
- संघर्ष से समाधान तक : कोटरापानी में जल जीवन मिशन ने बदली जिंदगी
- पोट्ठ लईका पहल से जुड़वा बच्चों को मिला नया जीवन, कुपोषण पर पाई जीत
- मगरलोटा में जल जीवन मिशन से आई खुशहाली, घर-घर पहुंचा स्वच्छ पेयजल
- छुरिया में 200 बच्चों को मिली स्वास्थ्य किट, हमर स्वस्थ लइका शिविर में हुआ विशेष जांच.परीक्षण
- 4 लाख रुपये कीमत के आभूषण चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, तीन पुरुष और एक महिला आरोपी गिरफ्तार
- रूदगांव साकरीपार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
- सूनसान मकान में चोरी का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, लाखों के आभूषण बरामद
- पीएमश्री सेजेस मोहला के विद्यार्थियों ने रायपुर में किया शैक्षणिक भ्रमण
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। दीपावली के पावन अवसर पर संस्कार सिटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, ठाकुरटोला में पारंपरिक और पर्यावरण हितैषी अंदाज में दीपोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों ने गोबर और मिट्टी से दीये बनाकर उन्हें सुंदरता से सजाया। परिसर में रंग-बिरंगी रंगोलियों के साथ दीप प्रज्वलन कर वातावरण को रोशन किया गया। कार्यक्रम कॉलेज की प्राचार्य डॉ. गुरप्रीत कौर छाबड़ा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति की झलक प्रस्तुत करते हुए पारंपरिक दीप सज्जा में बढ़-चढ़कर भाग लिया। अंत में आईक्यूएसी समन्वयक सुरभि भट्टाचार्य ने सभी सहायक प्राध्यापकों व प्रशिक्षणार्थियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और…
राजनांदगांव। जिला पशु चिकित्सालय की तत्परता और समर्पण ने एक बार फिर साबित कर दिया कि समय पर मिला उपचार जीवनदायी हो सकता है। शहर के लालबाग कॉलोनी स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय संस्था के सामने बीती रात से प्रसव पीड़ा से जूझ रही एक घुमंतू गाय की जान पशु चिकित्सकों ने बचा ली। गाय के साथ उसका नवजात बछड़ा भी पूरी तरह सुरक्षित है। जानकारी के अनुसार, गाय रातभर प्रसव का प्रयास कर रही थी, लेकिन सफलता नहीं मिल रही थी। अत्यधिक कमजोरी के चलते वह बैठ गई और आगे कोई प्रयास नहीं कर पा रही थी। सुबह संस्था की…
दुर्ग। पुलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम गनियारी में 06 मार्च 2024 को हुए दोहरे हत्याकांड की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस सनसनीखेज वारदात में एक वृद्धा और उसकी नाबालिग पोती की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी चुमेन्द्र उर्फ लल्ला निषाद (23) और उसके साथी पंकज उर्फ पवित्र निषाद (30) को गिरफ्तार कर लिया है। हत्याकांड का कारण अवैध संबंध उजागर होने का भय बताया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देश पर गठित विशेष टीम और एसीसीयू की संयुक्त कार्रवाई में इस हत्याकांड का खुलासा हुआ।…
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे “रजत जयंती महोत्सव” के तहत जिला प्रशासन द्वारा जिले में निवासरत शहीद पुलिस कर्मियों के परिजनों का सम्मान किया गया। राज्य शासन के निर्देश पर गृह विभाग द्वारा आयोजित इस “शहीदों को समर्पित कार्यक्रम” के अंतर्गत जिले के 33 शहीद परिवारों से संपर्क कर उनका कुशलक्षेम जाना गया और रजत जयंती के अवसर पर उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों ने न सिर्फ परिजनों से मुलाकात की, बल्कि शहीदों के जीवन और कर्तव्यपरायणता को याद करते हुए उनकी शहादत…
