
- आयुक्त ने राजस्व वसूली की समीक्षा, बड़े बकायादारों के नल विच्छेदन और नाम प्रकाशन के दिये सख्त निर्देश
- महापौर ने ठेठवार पारा में नाली निर्माण का किया स्थल निरीक्षण
- स्टेशन रोड सौंदर्यीकरण के लिए निगम ने अतिक्रमण हटाया
- नगर निगम ने बड़े बकायादारों की सूची प्रकाशित, आयुक्त ने समय पर भुगतान की अपील
- लंबित राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु विशेष अभियान चलाया
- कलेक्टर ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली, प्रतियोगी परीक्षाओं और विशेष कक्षाओं पर दिए निर्देश
- खनिजों के अवैध परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, कई वाहनों को थाना सुपुर्द किया गया
- जिला चिकित्सालय में प्रसूता महिलाओं के लिए नवीन ऑपरेशन थियेटर हुआ क्रियाशील
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज राजनांदगांव विकासखंड के धान खरीदी केन्द्र भानपुरी का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों के एग्रीस्टेक पोर्टल पर किसानों के पंजीयन नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने शेष किसानों संपर्क कर शीघ्र एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन कराने कहा। उन्होंने कहा कि सभी किसानों का एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन कराना अनिवार्य है। इसके लिए 30 सितम्बर 2025 तक समय-सीमा निर्धारित किया गया है। उन्होंने इसके साथ ही गिरदावरी कार्य को 30 सितम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन नहीं होने से किसानों को फसल बीमा, पीएम किसान सम्मान निधि…
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025 के अवसर पर जिले में श्रमिकों के स्वास्थ्य और कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन, श्रम विभाग और आईबी गु्रप के संयुक्त तत्वावधान में आईबी ग्रुप के कार्पोरेट ऑफिस इंदामारा में श्रमिक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। अध्यक्ष श्रम कल्याण मंडल योगेश दत्त मिश्रा और कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने श्रमिक स्वास्थ्य जांच शिविर का शुभारंभ किया। श्रमिक स्वास्थ्य जांच शिविर में जिले के औद्योगिक क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्रों के 800 से अधिक श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर के दौरान रामकृष्ण हॉस्पिटल रायपुर के डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ…
राजनांदगांव। जिले में सट्टा, जुआ और नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देश पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सिटी कोतवाली पुलिस ने इंडस्टि्रयल एरिया स्थित हनुमान मंदिर के पास दबिश देकर सट्टा खेलवा रहे एक आरोपी को रंगेहाथ पकड़ा। आरोपी के कब्जे से नगदी, सट्टा पट्टी सहित अन्य सामग्री बरामद की गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पकड़े गए आरोपी का नाम रवि यादव पिता स्व. गणेश राम यादव, उम्र-35 वर्ष, निवासी सहदेव नगर, थाना बसंतपुर, जिला-राजनांदगांव है। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा…
राजनांदगांव। जिले में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन देखने को मिला। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में आज दिनांक 19 सितंबर 2025 को जिलेभर में अवैध नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए एक साथ कई इलाकों में छापामार कार्यवाही की गई। नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन और नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक के पर्यवेक्षण में चलाए गए इस विशेष अभियान के तहत कोतवाली, बसंतपुर, लालबाग थाना क्षेत्र व चिखली पुलिस चौकी क्षेत्र के चिन्हित इलाकों में दबिश दी गई। थाना कोतवाली पुलिस ने पुराना बस…
राजनांदगांव। संस्कारधानी के नाम से पहचान बनाने वाला राजनांदगांव इस वर्ष भी भक्ति और आस्था के रंग में रंगा नजर आया। पूरे शहर में गणपति बप्पा की भव्य झांकियों और उत्सव की धूम रही। इन आयोजनों को सफल बनाने में जुटी गणेश उत्सव समितियों का मनोबल बढ़ाने के लिए विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से नगर निगम टाउन हॉल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर की 128 गणेश उत्सव समितियों को सम्मानित किया गया। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह मंत्री नंदू राम साहू ने कहा कि गणेश मूर्तियों को पारंपरिक और सनातन…
राजनांदगांव। सर्व यादव समाज ने फिल्म निर्माता-निर्देशक फरहान अख्तर द्वारा बनाई गई फिल्म 120 वीर बहादुर का विरोध करते हुए आज राज्यपाल के नाम अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। यादव समाज का आरोप है कि फिल्म में 1962 के रेजंगला युद्ध में शहीद हुए वीर अहीरों के शौर्य और बलिदान को नजरअंदाज किया गया है। ज्ञात हो कि वर्ष 1962 में भारत-चीन युद्ध के दौरान लड़े गए रेज़ंगला युद्ध में कुंमाऊँ रेजीमेंट के 120 जवानों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए वीरगति प्राप्त की थी। इन 120 में से 117 जवान अहीर समुदाय से थे। सर्व यादव समाज का…
खैरागढ़। कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने आज विकासखंड खैरागढ़ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाजार अतरिया का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की समग्र व्यवस्थाओं, स्टाफ उपस्थिति, दवा उपलब्धता, मरीजों को दी जा रही चिकित्सा सेवाओं तथा साफ-सफाई की स्थिति का विस्तार से अवलोकन किया। मरीजों से बातचीत और फीडबैक निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने इलाज के लिए आए मरीजों से बातचीत कर अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। मरीजों ने अस्पताल सेवाओं पर अपनी राय साझा की। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मरीजों को समय पर, गुणवत्तापूर्ण और सहानुभूतिपूर्ण उपचार मिले, इसमें किसी भी प्रकार…
मोहला। जिले में जनजातीय समाज के उत्थान एवं सशक्तिकरण के लिए आदि सेवा केंद्रों की स्थापना की जा रही है। इन केंद्रों के शुभारंभ से शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका, पोषण और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्राम स्तर तक पहुँच सकेगी। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के निर्देश पर जिले के प्रत्येक विकासखंड में चरणबद्ध तरीके से आदि सेवा केंद्रों का शुभारंभ किया जा रहा है। वही विभागीय योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन एवं लोगों को उसका लाभ सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से समय-सीमा की बैठक में समीक्षा कर रही है। कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने कहा कि आदि सेवा केंद्र ग्रामीणों के…
राजनांदगांव। अग्रसेन जयंती महोत्सव के अंतर्गत गुरुवार की शाम शिवनाथ वाटिका में आयोजित ‘अग्रसेन आनंद मेला’ में बड़ी संख्या में समाजजनों ने सपरिवार शिरकत की। मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती शोभा देवी कमलनारायण अग्रवाल द्वारा किया गया। आयोजन में स्वाद और मनोरंजन का अद्भुत संगम देखने को मिला। बाइक रैली में दिखा युवाओं का जोश मेले से पूर्व अग्रवाल नवयुवक मंडल एवं अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन के संयुक्त तत्वावधान में अग्रसेन भवन से एक भव्य बाइक रैली निकाली गई। अग्रवाल समाज के पदाधिकारी, वरिष्ठ सदस्य, महिलाएं और युवा बड़ी संख्या में इस रैली में शामिल हुए। धर्मध्वजा के…
राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग ने शुक्रवार को रक्षित केंद्र में आयोजित वार्षिक निरीक्षण परेड में शामिल होकर पुलिस जवानों को सलामी दी। इस दौरान जिले के रक्षित केंद्र, थाना, चौकी, डॉग स्कॉर्ट और यातायात शाखा के 80 अधिकारी-कर्मचारी परेड में शामिल हुए। एसपी ने जवानों के टर्नआउट, अनुशासन और परेड कौशल का गहन निरीक्षण किया। डॉग स्कॉड और वाहन शाखा का भी किया निरीक्षण एसपी गर्ग ने परेड के बाद डॉग स्कॉड टीम, एमटी शाखा के वाहन, लाइन ऑफिस स्टोर, शस्त्रागार और वस्त्रागार शाखा का भी निरीक्षण किया। शाखाओं में रखे गए रजिस्टरों का अवलोकन करते हुए उन्होंने…