Close Menu
    What's Hot

    ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी बढ़ी, परिवहन विभाग ने जारी की चेतावनी

    June 25, 2026

    आधार सेवाओं को प्रभावी बनाने संचालकों का हुआ प्रशिक्षण, शंकाओं का समाधान

    June 25, 2026

    कर्मचारी हितों पर निगम की परामर्शदात्री समिति की बैठक, वेतन और अनुकंपा नियुक्ति पर हुई चर्चा

    June 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी बढ़ी, परिवहन विभाग ने जारी की चेतावनी
    • आधार सेवाओं को प्रभावी बनाने संचालकों का हुआ प्रशिक्षण, शंकाओं का समाधान
    • कर्मचारी हितों पर निगम की परामर्शदात्री समिति की बैठक, वेतन और अनुकंपा नियुक्ति पर हुई चर्चा
    • अनाज गोदाम में चोरी के मामले में फरार दो और आरोपी गिरफ्तार, पिकअप व नकदी जप्त
    • ढाबे की आड़ में चल रहा था अवैध शराब कारोबार, दो आरोपी गिरफ्तार
    • अवैध पशु तस्करी रोकने हिंदू जागरण मंच ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
    • बाईपास की जर्जर सड़क की मरम्मत तुरंत हो : शमसुल आलम
    • सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » कलेक्टर की उपस्थिति में विशेष गहन पुनरीक्षण अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के संदर्भ में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न
    छत्तीसगढ़

    कलेक्टर की उपस्थिति में विशेष गहन पुनरीक्षण अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के संदर्भ में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailOctober 29, 2025No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जितेन्द्र यादव की उपस्थिति में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में विशेष गहन पुनरीक्षण अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के संदर्भ में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष गहन संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 हेतु जारी कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दी गई। बैठक में बताया गया कि तैयारी, प्रशिक्षण एवं मुद्रण का कार्य 28 अक्टूबर से 3 नवम्बर 2025 तक, गणना अवधि 4 नवम्बर से 4 दिसम्बर 2025 तक, मतदान केंद्रों का युक्तिकरण व पुनर्व्यवस्था 4 दिसम्बर 2025 को, नियंत्रण तालिका का अद्यतन और मसौदा मतदाता सूची तैयार 5 से 8 दिसम्बर 2025 तक, मसौदा मतदाता सूची का प्रकाशन 9 दिसम्बर 2025 को, दावे और आपत्तियों भरने की अवधि 9 दिसम्बर 2025 से 8 जनवरी 2026 तक है। सूचना चरण (जारी करना, सुनवाई और सत्यापन), गणना प्रपत्रों पर निर्णय एवं दावों और आपत्तियों का निपटान ईआरओ द्वारा 9 दिसम्बर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक एक साथ किया जाएगा। मतदाता सूची की जांच और अंतिम प्रकाशन 3 फरवरी 2026 को प्राप्त किया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 7 फरवरी 2026 को किया जाएगा।
    जिले में 29 अक्टूबर 2025 की स्थिति में सभी चार विधानसभाओं में मतदान केन्द्रों की संख्या 840 एवं मतदाताओं की संख्या 7 लाख 13 हजार 427 है। जिसमें 3 लाख 54 हजार 259, 3 लाख 59 हजार 162 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 6 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74-डोंगरगढ़ (अनुसूचित जाति) में मतदान केन्द्रों की संख्या 173 एवं मतदाताओं की संख्या 1 लाख 41 हजार 909 है। जिसमें पुरूष मतदाताओं की 70 हजार 998, महिला मतदाताओं की संख्या 70 हजार 908 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 3 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75-राजनांदगांव में मतदान केन्द्रों की संख्या 223 एवं मतदाताओं की संख्या 2 लाख 17 हजार 958 है। जिसमें पुरूष मतदाताओं की 1 लाख 6 हजार 450, महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 11 हजार 506 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 2 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76-डोंगरगांव में मतदान केन्द्रों की संख्या 252 एवं मतदाताओं की संख्या 2 लाख 7 हजार 376 है। जिसमें पुरूष मतदाताओं की 1 लाख 4 हजार 52, महिला मतदाताओं की संख्या 1 लााख 3 हजार 323 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 1 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77-खुज्जी में मतदान केन्द्रों की संख्या 192 एवं मतदाताओं की संख्या 1 लाख 46 हजार 184 है। जिसमें पुरूष मतदाताओं की 72 हजार 759 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 73 हजार 425 है।
    बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर सभी मतदाताओं को गणना पत्रक वितरण एवं मतदाताओं द्वारा भरी गई हस्ताक्षरयुक्त गणना पत्रक वापस प्राप्त करना। यदि मतदाता घर पर नहीं मिलते है तो बीएलओ तीन बार उनके घर जाकर गणना पत्रक प्रदान करने हेतु प्रयास करेंगे। उसके उपरांत भी यदि मतदाता घर पर नहीं मिलेंगे तो घर पर नोटिस चस्पा करेंगे। जिन मतदाताओं का गणना पत्रक वापस प्राप्त होगा। उनके नाम प्रांरभिक प्रकाशन में मतदाता सूची में दर्ज होंगे। अधिकतम 50 गणना पत्रक प्रति दिवस गणना पत्रक मतदाताओं से वापस प्राप्त करने हेतु बीएलओ का सहयोग मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बीएलए करेंगे। ईआरओ द्वारा प्राप्त गणना पत्रक के आधार पर ड्राफ्ट रोल का प्रकाशन 9 दिसम्बर 2025 को किया जाएगा तथा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को मतदाता सूची की प्रति उपलब्ध कराई जायेगी। ऐसे मतदाता जिनका नाम या उनके माता व पिता का नाम गहन पुनरीक्षण वर्ष 2003 के मतदाता सूची में है, उन्हें किसी भी प्रकार का कोई दस्तावेज गणना पत्रक के साथ देने की आवश्यकता नहीं होगी। गहन पुनरीक्षण वर्ष 2003 मतदाता सूची मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर की वेबसाईट से डाउनलोड किया जा सकता है। ऐसे मतदाता जिनका गणना पत्रक प्राप्त नहीं हुआ या ड्राफ्ट सूची में नाम नहीं है, उनकी सूची का प्रकाशन मतदान केन्द्रों, ग्राम पंचायतों, तहसील एवं नगरीय निकाय कार्यालयों में किया जायेगा। ऐसे व्यक्ति अपनी दावा-आपत्ति ईआरओ के समक्ष निर्धारित समयावधि में प्रस्तुत कर सकेंगे। दावा-आपत्ति के निराकरण उपरांत 7 फरवरी 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जायेगा।
    मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल प्रत्येक मतदान केन्द्र हेतु उसी मतदान केन्द्र के एक मतदाता को अपने दल की ओर से बीएलए नियुक्त कर सकते है। जिला स्तर पर 07744-226315, तहसील स्तर पर हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला स्तरीय कॉल सेंटर स्थापित किया गया है। कार्यालयीन समय में 1950 नम्बर पर संपर्क कर पुनरीक्षण संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते है। वोटर सर्विस पोर्टल व मतदाता हेल्पलाइन ऐप की सहायता से मतदाता, मतदाता सूची में अपना नाम खोजने, मतदाता पंजीकरण, संशोधन एवं विलोपन के लिए ऑनलाईन फॉर्म भरने, ई-इपिक डाऊनलोड करने, डिजिटल फोटो मतदाता पर्ची डाउनलोड करने, शिकायत करने, मतदान केन्द्र का विवरण प्राप्त कर सकते है। बैठक में अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित चौहान एवं आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पाटी, इंडियन नेशनल कांग्रेस सहित अन्य मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी बढ़ी, परिवहन विभाग ने जारी की चेतावनी

