Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। सिटी कोतवाली एवं बसंतपुर पुलिस ने संयुक्त त्वरित कार्रवाई करते हुए चिकन मार्केट हाट बाजार में चाकूबाजी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को घटना के आधे घंटे के भीतर ही हिरासत में ले लिया। आरोपी की पहचान बाबू उर्फ मोहित गुप्ता पिता मोहन गुप्ता (उम्र 28 वर्ष), निवासी कुआं चौक नंदई, थाना बसंतपुर के रूप में हुई है। घटना 8 दिसंबर की रात लगभग 8.20 बजे हुई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित की स्कूटी में लगी आग को तत्काल बुझाया। इसके बाद पुलिस टीम ने अस्पताल पहुंचकर घायल युवक का हालचाल जाना…

Read More

राजनांदगांव। सोमनी थाना क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम देवाड़ा में विवाद उत्पन्न करने वाले पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि प्रार्थी द्वारा पुलिस में रिपोर्ट करने की बात पर आरोपी आक्रोशित हो गए और शांति भंग करने की नियत से विवाद करने लगे। गिरफ्तार आरोपियों में रवि गोसाई पिता राजमल गोसाई, उम्र 24 वर्ष, राज वैष्णव पिता गुरुवन दास, उम्र 22 वर्ष, रवि कुकरेजा पिता स्व. लीलाधर कुकरेजा, उम्र 40 वर्ष, प्रकाश मणी पिता गुरुदयाल, उम्र 41 वर्ष एवं टिमन उर्फ ऋषि नेताम पिता लोकेश प्रसाद, उम्र…

Read More

राजनांदगांव। अवैध शराब बिक्री के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत सोमनी पुलिस ने ग्राम जोरातराई में कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी टिकू निषाद (36 साल) के पास से बड़ी मात्रा में देशी और अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी से 21 पौवा शोले देशी प्लेन, 09 पौवा जम्मू स्पेशल अंग्रेजी शराब कुल 5.4 बल्क लीटर, कीमत 2,760 रुपए और बिक्री रकम 700 रुपए जब्त किए गए। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत अपराध दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया गयाए जहां से उसे जेल भेज…

Read More

मानपुर। मोहला-मानपुर-चौकी जिले के विकासखंड मानपुर स्थित साप्ताहिक बाजार की जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, एक होटल संचालक ने पहले बाजार परिसर की जमीन पर कब्जा किया और अब वहां पक्के कॉलम डालकर दुकान का निर्माण करने में जुटा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह वही स्थान है जहां प्रत्येक सप्ताह बाहर से आने वाले व्यापारी अपनी दुकानें लगाते हैं। बाजार के दिनों में जगह की कमी पहले से ही बनी रहती है, ऐसे में पक्के निर्माण से बाजार के संचालन पर असर पड़ना तय माना जा रहा है। ग्राम…

Read More

राजनांदगांव। जमीन की बढ़ी गाइडलाइन दरों को वापस लेने की मांग को लेकर शहर में विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। जयस्तंभ चौक पर पिछले एक सप्ताह से चल रहे धरना-प्रदर्शन में मंगलवार को एक बार फिर बड़ी संख्या में लोग जुटे। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि बढ़ी हुई गाइडलाइन दरें आम जनता के हितों के खिलाफ हैं और इसे तुरंत वापस लिया जाए। धरने के समानांतर विरोध को गति देने के लिए तहसील कार्यालय से एक विशाल बाइक रैली निकाली गई। रैली इमाम चौक, गुरुद्वारा चौक, मानव मंदिर चौक, दुर्गा चौक, बसंतपुर थाना…

Read More

खैरागढ़। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होते ही सहकारी समितियों में मनमानी और अनियमितताओं का मामला उजागर हो रहा है। कई समितियों में बिना वास्तविक खरीदी के फर्जी बिल तैयार कर राशि निकालने का दबाव बनाए जाने की शिकायतें सामने आई हैं। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित मुढ़ीपार के अंतर्गत आने वाले भंडारपुर, ईटार, पाड़ादाह, चिचोला और गातापार जंगल समितियों में ऐसी गड़बड़ियों की लगातार सूचना मिल रही है। समिति प्रबंधकों ने बताया कि धान खरीदी की अग्रिम राशि निकालने का कार्य उन्हीं के माध्यम से किया जाता है, लेकिन समिति अध्यक्ष और शाखा प्रबंधक की कथित मिलीभगत से…

Read More

मोहला। विकासखंड मोहला के ग्राम बंजारी निवासी किसान श्री उद्धव सिंह ने भोजटोला धान उपार्जन केंद्र में अपने 300 कट्टा धान को राज्य सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य 3100 रुपए प्रति क्विंटल पर बेचा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष खरीदी प्रक्रिया सुव्यवस्थित और पारदर्शी रही, जिसमें टोकन से लेकर वजन, तौल और भुगतान तक कोई कठिनाई नहीं हुई। उद्धव सिंह ने कहा कि धान बिक्री से प्राप्त राशि का उपयोग ट्रैक्टर और आधुनिक कृषि उपकरण खरीदने में किया जाएगा, जिससे कृषि कार्य में सुविधा के साथ उत्पादन क्षमता भी बढ़ेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसान-केंद्रित…

Read More

मोहला। विद्युत विभाग द्वारा प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रचार-प्रसार और ग्रामीणों को योजना के लाभों से अवगत कराने के लिए मोहला क्षेत्र में विशेष जागरूकता शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ग्राम पंचायत कोर्रामटोला और धान उपार्जन केंद्र छछानपहरी, बांधाबाजार में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्राम पंचायत कोर्रामटोला में आयोजित कार्यक्रम में विद्युत विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीण उपभोक्ताओं को योजना की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने और घरेलू बिजली खर्च कम करने…

Read More

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ में जमीन की गाइडलाइन दरों में बदलाव का जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने त्वरित निर्णय लिया है। इसी के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव सायं और वित्त मंत्री ओपी चौधरी को साधुवाद दिया। श्री राजपूत ने बताया कि सोमवार को पुनरीक्षण संबंधी सुझावों, ज्ञापनों और प्रस्तावों पर व्यापक परीक्षण के बाद केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगरीय विकास, रियल एस्टेट सेक्टर और आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय…

Read More

राजनांदगांव। नगर निगम क्षेत्र के लखोली इलाके में यातायात के दबाव को देखते हुए गंज चौक से कन्हारपुरी बाईपास तक सड़क चौड़ीकरण और निर्माण कार्य की योजना बनाई गई है। इस प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्य का आज महापौर मधुसूदन यादव ने निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, लखोली क्षेत्र के पार्षदों और निगम अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों से भी चर्चा की। महापौर श्री यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री नगर उत्थान योजना के तहत इस सड़क निर्माण के लिए 14.54 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिली है। योजना के अनुसार 2.5 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण कर दोनों तरफ नाली…

Read More