खैरागढ़। क्षेत्र के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह के प्रयासों से देवारीभाठ सहित जिले में 26 नवीन सहकारी सोसायटी खोले जाने की घोषणा हुई है। देवारीभाठ में सोसायटी के खुलने से देवारीभाठ, भरदा कला और धनेली के किसानों को अब कृषि कार्यों में आवश्यक सामग्री एवं सेवाएं आसानी से उपलब्ध होंगी।
किसानों ने जताया आभार, कहा भाजपा सरकार किसानों की हितैषी सरकार देवारीभाठ ग्राम पंचायत के सरपंच जागेश्वर वर्मा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह से भेंट की और नवीन सोसायटी स्वीकृत करवाने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर उपस्थित किसानों ने एक स्वर में कहा कि भाजपा सरकार वास्तव में किसानों की हितैषी सरकार है। नवीन सोसायटी खुल जाने से किसानों को खाद, बीज, कीटनाशक व ऋण जैसी सुविधाएं समय पर मिलेंगी।
इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने कहा कि केसीजी जिले में कुल 26 नवीन सहकारी सोसायटियां स्वीकृत की गई हैं जिससे जिलेभर के किसानों को सुविधा मिलेगी। सरकार का लक्ष्य है कि प्रत्येक किसान तक कृषि से जुड़ी सभी योजनाओं का लाभ सरलता से पहुँचे। उन्होंने कहा कि नई सोसायटियों के माध्यम से किसानों को न केवल बेहतर सेवाएं मिलेंगी, बल्कि लंबी दूरी भी तय नही करनी पड़ेगी।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सरपंच जागेश्वर वर्मा देवारीभाठ, अरविंद वर्मा धनेली, भूतपूर्व सरपंच रामकुमार वर्मा, ग्राम पटेल गौतम वर्मा, डॉ. पीतांबर वर्मा भरदा, दीपक वर्मा, प्यारी वर्मा, गणेशु वर्मा, टीकम वर्मा, हेमंत पटेल, नरेश वर्मा, गजेंद्र वर्मा, भगत साहू, सियाराम वर्मा, ईश्वर वर्मा, संतोष वर्मा, मोरध्वज वर्मा, कृष्ण मुरारी वर्मा, राजाराम वर्मा, वीरेश्वर साहू, मन्नू साहू, चंद्रिका प्रसाद साहू, रघुनाथ साहू, परमानंद साहू, घसीया वर्मा व डोमार साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

ताज़ा ख़बर :
- नेहरू पार्क के पास ग्राहक की तलाश में खड़ा था आरोपी, सवा किलो गांजा जप्त
- अंजोरा में पत्नी ने ही ली पति की जान : काम पर जाने को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी महिला गिरफ्तार
- मोबाइल छोड़ सेहत से जुड़े शहरवासी : ‘मस्ती की पाठशाला’ में दिखा संडे का असली उत्साह
- छत्तीसगढ़ की राजनीति में भूचाल : बुद्ध पूर्णिमा और श्रमिक दिवस पर FDLP का शक्ति प्रदर्शन
- बोरे-बासी के बहाने बैज का भाजपा पर प्रहार : बोले-यह केवल भोजन नहीं, हमारी माटी का गौरव, साय सरकार में बढ़ा भ्रष्टाचार
- डोंगरगांव के आरी में दबिश, दूसरे राज्यों की अवैध शराब के साथ एक आरोपी दबोचा
- प्रशासनिक कसावट : अब कलेक्टर करेंगे रीडर्स के कामकाज की समीक्षा, कम समय की पेशी देने के निर्देश
- सुशासन तिहार : 4 मई से 62 स्थानों पर लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर, कलेक्टर ने ली बैठक
