
- सुशासन तिहार 2026 : डोंगरगांव में जनसमस्या निवारण शिविर, मौके पर हुआ 10 आवेदनों का निराकरण
- जनगणना 2027 : अपर कलेक्टर और राज्य स्तरीय टीम ने गांवों में पहुंचकर परखी मकान सूचीकरण की तैयारी
- सुशासन तिहार में समस्याओं का अंबार : सुंदरा शिविर में पहुंचे 1345 आवेदन, 40 विभागों ने किया मौके पर समाधान
- बजट प्रावधानों पर सख्ती : नोडल अधिकारी नियुक्त, योजनाओं को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश
- शराब दुकान के पास जाम छलकाने की सुविधा देने वाले दो चखना दुकानदार गिरफ्तार
- अवैध शराब के साथ नागतराई का युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल
- बुजुर्ग महिला से 5.42 लाख की ठगी करने वाला जालसाज गिरफ्तार
- बिना परिचय पत्र व बिना कीट के कर्मचारियों से करवा रहे जनगणना : कुलबीर छाबड़ा
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में आबकारी विभाग ने बड़ी मात्रा में मध्यप्रदेश निर्मित अवैध मदिरा जप्त की है। प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी ने बताया कि सूचना के आधार पर थाना डोंगरगढ़ अंतर्गत ग्राम कातलवाही नाला किनारे बाड़ी स्थित मकान में जांच की गई। जांच में 264 बोतल बॉम्बे व्हिस्की (750 एमएल), 250 पाव गोवा व्हिस्की (180 एमएल) कुल 243 लीटर, 200 खाली बोतल मध्यप्रदेश लेबल वाली, 500 पाव खाली बोतल छत्तीसगढ़ लेबल वाली, 220 टूटे ढक्कन मध्यप्रदेश का…
राजनांदगांव। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित नीट-2026 परीक्षा की सफल और शांतिपूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अपर कलेक्टर श्री प्रेमप्रकाश शर्मा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में केंद्राध्यक्षों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि परीक्षा की पारदर्शिता, निष्पक्षता और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी केंद्राध्यक्षों को एनटीए के नियमों और दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिले में नीट-2026 परीक्षा के लिए 6 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें कुल 1897 अभ्यर्थी शामिल होंगे। जिला प्रशासन…
राजनांदगांव। अंतर्राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग टूर्नामेंट IBFC यूनिवर्सल कप 2026 में राजनांदगांव की ज्ञानेश्वरी यादव ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए 53 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। समोआ के एपिया स्थित तुआनाईमाटो स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 25 अप्रैल से 2 मई तक चल रहे इस टूर्नामेंट में 70 देशों के लगभग 500 खिलाड़ी और 200 अधिकारी शामिल हैं। ज्ञानेश्वरी यादव ने अपने ग्रुप में प्रथम स्थान हासिल कर देश और प्रदेश का मान बढ़ाया। यह जीत कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए क्वालिफिकेशन में भी अहम मानी जा रही है। ज्ञात हो कि ज्ञानेश्वरी यादव पहले भी जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में…
राजनांदगांव। नगर पालिक निगम द्वारा शहर में आयोजित किए जा रहे समस्या निवारण एवं मांग आवेदन शिविरों (सुशासन तिहार) पर राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस नेता आसिफ अली ने इन शिविरों की सार्थकता पर गंभीर सवाल उठाते हुए इसे महज एक दिखावा और जनता की आंखों में धूल झोंकने वाला अभियान करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि निगम प्रशासन जनसमस्याओं को सुलझाने के बजाय केवल आंकड़ों की बाजीगरी करने में जुटा है। आसिफ अली ने पिछले वर्ष के आंकड़ों को सार्वजनिक करते हुए निगम की कार्यप्रणाली पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में आयोजित शिविरों के…
राजनांदगांव। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने अपनी सांगठनिक सक्रियता को बढ़ाने के लिए जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया है। इस फेरबदल में पार्टी के जुझारू और सक्रिय कार्यकर्ता पिंटू वर्मा को जिला उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा यह निर्णय पिंटू वर्मा की विगत वर्षों में पार्टी के प्रति अटूट निष्ठा और मैदानी स्तर पर उनकी सक्रियता को देखते हुए लिया गया है। वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि पिंटू वर्मा ने समय-समय पर पार्टी के कार्यक्रमों और आंदोलनों में युवाओं…
राजनांदगांव। जिले में इस वर्ष कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणामों ने शिक्षा के क्षेत्र में नई उपलब्धि मिली है। जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग, शिक्षकों एवं अभिभावकों के समन्वित प्रयासों से परीक्षा परिणामों में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया है। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के कक्षा 10वीं एवं 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से जिला गौरवान्वित हुआ है। यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि…
राजनांदगांव। शहर के पारीनाला दरगाह में आयोजित पांच दिवसीय उर्स कार्यक्रम को शांति, सौहार्द और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने वाले पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के सम्मान में जिला पुलिस द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने उत्कृष्ट कर्तव्यपरायणता दिखाने वाले 200 से अधिक पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। निष्ठा और समर्पण ही विभाग की असली शक्ति इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने जवानों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि आपकी निष्ठा और कर्तव्यपरायणता ही पुलिस विभाग की वास्तविक शक्ति है। विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य और अनुशासन बनाए रखते हुए शांति…
डोंगरगढ़। खुशियों भरी बारात उस वक्त मातम में बदल गई जब डीजे पर डांस करने के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में एक युवक की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। बीच-बचाव करने आए दो अन्य युवक भी इस हमले में घायल हुए हैं। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना में शामिल एक अपचारी बालक और उसे हथियार मुहैया कराने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार रात ग्राम रामटोला में खैरागढ़ जिले के सांकरा से बारात आई हुई थी। रात लगभग…
राजनांदगांव। प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 शहरी के तहत राजनांदगांव शहर में कुल 869 आवासों की स्वीकृति मिली है। बी.एल.सी. के तहत हितग्राही द्वारा स्वयं से निर्माण किए जाने वाले इन आवासों में नगर के विभिन्न वार्डों में 33 आवास निर्माण पूर्ण हो चुके हैं, जबकि 434 आवास निर्माणाधीन हैं। इस योजना का लाभ उठाकर अपने घर में रहने वाले शहर के दिग्विजय साहू पेशे से ड्राइवर हैं। उन्होंने सीमित आय में भी कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और त्याग से अपने परिवार के भविष्य के लिए पीएम आवास योजना के सहयोग से अपना घर बनवाया। दिग्विजय की पत्नी चंद्रिका साहू ने…
राजनांदगांव। शहर में बढ़ती गर्मी और आगामी दिनों में लू की संभावना को देखते हुए महापौर मधुसूदन यादव ने नगरवासियों से सावधानी बरतने की अपील की है। महापौर ने कहा कि इस वर्ष गर्मी का असर अधिक महसूस किया जा रहा है और तापमान बढ़ने के साथ लू चलने की आशंका भी बनी हुई है। उन्होंने बताया कि लू का प्रभाव विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों पर अधिक होता है, इसलिए सभी को सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने लू के लक्षणों की जानकारी देते हुए बताया कि तेज बुखार, सिर में दर्द और भारीपन, चक्कर आना, उल्टी, शरीर…