राजनांदगांव। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में आबकारी विभाग ने बड़ी मात्रा में मध्यप्रदेश निर्मित अवैध मदिरा जप्त की है।
प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी ने बताया कि सूचना के आधार पर थाना डोंगरगढ़ अंतर्गत ग्राम कातलवाही नाला किनारे बाड़ी स्थित मकान में जांच की गई। जांच में 264 बोतल बॉम्बे व्हिस्की (750 एमएल), 250 पाव गोवा व्हिस्की (180 एमएल) कुल 243 लीटर, 200 खाली बोतल मध्यप्रदेश लेबल वाली, 500 पाव खाली बोतल छत्तीसगढ़ लेबल वाली, 220 टूटे ढक्कन मध्यप्रदेश का और 715 साबुत ढक्कन छत्तीसगढ़ का जप्त किए गए।
जांच के दौरान आरोपी चंद्रकांत सेन उर्फ सोनू, निवासी ग्राम छीपा, मकान से भागते हुए देखा गया। उनके खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की विभिन्न धाराओं के तहत गैरजमानती अपराध दर्ज किया गया है।
कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक श्री अनिल सिंह, श्री दिलीप प्रजापति, तथा मुख्य आरक्षक श्री लाल सिंह राजपूत और श्री ओमप्रकाश सिन्हा शामिल थे।

