Close Menu
    What's Hot

    सुशासन तिहार 2026 : डोंगरगांव में जनसमस्या निवारण शिविर, मौके पर हुआ 10 आवेदनों का निराकरण

    May 7, 2026

    जनगणना 2027 : अपर कलेक्टर और राज्य स्तरीय टीम ने गांवों में पहुंचकर परखी मकान सूचीकरण की तैयारी

    May 7, 2026

    सुशासन तिहार में समस्याओं का अंबार : सुंदरा शिविर में पहुंचे 1345 आवेदन, 40 विभागों ने किया मौके पर समाधान

    May 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • सुशासन तिहार 2026 : डोंगरगांव में जनसमस्या निवारण शिविर, मौके पर हुआ 10 आवेदनों का निराकरण
    • जनगणना 2027 : अपर कलेक्टर और राज्य स्तरीय टीम ने गांवों में पहुंचकर परखी मकान सूचीकरण की तैयारी
    • सुशासन तिहार में समस्याओं का अंबार : सुंदरा शिविर में पहुंचे 1345 आवेदन, 40 विभागों ने किया मौके पर समाधान
    • बजट प्रावधानों पर सख्ती : नोडल अधिकारी नियुक्त, योजनाओं को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश
    • शराब दुकान के पास जाम छलकाने की सुविधा देने वाले दो चखना दुकानदार गिरफ्तार
    • अवैध शराब के साथ नागतराई का युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल
    • बुजुर्ग महिला से 5.42 लाख की ठगी करने वाला जालसाज गिरफ्तार
    • बिना परिचय पत्र व बिना कीट के कर्मचारियों से करवा रहे जनगणना : कुलबीर छाबड़ा
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » बजट प्रावधानों पर सख्ती : नोडल अधिकारी नियुक्त, योजनाओं को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश
    राजनांदगांव

    बजट प्रावधानों पर सख्ती : नोडल अधिकारी नियुक्त, योजनाओं को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailMay 7, 2026No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। नगर निगम में बजट प्रावधानों के क्रियान्वयन को लेकर महापौर मधुसूदन यादव ने समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए योजनाओं को तय समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा और निगम अध्यक्ष टोपेंद्र सिंह पारस वर्मा मौजूद रहे।
    महापौर यादव ने कहा कि पिछले वित्तीय वर्ष की लंबित और दीर्घकालीन योजनाओं को प्राथमिकता से पूरा किया जाए। साथ ही इस वित्तीय वर्ष के सभी बजट प्रावधानों को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए प्रत्येक कार्य हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किए जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी प्रक्रियाएं स्थानीय स्तर से लेकर शासन स्तर तक तेजी से पूर्ण की जाएं, ताकि योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचे।
    बैठक में आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने जानकारी दी कि निर्धन छात्रा शिक्षा योजना के तहत तीन शालाओं में छात्राओं की वार्षिक फीस हेतु 25-25 हजार रुपये की राशि प्राचार्यों को जारी की जा चुकी है। वार्ड क्रमांक 39 स्थित अंग्रेजी माध्यम स्कूल का जीर्णोद्धार कार्य अंतिम चरण में है। वहीं मस्ती की पाठशाला का संचालन पिछले रविवार से शुरू कर दिया गया है। शहर के वार्डों में डस्टबिन वितरण का कार्य भी जारी है।
    आयुक्त ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण एवं उन्नयन कार्य, कुओं की सफाईए मंदिरों के जीर्णोद्धार और हाईमास्ट लाइट लगाने के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसके अलावा कॉम्प्लेक्स निर्माण के लिए पुराने भवनों को तोड़ने की स्वीकृति सामान्य सभा से मिल चुकी है और आगे की कार्रवाई चल रही है। पाइपलाइन विस्तार, टंकी निर्माण और जल संयंत्र गृह मरम्मत के प्रस्ताव तकनीकी स्वीकृति के लिए मुख्य अभियंता को भेजे गए हैं।
    महापौर ने बैठक में वृक्षारोपण के लिए उपयुक्त स्थलों का चयन कर जल्द कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्षा ऋतु को देखते हुए पौधरोपण को प्राथमिकता दी जाए। इसके साथ ही व्यवसायिक परिसर निर्माण, तालाब संरक्षण व सौंदर्यीकरण, उद्यान विकास, चौक-चौराहों का सौंदर्यीकरण, प्रतिमा स्थापना, क्रिकेट टर्फ निर्माण, महिला हाट बाजार, महिला प्रसाधन और डॉग शेल्टर जैसे कार्यों के प्रस्ताव भी तैयार कर शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत भेजे जाएं।
    उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी बजट प्रावधानों पर गंभीरता से काम करें ताकि विकास कार्य धरातल पर नजर आएं।
    बैठक में कार्यपालन अभियंता दीपक खांडे, यूके रामटेके, प्रणय मेश्राम, सहायक अभियंता गरिमा वर्मा, सुषमा साहू, शिक्षा सचिव संजीव मिश्रा, स्वास्थ्य अधिकारी राजेश मिश्रा, सहायक लेखाधिकारी राकेश नंदे और राजस्व निरीक्षक हितेश ठाकुर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    सुशासन तिहार 2026 : डोंगरगांव में जनसमस्या निवारण शिविर, मौके पर हुआ 10 आवेदनों का निराकरण

    May 7, 2026

    जनगणना 2027 : अपर कलेक्टर और राज्य स्तरीय टीम ने गांवों में पहुंचकर परखी मकान सूचीकरण की तैयारी

    May 7, 2026

    सुशासन तिहार में समस्याओं का अंबार : सुंदरा शिविर में पहुंचे 1345 आवेदन, 40 विभागों ने किया मौके पर समाधान

    May 7, 2026

    शराब दुकान के पास जाम छलकाने की सुविधा देने वाले दो चखना दुकानदार गिरफ्तार

    May 7, 2026

    अवैध शराब के साथ नागतराई का युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    May 7, 2026

    बुजुर्ग महिला से 5.42 लाख की ठगी करने वाला जालसाज गिरफ्तार

    May 7, 2026
    Top Posts

    संस्कारधानी नगरी की होनहार बेटी गुलअफ्शा शेख ने दिखाई अपनी काबिलियत

    May 5, 202650 Views

    हाजियों पर महंगाई की मार : एयरफेयर डिफरेंस के नाम पर 10 हजार की अतिरिक्त मांग, अब्दुल कलाम खान ने जताया विरोध

    April 30, 202619 Views

    छत्तीसगढ़ में पहली बार राज्य स्तरीय विश्व पशु चिकित्सा दिवस का भव्य आयोजन, अम्बिकापुर बना साक्षी : पशु चिकित्सकों को मिला सम्मान, “भोजन एवं स्वास्थ्य के संरक्षक” बताए गए

    April 30, 202616 Views

    शिक्षक को नक्सली बताने पर बिफरा राजपूत समाज, कलेक्टर व एसपी को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई नहीं तो आंदोलन

    May 6, 20266 Views

    छत्तीसगढ़ की राजनीति में भूचाल : बुद्ध पूर्णिमा और श्रमिक दिवस पर FDLP का शक्ति प्रदर्शन

    May 3, 20264 Views

    पद्मश्री फुलबासन बाई से मिले कांग्रेस नेता, बोले-प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमराई, गृहमंत्री को जनता की चिंता नहीं

    May 6, 20263 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.