राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में छुरिया विकासखंड के उप स्वास्थ्य केन्द्र महाराजपुर में ग्राम रामपुर निवासी हाई रिस्क वाली गर्भवती माता श्रीमती हेमकुमारी से फोन से बात कर स्वास्थ्य की जानकारी ली। कलेक्टर ने उन्हें समय पर दवाईयां लेने तथा अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए कहा। कलेक्टर ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से समय-समय पर उनके तबियत के संबंध में जानकारी ली जाएगी। श्रीमती हेमकुमारी ने बताया कि पहला बच्चा आपरेशन से हुआ था। उन्होंने दूसरा बच्चा जिला अस्पताल या मेडिकल कॉलेज पेंड्री में ही कराने जानकारी दी। जिससे शिशु और माता दोनों स्वास्थ्य रहें। जिले के सभी हाई रिस्क वाली गर्भवती माता को प्रत्येक सप्ताह जिले से फोन कॉल कर स्वास्थ्य की जानकारी ली जा रही है। इसके साथ ही आगामी 15 दिवस में जिनका प्रसव होने वाला है। उनके घर प्रतिदिन मितानिन जाकर स्वास्थ्य की जानकारी ले रही है, ताकि जिले में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को रोका जा सके। उल्लेखनीय है कि जिले में 1315 हाई रिस्क गर्भवती महिलाएं है। हाई रिस्क वाली गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की सतत निगरानी के लिए उन्हें फोन कर जानकारी ली जा रही है। सुरक्षित प्रसव के लिए पौष्टिक आहार, दवाईयां, सावधानी एवं अन्य आवश्यक जानकारी प्रदान की जा रही है।

ताज़ा ख़बर :
- नेहरू पार्क के पास ग्राहक की तलाश में खड़ा था आरोपी, सवा किलो गांजा जप्त
- अंजोरा में पत्नी ने ही ली पति की जान : काम पर जाने को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी महिला गिरफ्तार
- मोबाइल छोड़ सेहत से जुड़े शहरवासी : ‘मस्ती की पाठशाला’ में दिखा संडे का असली उत्साह
- छत्तीसगढ़ की राजनीति में भूचाल : बुद्ध पूर्णिमा और श्रमिक दिवस पर FDLP का शक्ति प्रदर्शन
- बोरे-बासी के बहाने बैज का भाजपा पर प्रहार : बोले-यह केवल भोजन नहीं, हमारी माटी का गौरव, साय सरकार में बढ़ा भ्रष्टाचार
- डोंगरगांव के आरी में दबिश, दूसरे राज्यों की अवैध शराब के साथ एक आरोपी दबोचा
- प्रशासनिक कसावट : अब कलेक्टर करेंगे रीडर्स के कामकाज की समीक्षा, कम समय की पेशी देने के निर्देश
- सुशासन तिहार : 4 मई से 62 स्थानों पर लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर, कलेक्टर ने ली बैठक
