राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के समक्ष लाल बहादुर नगर तहसील के ग्राम झिंझारी निवासी किसान मूलचंद तेली ने जनदर्शन में डुप्लीकेट ऋण पुस्तिका हेतु आवेदन प्रस्तुत किया था। कलेक्टर के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आवेदक को ऋण पुस्तिका प्रदान किया गया। आवेदक मूलचंद तेली ने बताया कि बिना ऋण पुस्तिका के खाद-बीज हेतु ऋण लेने में परेशानी हो रही थी तथा धान बिक्री में दिक्कत आ रही थी। अब ऋण पुस्तिका मिलने पर समस्या का निराकरण हो गया है। मूलचंद तेली ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब ऋण पुस्तिका मिल जाने से उन्हें धान बिक्री करने एवं खाद-बीज खरीदने में परेशानी नहीं होगी।

ताज़ा ख़बर :
- ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी बढ़ी, परिवहन विभाग ने जारी की चेतावनी
- आधार सेवाओं को प्रभावी बनाने संचालकों का हुआ प्रशिक्षण, शंकाओं का समाधान
- कर्मचारी हितों पर निगम की परामर्शदात्री समिति की बैठक, वेतन और अनुकंपा नियुक्ति पर हुई चर्चा
- अनाज गोदाम में चोरी के मामले में फरार दो और आरोपी गिरफ्तार, पिकअप व नकदी जप्त
- ढाबे की आड़ में चल रहा था अवैध शराब कारोबार, दो आरोपी गिरफ्तार
- अवैध पशु तस्करी रोकने हिंदू जागरण मंच ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
- बाईपास की जर्जर सड़क की मरम्मत तुरंत हो : शमसुल आलम
- सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव
