान को सुरक्षा बलों ने एक महत्वपूर्ण सफलता दिलाई है। 08 दिसंबर 2025 को एमएमसी जोन के 12 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया था। पुलिस की पूछताछ में उन्होंने थाना बकरकट्टा अंतर्गत लमरा जंगल में दो स्थानों पर नक्सलियों द्वारा डम्प छुपाने की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने तुरंत तलाशी अभियान चलाया। मिट्टी के नीचे छुपाए गए दो अलग-अलग स्थानों से नक्सलियों की भारी डम्प सामग्री बरामद की गई। इसमें हथियार, विस्फोटक और दैनिक उपयोग की सामग्री शामिल है। बरामद सामग्री में इंसास एलएमजी…
डोंगरगढ़। राजनांदगांव जिले के नवनियुक्त ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन यादव और शहर कांग्रेस अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार ने अपने जिला अध्यक्ष बनने के बाद डोंगरगढ़ का प्रथम नगर आगमन किया। इस अवसर पर उन्होंने मां बम्लेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। मंदिर पहुंचने पर कांग्रेस जनों ने उनका आत्मीय स्वागत किया और संगठन को मजबूत बनाने के विषय में चर्चा की। इस दौरान पूर्व विधायक भुनेश्वर बघेल, डोंगरगढ़ ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश सिन्हा, जितेन्द्र भाटिया, रिम्मी भाटिया, हरीश भंडारी, शिशुपाल भारती, अनिल मेश्राम, मतीन खान, धीरज मेश्राम, प्रमोद टेंबुलकर, पल्टू लहरे, ललिता साखरे, ममता…