    June 25, 2026

    आधार सेवाओं को प्रभावी बनाने संचालकों का हुआ प्रशिक्षण, शंकाओं का समाधान

    June 25, 2026

    कर्मचारी हितों पर निगम की परामर्शदात्री समिति की बैठक, वेतन और अनुकंपा नियुक्ति पर हुई चर्चा

    June 25, 2026

    अनाज गोदाम में चोरी के मामले में फरार दो और आरोपी गिरफ्तार, पिकअप व नकदी जप्त

    June 25, 2026

    ढाबे की आड़ में चल रहा था अवैध शराब कारोबार, दो आरोपी गिरफ्तार

    June 25, 2026

    अवैध पशु तस्करी रोकने हिंदू जागरण मंच ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

    June 25, 2026
    Top Posts

    सात माह से वेतन को तरसे सफाईकर्मी, बच्चों की पढ़ाई पर संकट

    June 23, 202686 Views

    बरसते पानी के बीच फूटा राजपूत समाज का गुस्सा : मानव मंदिर चौक पर फूंका गृह मंत्री का पुतला, फास्ट ट्रैक कोर्ट और बुलडोजर कार्रवाई की मांग

    June 22, 202640 Views

    राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे जय प्रकाश साहू

    June 21, 202631 Views

    राहुल गांधी ने अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारियों से किया संवाद, संघर्ष और संगठन मजबूती पर दिया जोर

    June 20, 202624 Views

    शपथ ग्रहण के साथ घुमका से गूंजा परिवर्तन का संदेश, दीपक बैज और भूपेश बघेल रहे मौजूद

    June 23, 20267 Views

    अघोर आश्रम की अनूठी पहल : मोहारा मुक्तिधाम में चला स्वच्छता अभियान

    June 14, 20266 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.