Close Menu
    What's Hot

    हॉकी के विकास के लिए राजगामी संपदा न्यास देगा हरसंभव सहयोग : पूर्णिमा साहू

    June 17, 2026

    संस्कार सिटी के 3 एनसीसी कैडेट्स का ऑल इंडिया ट्रैकिंग कैंप के लिए चयन

    June 17, 2026

    गौ सेवा और रक्तदान में योगदान पर सन्मय श्रीवास्तव बने ‘यातायात पुलिस मित्र’

    June 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • हॉकी के विकास के लिए राजगामी संपदा न्यास देगा हरसंभव सहयोग : पूर्णिमा साहू
    • संस्कार सिटी के 3 एनसीसी कैडेट्स का ऑल इंडिया ट्रैकिंग कैंप के लिए चयन
    • गौ सेवा और रक्तदान में योगदान पर सन्मय श्रीवास्तव बने ‘यातायात पुलिस मित्र’
    • मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
    • टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
    • जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
    • हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
    • यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह ने प्रयास आवासीय विद्यालय का किया शुभारंभ
    छत्तीसगढ़

    विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह ने प्रयास आवासीय विद्यालय का किया शुभारंभ

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailOctober 16, 2025No Comments5 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज गौरव पथ स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय का शुभारंभ किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना के तहत वर्ष 2010 से प्रयास आवासीय विद्यालयों की स्थापना की शुरूआत हुई थी और आज पूरे छत्तीसगढ़ में प्रयास आवासीय विद्यालयों का विस्तार हो रहा है। प्रयास आवासीय विद्यालयों में स्कूली शिक्षा के साथ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने जीवन में लक्ष्य निर्धारित करने कहा और उस लक्ष्य को पाने के लिए कड़ी मेहनत करने कहा। विधानसभा अध्यक्ष ने बच्चों को स्वामी विवेकानंद के प्रसिद्ध और प्रेरणादायक कथन उठो, जागो और तब तक मत रूको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए के माध्यम से जीवन का मूल मंत्र दिया और कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए धैर्य और दृढ़ इच्छाशक्ति होना भी आवश्यक है। रविन्द्र नाथ टैगोर के प्रसिद्ध प्रेरणादायी कथन सागर केवल खड़े होकर देखने से पार नहीं किया जा सकता, सागर में उतरना पड़ता है के माध्यम से बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर बच्चों को किताबें एवं अन्य सामग्री का वितरण किया।
    विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वी से 12वीं तक के बच्चों को राष्ट्रीय स्तर के शिक्षकों द्वारा शिक्षक-प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दंतेवाड़ा, बीजापुर जिले में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों के बच्चों ने इंजीनियर, डॉक्टर, प्रोफेसर बनकर तथा विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनायी है। उन्होंने कहा कि स्कूली शिक्षा के बाद विभिन्न क्षेत्रों में कैरियर बना सकते है। उन्होंने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में कैरियर बनाने के लिए अलग-अलग परीक्षाओं का आयोजन होता है और कॉलेज में जाने के बाद जीवन के चार साल जीवन का कठिन समय होता है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि आप बीजापुर, दंतेवाड़ा जैसे दूरस्थ क्षेत्रों से आए है। आप सभी मन लगाकर पढ़ाई करें। कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ का मार्गदर्शन आप सभी को मिलेगा। मैं अभिभावक के तौर पर मार्गदर्शन देते रहूंगा। कठिन परिश्रम और प्रयास से निश्चित रूप से सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने कहा कि आप सभी ग्रामीण अंचलों से आए है और आपके अभिभावकों को आपसे बहुत उम्मीदे हैं। सफल होने के लिए जीवटता एवं ताकत होनी चाहिए। कही असफलता मिले, तो इसे चुनौती मानकर स्वीकार करें। जीवन में डर एवं भय नहीं होना चाहिए। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति भारतरत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन के प्रेरक प्रसंगों को साझा करते हुए बताया कि डॉ. कलाम पायलेट बनना चाहते थे, लेकिन नहीं बन पाये। बाद में वे एक सफल वैज्ञानिक तथा देश के राष्ट्रपति बने। राष्ट्रपति बनने के बाद उन्होंने पायलेट के रूप में विमान चलाया। उन्होंने कहा कि हार से डरना नहीं है, इससे बेहतर करें और हिम्मत से जूझे। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष को बच्चों ने लक्ष्य एवं सपनों के बारे में बताया। किसी ने एयरो इंजीनियरिंग स्पेशलिस्ट बनने, तो किसी ने डॉक्टर बनने की बात बताई। विधानसभा अध्यक्ष ने बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि बड़े सपने देखे और उन सपनों को पूरा करने के लिए दृढ़ विश्वास से आगे बढ़े।
    कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने कहा कि प्रयास आवासीय विद्यालय राजनांदगांव में प्रारंभ हो गया है। प्रारंभिक सत्र 2025-26 में कक्षा 9वीं में 50 बालिका एवं 75 बालक कुल 175 स्वीकृत सीट है। उन्होंने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों से बच्चों ने यहां प्रवेश लिया है। आने वाले समय में प्रयास आवासीय विद्यालय में और भी बेहतर कार्य होंगे। बच्चों की पढ़ाई की गुणवत्ता के लिए विशेष तौर पर कार्य किया जाएगा। उन्होंने बालिकाओं के हॉस्टल में महिलाओं की ड्यूटी लगाने कहा तथा प्रयास आवासीय विद्यालय में बाऊंण्ड्रीवाल बनाने के लिए कहा। कलेक्टर ने सभी विद्यार्थियों से कहा कि प्रयास आवासीय विद्यालय के माध्यम से आपके कैरियर में एक नया दरवाजा खुल गया है। जिससे आपको उन्नति के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। देश के भविष्य के लिए आप सभी बच्चे अच्छा कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के जन्मदिन पर बच्चों को एक अच्छा अवसर प्राप्त हुआ है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने प्रतिवेदन का वाचन किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा अंतर्गत प्रयास प्रारंभ किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य नक्सल प्रभावित क्षेत्र के प्रतिभावान विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराते हुए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाएं जेईई, नीट, सीएलएटी, पीईटी में सफल होने हेतु सक्षम बनाकार व्यावसायिक उच्च शैक्षणिक संस्थान आईआईटी, नीट, आईआईआईटी, एमबीबीएस में प्रवेश कराकर उनकी जीवन में स्थिरता प्रदान करने के उद्देश्य से प्रयास आवासीय विद्यालय स्थापित किया गया। इस सत्र में 113 विद्यार्थियों द्वारा प्रवेश लिया गया है। कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव एवं समाज सेवी कोमल सिंह राजपूत ने भी संबोधित किया।
    उल्लेखनीय है कि सत्र 2025-26 में 113 विद्यार्थियों द्वारा प्रवेश लिया गया है। जिसमे 70 बालक तथा 43 बालिका हैं। चारों वर्ग के विद्यार्थी शामिल है। अनुसूचित जनजाति के 63 विद्यार्थी हैं। पांचों संभाग से कुल 23 जिलों के छात्र व छात्राओं द्वारा प्रवेश लिया गया है। जिसमें दुर्ग संभाग से 44 विद्यार्थी जिसमें जिला- राजनांदगांव से 17 विद्यार्थी प्रवेशित है। बस्तर संभाग के 28 विद्यार्थी, रायपुर संभाग के 17, बिलासपुर संभाग के 15 एवं सरगुजा संभाग से 9 विद्यार्थी प्रवेशित हैं। इस अवसर पर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित के अध्यक्ष सचिन बघेल, उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण साहू, पूर्व सांसद प्रदीप गांधी, पूर्व विधायक रामजी भारती, रमेश पटेल, दिनेश गांधी, संतोष अग्रवाल, खूबचंद पारख, भावेश बैद, श्रीमती रेखा मेश्राम, सुमीत उपाध्याय, नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास सुश्री दीक्षा गुप्ता सहित जनप्रतिनिधि एवं अन्य अधिकारी व बच्चे उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    हॉकी के विकास के लिए राजगामी संपदा न्यास देगा हरसंभव सहयोग : पूर्णिमा साहू

