राजनांदगांव। थाना बसंतपुर क्षेत्र में पुलिस ने शराब कोचियो के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश पर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के मार्गदर्शन में पुलिस ने विशेष अभियान चलाया।
पुलिस ने कमलेश नेताम पिता स्व. रतन लाल नेताम, निवासी ढीमरपारा, राजनांदगांव को अवैध शराब बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 32 पौवा देशी प्लेन शराब (कीमत 3,200 रुपये) और 220 रुपये की बिक्री रकम जप्त की गई।
आरोपी के खिलाफ धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल वारंट प्राप्त होने के बाद जिला जेल राजनांदगांव भेज दिया गया।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शराब कोचियों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध शराब बिक्री करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू, प्रधान आरक्षक विनोद जावट, राजेश परिहार और आरक्षक रूपेन्द्र वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस की यह कार्रवाई शराब की अवैध बिक्री पर अंकुश लगाने और समाज में अपराध नियंत्रण की दिशा में अहम कदम साबित हो रही है।

ताज़ा ख़बर :
- किसानों को धान की जगह कम पानी वाली वैकल्पिक फसलों के लिए करें प्रोत्साहित : गजेन्द्र यादव
- निजी स्कूलों तक पहुंचा एचपीवी टीकाकरण अभियान, जिले में 4010 किशोरियों को लगा सुरक्षा कवच
- सीएम हेल्पलाइन की पहल रंग लाई, तीजन बाई को मिला नया राशन कार्ड
- पटेवा में बुलडोजर चलाकर हटाया गया शासकीय भूमि से अतिक्रमण
- सूर्यघर योजना से रोशन हुआ कामती साहू का घर, सोलर पैनल लगने के बाद बिजली बिल हुआ शून्य
- वीबी-जीरामजी योजना : राजनांदगांव में दिव्यांगों को मिला सम्मान, 100 की जगह अब 125 दिन का रोजगार
- भिलाई के लिस्टेड गुंडे ने राजनांदगांव में साले पर किया चाकू से हमला, आरोपी जीजा गिरफ्तार
- बल्देवबाग में आंगनबाड़ी भवन और 18 एकड़ में सामुदायिक भवन का लोकार्पण, दो विकास कार्यों का भूमिपूजन
