Close Menu
    What's Hot

    किसानों को धान की जगह कम पानी वाली वैकल्पिक फसलों के लिए करें प्रोत्साहित : गजेन्द्र यादव

    July 4, 2026

    निजी स्कूलों तक पहुंचा एचपीवी टीकाकरण अभियान, जिले में 4010 किशोरियों को लगा सुरक्षा कवच

    July 4, 2026

    सीएम हेल्पलाइन की पहल रंग लाई, तीजन बाई को मिला नया राशन कार्ड

    July 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • किसानों को धान की जगह कम पानी वाली वैकल्पिक फसलों के लिए करें प्रोत्साहित : गजेन्द्र यादव
    • निजी स्कूलों तक पहुंचा एचपीवी टीकाकरण अभियान, जिले में 4010 किशोरियों को लगा सुरक्षा कवच
    • सीएम हेल्पलाइन की पहल रंग लाई, तीजन बाई को मिला नया राशन कार्ड
    • पटेवा में बुलडोजर चलाकर हटाया गया शासकीय भूमि से अतिक्रमण
    • सूर्यघर योजना से रोशन हुआ कामती साहू का घर, सोलर पैनल लगने के बाद बिजली बिल हुआ शून्य
    • वीबी-जीरामजी योजना : राजनांदगांव में दिव्यांगों को मिला सम्मान, 100 की जगह अब 125 दिन का रोजगार
    • भिलाई के लिस्टेड गुंडे ने राजनांदगांव में साले पर किया चाकू से हमला, आरोपी जीजा गिरफ्तार
    • बल्देवबाग में आंगनबाड़ी भवन और 18 एकड़ में सामुदायिक भवन का लोकार्पण, दो विकास कार्यों का भूमिपूजन
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » राजनांदगांव पुलिस की विजिबल पुलिसिंग : रात में दल-बल के साथ शहर में गश्त, असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर
    छत्तीसगढ़

    राजनांदगांव पुलिस की विजिबल पुलिसिंग : रात में दल-बल के साथ शहर में गश्त, असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailOctober 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश पर राजनांदगांव पुलिस ने विजिबल पुलिसिंग के तहत् 28-29 अक्टूबर 2025 की रात दल-बल के साथ शहर के विभिन्न इलाकों में गश्त कर असामाजिक तत्वों और गुण्डा-बदमाशों पर कड़ी नजर रखी। इस दौरान शराब कोचियों, नशेडियों और स्थाई-गिरफ्तारी वारंटियों की भी जांच की गई।
    एसपी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती तनुप्रिया ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक एम्ब्रोस कुजुर और चार राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में चार टीम बनाकर लगभग 100 जवानों ने लखोली, सोलहखोली, गौरीनगर, चिखली, शंकरपुर, रामनगर सहित शहर के संदिग्ध इलाकों में गश्त की।
    रात्रि गश्त के दौरान कुल 47 संदिग्ध व्यक्तियों के घरों की जांच की गई। 11 लोगों के खिलाफ धारा 151/170-126, 135 (3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई और 1 स्थाई वारंटी व 1 गिरफ्तारी वारंटी को भी गिरफ्तार किया गया।
    शराब नियंत्रण अभियान में जिलेभर में कुल 9 मामलों में 10 आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 (1), 34 (2), 36 (च) के तहत कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल 157 पौवा देशी शराब (कीमत 14,720 रुपये), बिक्री रकम 3,720 रुपये और परिवहन में प्रयुक्त 1 मोटरसाइकिल एवं 1 स्कूटी (कीमत 1,40,000 रुपये) बरामद की गई। कुल जप्त राशि 1,85,440 रुपये है।
    पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने कहा कि जिले में सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। इन कार्रवाइयों से अपराधियों में भय व्याप्त है और आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है।
    इस रात्रि गश्त में एएसपी राहुल देव शर्मा, सीएसपी पुष्पेन्द्र नायक, डीएसपी तनुप्रिया ठाकुर, डीएसपी एम्ब्रोस कुजुर, निरीक्षक लोकेश कुमार कसेर, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक विनय परमार, थाना प्रभारी और चौकी प्रभारियों सहित पुलिस बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    किसानों को धान की जगह कम पानी वाली वैकल्पिक फसलों के लिए करें प्रोत्साहित : गजेन्द्र यादव

    July 4, 2026

    निजी स्कूलों तक पहुंचा एचपीवी टीकाकरण अभियान, जिले में 4010 किशोरियों को लगा सुरक्षा कवच

    July 4, 2026

    सीएम हेल्पलाइन की पहल रंग लाई, तीजन बाई को मिला नया राशन कार्ड

    July 4, 2026

    पटेवा में बुलडोजर चलाकर हटाया गया शासकीय भूमि से अतिक्रमण

    July 4, 2026

    सूर्यघर योजना से रोशन हुआ कामती साहू का घर, सोलर पैनल लगने के बाद बिजली बिल हुआ शून्य

    July 4, 2026

    वीबी-जीरामजी योजना : राजनांदगांव में दिव्यांगों को मिला सम्मान, 100 की जगह अब 125 दिन का रोजगार

    July 4, 2026
    Top Posts

    नौगई हत्याकांड की जांच सीबीआई को सौंपी गई, श्री राजपूत करणी सेना की पहली जीत : संजय बहादुर

    July 2, 202630 Views

    नगर साहू संघ की बैठक में सामाजिक सुदृढ़ीकरण पर मंथन, 19 जुलाई को होगा प्रतिभा सम्मान समारोह

    June 30, 202612 Views

    आवास सूची पर ग्राम सभा में हंगामा, महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास

    June 26, 20268 Views

    सोशल मीडिया कंपनियों की पहली प्राथमिकता उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा हो : विवेक मोनू भंडारी

    June 28, 20267 Views

    अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस : सीएम विष्णुदेव साय ने संस्कार सिटी इंटरनेशनल स्कूल के होनहार खिलाड़ियों और कोच को किया सम्मानित

    July 3, 20264 Views

    ओबीसी महासभा की रणनीतिक बैठक, दुर्ग संभाग से होगी कैडर कैंप की शुरुआत

    June 30, 20264 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.