    June 17, 2026

    संस्कार सिटी के 3 एनसीसी कैडेट्स का ऑल इंडिया ट्रैकिंग कैंप के लिए चयन

    June 17, 2026

    गौ सेवा और रक्तदान में योगदान पर सन्मय श्रीवास्तव बने ‘यातायात पुलिस मित्र’

    June 17, 2026

    मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन

    June 16, 2026

    टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण

    June 16, 2026

    जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान

    June 16, 2026
    Top Posts

    अघोर आश्रम की अनूठी पहल : मोहारा मुक्तिधाम में चला स्वच्छता अभियान

    June 14, 202689 Views

    पनेका के एमजीएम स्कूल में अवैध चर्च बनाकर धर्मांतरण का आरोप, कलेक्टर-एसपी को ज्ञापन

    June 13, 202622 Views

    जरूरतमंदों के लिए फरिश्ता बने यूनुस अजनबी, रक्त अलंकरण सम्मान से नवाजे गए

    June 15, 20266 Views

    डिलापहरी स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव, तिलक लगाकर हुआ नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत

    June 16, 20264 Views

    कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, महंगाई भत्ता सहित कई मुद्दों पर की कार्रवाई की मांग

    June 12, 20263 Views

    गायत्री मंत्र की अनिवार्यता पर ईसाई समाज मुखर, सचिव को पत्र सौंप जताई कड़ी आपत्ति

    June 16, 20262 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.