राजनांदगांव। थाना कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को फरार आरोपियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मारपीट और आबकारी एक्ट के तहत 9 वारंटियों को गिरफ्तार किया। ये सभी आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे। पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली पुलिस ने यह अभियान चलाया। 10 अक्टूबर को गठित विशेष टीमों ने अलग-अलग इलाकों में दबिश देकर सभी वारंटियों को गिरफ्तार किया। मारपीट के मामलों में पकड़े गए आरोपी: प्रवीण बघेल उर्फ कुडही, निवासी वार्ड 48…
मोहला। छत्तीसगढ़ के नवगठित आकांक्षी जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी ने कुपोषण प्रबंधन के क्षेत्र में उल्लेखनीय नवाचार कर राष्ट्रीय स्तर पर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा आयोजित नीति फॉर स्टेट्स-यूज़ केस चैलेंज में जिले को स्वास्थ्य एवं पोषण विषय के अंतर्गत कुपोषण प्रबंधन श्रेणी में राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। जिले के इस उपलब्धि के लिए आज जिला कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति (भा.प्र.से.) ने मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (लबसना) में आयोजित समारोह में नीति आयोग के सीईओ श्री बी.वी.आर सुब्रमण्यम से यह पुरस्कार प्राप्त किया। उल्लेखनीय है कि…
राजनांदगांव। शहर के तीन वार्डों में कुल 80 लाख रुपये से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन शुक्रवार को महापौर श्री मधुसूदन यादव के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। महापौर ने बताया कि विधायक डॉ. रमन सिंह और सांसद श्री संतोष पांडे की अनुशंसा पर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा स्वीकृति मिलने के बाद वार्डों में चरणबद्ध तरीके से कार्य शुरू किए जा रहे हैं। वार्ड नं. 4 में पुराना ढाबा क्षेत्र में 30 लाख रुपये की लागत से डब्लू.एम.एम. रोड, 5 लाख रुपये से सीमेंट रोड, 2.50 लाख रुपये की प्रभारी मंत्री निधि से मंच निर्माण…
राजनांदगांव। दीपावली से पहले शहर के एक नामी सराफा कारोबारी के निवास और दुकान पर आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) और भ्रष्टाचार निवारण ब्यूरो (ACB) की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई शुक्रवार सुबह की गई, जिसमें टीम ने कारोबारी के नंदई चौक स्थित निवास और गुड़ाखु लाइन पर संचालित दुकान पर एक साथ दबिश दी। चार वाहनों में सवार अफसरों की टीम तड़के राजनांदगांव पहुंची और बिना किसी देरी के दोनों स्थानों पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। नकदी, जेवरात और दस्तावेजों की हो रही जांच छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने घर और दुकान में रखे नकदी, सोने-चांदी के…
राजनांदगांव। सृष्टि कॉलोनी में अवैध निर्माण और अतिक्रमण को लेकर नागरिकों का गुस्सा फूट पड़ा। कॉलोनीवासियों ने एकजुट होकर अवैध कब्जे के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए विरोध प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा कॉलोनी की सार्वजनिक भूमि, गार्डन, प्ले ग्राउंड और सड़क पर अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है, जिससे न केवल नागरिकों को असुविधा हो रही है, बल्कि आने-जाने में भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कॉलोनीवासियों ने बताया कि जहां पहले कॉलोनी की मुख्य सड़क से दो वाहन आसानी से निकल जाया करते थे, अब वहां एक वाहन भी मुश्किल…
राजनांदगांव। जिले में पशु तस्करी पर लगाम कसने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्यवाही करते हुए 14 जब्त वाहनों की ऑनलाइन नीलामी की गई। यह नीलामी जेम पोर्टल के माध्यम से 6 और 8 अक्टूबर को संपन्न हुई, जिससे शासन को कुल 33.25 लाख रुपये की आय हुई है। जिले के विभिन्न थानों में पशु तस्करी के मामलों में जप्त कुल 20 वाहनों में से 14 को इस बार नीलाम किया गया। इनमें 07 ट्रक, 05 पिकअप, 01 स्कॉर्पियो और 01 कार शामिल हैं। बाकी 6 वाहनों की नीलामी आगामी प्रक्रिया में की…