
- आयुक्त ने राजस्व वसूली की समीक्षा, बड़े बकायादारों के नल विच्छेदन और नाम प्रकाशन के दिये सख्त निर्देश
- महापौर ने ठेठवार पारा में नाली निर्माण का किया स्थल निरीक्षण
- स्टेशन रोड सौंदर्यीकरण के लिए निगम ने अतिक्रमण हटाया
- नगर निगम ने बड़े बकायादारों की सूची प्रकाशित, आयुक्त ने समय पर भुगतान की अपील
- लंबित राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु विशेष अभियान चलाया
- कलेक्टर ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली, प्रतियोगी परीक्षाओं और विशेष कक्षाओं पर दिए निर्देश
- खनिजों के अवैध परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, कई वाहनों को थाना सुपुर्द किया गया
- जिला चिकित्सालय में प्रसूता महिलाओं के लिए नवीन ऑपरेशन थियेटर हुआ क्रियाशील
Author: chhattisgarhmail
डोंगरगढ़। थाना डोंगरगढ़ क्षेत्र अंतर्गत एक व्यक्ति द्वारा सार्वजनिक स्थान पर चाकू लहराकर आम जनता में भय उत्पन्न करने की सूचना पर डोंगरगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से धारदार लोहे का चाकू बरामद किया गया है। आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बलराम यादव पिता कल्लू राम यादव, उम्र-30 वर्ष, निवासी-वार्ड क्रमांक 01, खुंटापारा, डोंगरगढ़, जिला-राजनांदगांव के रूप में हुई है। जांच के दौरान यह सामने आया कि आरोपी…
डोंगरगढ़। सामान्य वन परिक्षेत्र में अवैध रूप से की जा रही सागौन लकड़ी की कटाई और परिवहन पर वन विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए बोलेरो पिकअप वाहन को जब्त किया है। विभाग की गश्ती टीम ने वाहन (क्रमांक CG 10 AX 1465) को पकड़कर मौके से सागौन लकड़ी जब्त की। वन अपराध प्रकरण दर्ज कर आठ लोगों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। 09 सितंबर को दर्ज हुआ अपराध प्रकरण घटना 9 सितंबर 2025 की है, जब वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की टीम ने रात्रि गश्त के दौरान इस अवैध गतिविधि को पकड़ा। इस…
छुरिया। झोलाछाप डाक्टरों की पकड़ में इस समय छुरिया विकासखण्ड पूरी तरह से आ गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छुरिया में होने के वावजूद ग्रामीण इलाकों में आज भी झोलाछाप डाक्टरों की पकड़ है। वेखौफ होकर कर निजी चिकित्सा कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली एक आधी अधूरी जानकारी के अनुसार छुरिया विकासखण्ड में अभी 152 झोलाछाप डॉक्टर अपना कारोबार चला रहे हैं, जिनमें 2 महिला डॉक्टर भी शामिल हैं, यदि प्रत्येक गांव के हिसाब से देखा जाय तो गैंदाटोला में 6 डॉक्टर, चिरचारीकला और जोशीलमती में 5 डॉक्टर, गोड़लवाही में 4 डॉक्टर, आतरगांव, बादराटोला, टिपानगढ़, पिनकापार, करमरी, गहिराभेड़ी,…
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 11 सितम्बर को जगदलपुर में छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट का शुभारंभ करेंगे। इस आयोजन से बस्तर अंचल में औद्योगिक गतिविधियों में तेजी आएगी, वहीं रोजगार के अवसरों के नए द्वार खुलेंगे। उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में बस्तर का विकास सदैव अग्रणी रहा है। इन्वेस्टर कनेक्ट इसी संकल्प को और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। समावेशी विकास की इस सोच के अंतर्गत उद्योग और निवेश को केवल आर्थिक गतिविधियों तक सीमित न रखकर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक सशक्तिकरण जैसे मूलभूत क्षेत्रों से जोड़ा गया है, ताकि बस्तर का…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के शहरी क्षेत्रों में मध्यम और निम्न आय वर्ग के लोगों को सुविधा युक्त आवास का सपना छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल पूरा कर रहा है। मंडल ने पिछले छह माह में 2230 संपत्तियों का विक्रय कर 435 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड राजस्व अर्जित किया है, जो पिछले पाँच वर्षों में अर्जित राजस्व की तुलना में कहीं अधिक है। इस उपलब्धि में वन टाइम सेटलमेंट योजना-2 गेम चेंजर साबित हुई है। आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल संपत्तियों का विक्रय नहीं, बल्कि हर परिवार को सुरक्षित और सम्मानजनक छत प्रदान करना है।…
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज कोरबा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक आयोजित हुई। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के पुनर्गठन के बाद आज की यह प्रथम बैठक एक नए संकल्प और दृष्टिकोण के साथ आयोजित हो रही है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समुदाय के कल्याण और समग्र विकास के लिए सरकार सभी ठोस कदम उठा रही है। विकास कार्यों के लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं होगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने मध्य क्षेत्र अंतर्गत निवासरत अनुसूचित जनजाति समुदाय के बेहतर विकास के लिए प्राधिकरण की…
राजनांदगांव। स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित एवं जिला शिक्षा विभाग राजनांदगांव द्वारा आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ आज अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम राजनांदगांव में किया गया। महापौर मधुसूदन यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में 5 संभाग से आए खिलाड़ी शामिल हो रहे है। सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। चार दिनों की इस खेल प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ी अपनी बेहतरीन खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। महापौर ने कहा कि प्रतियोगिता के आयोजन के लिए सभी तैयारियों सुनिश्चित की गई है और प्रतिभागियों की सुविधाओं…
राजनांदगांव। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न स्थानों से आए जनसामान्य की शिकायत एवं समस्याओं को संवेदनशीलतापूर्वक सुना। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नागरिकों की समस्याओं का निराकरण करते हुए उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने कहा। आवेदनों का अवलोकन कर नियमानुसार पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों को उनके विभाग से संबंधित आवेदन प्रदान कर शीघ्र निराकरण करने…
राजनांदगांव। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए गंभीरतापूर्वक नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने कहा। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर 17 सितम्बर 2025 को निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर शासकीय मेडिकल कॉलेज में आयोजित किया गया है। उन्होंने निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजन की तैयारी के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने जिले में संचालित निजी नर्सिंग होम हॉस्पिटलों की सघन जॉच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निजी नर्सिंग होम हॉस्पिटलों में नर्सिंग होम एक्ट का पालन सुनिश्चित होना…
राजनांदगांव। गणेश चतुर्थी के मौके पर शहर में निकली झांकी के दौरान गुम हुए मोबाइलों की पतासाजी कर थाना बसंतपुर पुलिस एवं साइबर सेल ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। दोनों इकाइयों की संयुक्त कार्यवाही में कुल 06 नग विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत एक लाख रुपये है, बरामद कर संबंधित प्रार्थियों को सुपुर्दनामे पर सौंपे गए। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। निरीक्षक एमन साहू, थाना प्रभारी बसंतपुर एवं निरीक्षक विनय परमार, साइबर सेल के नेतृत्व…