Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ थाना लालबाग क्षेत्रांतर्गत ग्राम दीवानभेड़ी में गुलैल से बच्चे को मारने की बात को लेकर आपसी रंजिश में एक युवक की निर्मम पिटाई कर हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। घटना 19 सितंबर 2025 की सुबह करीब 10 बजे की है। पुलिस को मोबाइल के माध्यम से सूचना मिली कि ग्राम पंचायत भवन, दीवानभेड़ी के पास एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है। चौकी प्रभारी दिलीप पटेल ने तत्काल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति…

Read More

डोंगरगढ़। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, अति. पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा और एसडीओपी डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम के निर्देश पर डोंगरगढ़ पुलिस ने क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री और परिवहन के विरुद्ध सख्त अभियान छेड़ रखा है। इसी क्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह के नेतृत्व में 19 सितंबर को दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 35 पौवा देसी-अंग्रेजी शराब, 93 केन बियर, 12 बोतल अंग्रेजी शराब और दो दोपहिया वाहन जप्त किए गए। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गुलाब राम साहू, उम्र 53 वर्ष, निवासी बाजार चौक, मुरमुंदा, को ग्राम कुरूभाठ, पिपरिया मोड़ के पास…

Read More

राजनांदगांव। शहर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी 1500 साला मुबारक का जश्न अकीदत और शान-ओ-शौकत के साथ मनाया गया। इस मौके पर प्यारेलाल स्कूल तुलसीपुर में सीरतुन्नबी इंतजामिया कमेटी की जानिब से एक अजीमुश्शान तकरीर और महफिल-ए-मिलाद का एहतिमाम किया गया। कार्यक्रम में बड़ी तादाद में शहर के उलेमा-ए-किराम, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी वर्ग और नौजवान शरीक हुए। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुरादाबाद से तशरीफलाए मुफ्ती हम्माद रजा किबला साहब ने सीरत-ए-नबी पर रोशनी डालते हुए मोहब्बत, अमन और भाईचारे का पैगाम दिया। उन्होंने कहा कि पैगम्बरे इस्लाम की तालीमात इंसानियत को एकजुट करने वाली हैं और आज के दौर में…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को सुदर्शन चैनल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में साक्षात्कार के दौरान कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को समाप्त करना, लोगों का विश्वास जीतना और विकास की दिशा में आगे बढ़ना हमारी सरकार के प्रमुख उद्देश्यों में से एक है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार इस उद्देश्य को धरातल पर उतारने के लिए नियद नेल्लानार योजना के माध्यम से लोगों के जीवन स्तर को उन्नत बनाने का कार्य कर रही है। अब तक नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के अनेक गांव पुनः आबाद हो चुके हैं। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को रोजगार से जोड़ने का कार्य किया…

Read More

रायपुर। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) जहां एक ओर देश में सड़कों का जाल बिछा रहा है, वहीं दूसरी ओर राजमार्गों के किनारों और डिवाइडर्स पर पौधे लगाकर ग्रीन कॉरिडोर भी तैयार कर रहा है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने ‘एक पेड़ माँ के नाम 2.0’ अभियान के तहत इस साल छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे और डिवाइडर्स पर दो लाख 71 हजार से ज्यादा पौधे लगाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। राष्ट्रीय राजमार्गों के विस्तार के साथ-साथ प्राधिकरण उन्हें ‘ग्रीन कॉरिडोर’ में भी बदल रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी…

Read More

राजनांदगांव। शहर में ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025’ के तहत रोजाना सफाई गतिविधियां चल रही हैं। महापौर मधुसूदन यादव और नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा के निर्देशन में नगर निगम स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0 के तहत 2 अक्टूबर तक लगातार कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इस अभियान के अंतर्गत गुरुवार को शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने कॉलेज परिसर और आसपास के क्षेत्रों में श्रमदान कर सफाई की। कैडेट्स ने झिल्ली, पॉलिथीन और अन्य कचरा उठाया और छात्रों को स्वच्छता से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। शपथ लेकर किया स्वच्छता का संकल्प एनसीसी कैडेट्स ने इस अवसर पर…

Read More

राजनांदगांव। नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने गुरुवार को निगम सभागार में सभी विभागों के कर्मचारियों की बैठक लेकर कार्यालयीन अनुशासन, कार्य के प्रति समर्पण और जनसेवा की प्रतिबद्धता को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निगम कर्मचारियों को समय पर उपस्थित रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करना होगा। पूर्व निर्देशों के क्रियान्वयन की समीक्षा आयुक्त ने कहा कि पूर्व में दिए गए कई निर्देशों का पालन किया गया है, किंतु कुछ निर्देशों का क्रियान्वयन अधूरा रहा, जिसके स्मरण और पालन के लिए यह बैठक रखी गई है। उन्होंने कर्मचारियों को कार्य के…

Read More

राजनांदगांव। क्वांर नवरात्रि के पावन अवसर पर डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर में लगने वाले नवरात्रि मेले के मद्देनजर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री सुरूचि सिंह ने शुक्रवार को पदयात्रियों की सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पदयात्रा मार्ग में लगने वाले सेवा पंडालों, यात्री प्रतीक्षालयों, पेयजल और साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। सीईओ ने अंजोरा, देवादा, सोमनी, सुकुलदैहान से लेकर अछोली तक के पदयात्री मार्ग पर सेवा पंडालों की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पंडालों में पेयजल, बिजली, दवाई, साफ-सफाई एवं अन्य जरूरी सुविधाएं समय पर सुनिश्चित की जाएं।…

Read More

राजनांदगांव। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज राजनांदगांव विकासखंड के धान खरीदी केन्द्र भानपुरी का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों के एग्रीस्टेक पोर्टल पर किसानों के पंजीयन नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने शेष किसानों संपर्क कर शीघ्र एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन कराने कहा। उन्होंने कहा कि सभी किसानों का एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन कराना अनिवार्य है। इसके लिए 30 सितम्बर 2025 तक समय-सीमा निर्धारित किया गया है। उन्होंने इसके साथ ही गिरदावरी कार्य को 30 सितम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन नहीं होने से किसानों को फसल बीमा, पीएम किसान सम्मान निधि…

Read More

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025 के अवसर पर जिले में श्रमिकों के स्वास्थ्य और कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन, श्रम विभाग और आईबी गु्रप के संयुक्त तत्वावधान में आईबी ग्रुप के कार्पोरेट ऑफिस इंदामारा में श्रमिक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। अध्यक्ष श्रम कल्याण मंडल योगेश दत्त मिश्रा और कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने श्रमिक स्वास्थ्य जांच शिविर का शुभारंभ किया। श्रमिक स्वास्थ्य जांच शिविर में जिले के औद्योगिक क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्रों के 800 से अधिक श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर के दौरान रामकृष्ण हॉस्पिटल रायपुर के डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ…

Read More