Close Menu
    What's Hot

    ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी बढ़ी, परिवहन विभाग ने जारी की चेतावनी

    June 25, 2026

    आधार सेवाओं को प्रभावी बनाने संचालकों का हुआ प्रशिक्षण, शंकाओं का समाधान

    June 25, 2026

    कर्मचारी हितों पर निगम की परामर्शदात्री समिति की बैठक, वेतन और अनुकंपा नियुक्ति पर हुई चर्चा

    June 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी बढ़ी, परिवहन विभाग ने जारी की चेतावनी
    • आधार सेवाओं को प्रभावी बनाने संचालकों का हुआ प्रशिक्षण, शंकाओं का समाधान
    • कर्मचारी हितों पर निगम की परामर्शदात्री समिति की बैठक, वेतन और अनुकंपा नियुक्ति पर हुई चर्चा
    • अनाज गोदाम में चोरी के मामले में फरार दो और आरोपी गिरफ्तार, पिकअप व नकदी जप्त
    • ढाबे की आड़ में चल रहा था अवैध शराब कारोबार, दो आरोपी गिरफ्तार
    • अवैध पशु तस्करी रोकने हिंदू जागरण मंच ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
    • बाईपास की जर्जर सड़क की मरम्मत तुरंत हो : शमसुल आलम
    • सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » सभी पटवारी मुख्यालय में रहना करें सुनिश्चित : जितेन्द्र यादव
    छत्तीसगढ़

    सभी पटवारी मुख्यालय में रहना करें सुनिश्चित : जितेन्द्र यादव

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailOctober 29, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। कलेक्टर ने सभी पटवारी को मुख्यालय में रहने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि आम जनता को परेशानी नहीं होना चाहिए। मुख्यालय में रहते हुए पटवारी जनसामान्य के कार्यों को करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने एसडीएम एवं तहसीलदार को उपस्थिति लेने के लिए कहा। कलेक्टर ने राज्योत्सव की तैयारी के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2, 3 एवं 4 नवम्बर 2025 को म्यूनिस्पिल स्कूल मैदान में राज्योत्सव के आयोजन के लिए सभी विभाग अपनी पूरी तैयारी रखें। उन्होंने सभी विभागीय स्टॉल के संबंध में जानकारी ली। मंच, पेयजल, साज-सज्जा, साफ-सफाई, प्रकाश, पार्किंग सहित अन्य व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने खाद्य, कृषि एवं सहकारिता विभाग को आपसी समन्वय करते हुए किसानों को कृषक पंजीयन में आ रही दिक्कतों का समाधान करने के लिए कहा। कलेक्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत अधिक से अधिक जनमानस को लाभान्वित करने के लिए सभी कार्य करें।
    कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने कहा कि भू-अर्जन का कार्य जारी रहना चाहिए। उन्होंने खाद्य सुरक्षा विभाग अंतर्गत प्रति सप्ताह एक प्रकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मिठाई एवं खाद्य पदार्थों की दुकानों में सतत निरीक्षण एवं कार्रवाई होना चाहिए। कलेक्टर ने निर्माण कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों के सुपोषण को ध्यान में रखते हुए, पोषण पुर्नवास केन्द्र के माध्यम से बच्चों को सुपोषण की श्रेणी में लाने के लिए कार्य करने कहा। कलेक्टर ने सहकारिता अंतर्गत प्रत्येक गांव को समितियों से जोड़ने के लिए कहा। इस दौरान उन्होंने अपार आईडी बनाने के कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 1 लाख 83 हजार 270 में से 1 लाख 47 हजार 97 का अपार आईडी बन चुका है। जिसमें शेष 36 हजार 73 बच्चों का आधार अपडेट करना है। जिसके लिए उन्होंने चिप्स के माध्यम से शिक्षा विभाग को शिविर लगाकर आधार अपडेट करने के लिए कहा। लगभग 3 हजार बच्चों के आधार अपडेट का कार्य पूरा हो गया है। इसी तरह 15 दिसम्बर तक शिविर लगाकर शत-प्रतिशत अपार आईडी निर्माण के कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह ने राज्योत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के संबंध में कहा। उन्होंने धान के बदले अन्य कम पानी की आवश्यकता वाले फसल लगाने के संबंध में किसानों को जागरूक करने के लिए कहा। इस दौरान अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम डोंगरगढ़ एम भार्गव, एसडीएम राजनांदगांव गौतम चंद पाटिल, एसडीएम डोंगरगांव श्रीकांत कोराम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी बढ़ी, परिवहन विभाग ने जारी की चेतावनी

    June 25, 2026

    आधार सेवाओं को प्रभावी बनाने संचालकों का हुआ प्रशिक्षण, शंकाओं का समाधान

    June 25, 2026

    कर्मचारी हितों पर निगम की परामर्शदात्री समिति की बैठक, वेतन और अनुकंपा नियुक्ति पर हुई चर्चा

    June 25, 2026

    अनाज गोदाम में चोरी के मामले में फरार दो और आरोपी गिरफ्तार, पिकअप व नकदी जप्त

    June 25, 2026

    ढाबे की आड़ में चल रहा था अवैध शराब कारोबार, दो आरोपी गिरफ्तार

    June 25, 2026

    अवैध पशु तस्करी रोकने हिंदू जागरण मंच ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

    June 25, 2026
    Top Posts

    सात माह से वेतन को तरसे सफाईकर्मी, बच्चों की पढ़ाई पर संकट

    June 23, 202686 Views

    बरसते पानी के बीच फूटा राजपूत समाज का गुस्सा : मानव मंदिर चौक पर फूंका गृह मंत्री का पुतला, फास्ट ट्रैक कोर्ट और बुलडोजर कार्रवाई की मांग

    June 22, 202640 Views

    राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे जय प्रकाश साहू

    June 21, 202631 Views

    राहुल गांधी ने अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारियों से किया संवाद, संघर्ष और संगठन मजबूती पर दिया जोर

    June 20, 202624 Views

    शपथ ग्रहण के साथ घुमका से गूंजा परिवर्तन का संदेश, दीपक बैज और भूपेश बघेल रहे मौजूद

    June 23, 20267 Views

    अघोर आश्रम की अनूठी पहल : मोहारा मुक्तिधाम में चला स्वच्छता अभियान

    June 14, 20266 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.