राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज जिला कार्यालय के कलेक्टर कक्ष में पशुधन विकास विभाग द्वारा संचालित शासन की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। कलेक्टर ने पशु उपचार औषधि वितरण, कृमि नाशक दवा वितरण, डीटिकिंग, बधियाकरण, नमूना जांच, लघु शल्य एवं पशु स्वास्थ्य शिविर की समीक्षा की। उन्होंने पशुधन विकास विभाग के चिकित्सकों को लगातार शिविरों का आयोजन कर कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी नवम्बर माह में शिविरों का आयोजन कराने कहा। कलेक्टर ने पशुओं को रोगों से बचाव के लिए टीकाकरण कार्य को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। पशुधन विकास विभाग द्वारा नस्ल सुधार कार्यक्रम के तहत किए जा रहे कृत्रिम गर्भाधान कार्य की समीक्षा की तथा कार्यों की प्रगति एवं पोर्टल में एंट्री करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, उप संचालक पशुधन विकास विभाग डॉ. अनूप चटर्जी, पशु चिकित्सक एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

ताज़ा ख़बर :
- ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी बढ़ी, परिवहन विभाग ने जारी की चेतावनी
- आधार सेवाओं को प्रभावी बनाने संचालकों का हुआ प्रशिक्षण, शंकाओं का समाधान
- कर्मचारी हितों पर निगम की परामर्शदात्री समिति की बैठक, वेतन और अनुकंपा नियुक्ति पर हुई चर्चा
- अनाज गोदाम में चोरी के मामले में फरार दो और आरोपी गिरफ्तार, पिकअप व नकदी जप्त
- ढाबे की आड़ में चल रहा था अवैध शराब कारोबार, दो आरोपी गिरफ्तार
- अवैध पशु तस्करी रोकने हिंदू जागरण मंच ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
- बाईपास की जर्जर सड़क की मरम्मत तुरंत हो : शमसुल आलम
- सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव
