Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध धान बिक्री की रोकथाम के लिए कोचियों एवं बिचौलियों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। आने वाले समय में कोचियों एवं बिचौलियों द्वारा अवैध धान की बिक्री करने की पुनरावृत्ति होने एवं संलिप्त पाए जाने पर अपराधिक प्रकरण भी दर्ज किए जा सकते हैं। इसी कड़ी में राजस्व, खाद्य, मंडी विभाग के संयुक्त दल द्वारा आज कुल 2 प्रकरणों में 17 लाख 45 हजार 920 रूपए मूल्य के 563.20 क्विंटल (1408 बोरा) अवैध धान जप्त किया गया। इसी तरह खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में अब तक कुल 152 प्रकरणों में…

Read More

राजनांदगांव। जिले में धान की खरीदी महाभियान के लिए किसानों में हर्ष व्याप्त है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत धान खरीदी महाभियान के तहत शासन द्वारा समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक के मान से धान खरीदी की जा रही है। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशन में धान खरीदी के सुचारू संचालन के लिए अच्छी व्यवस्था की गई है। धान खरीदी कार्य के लिए इलेक्ट्रानिक तौल मशीन, पेयजल, छांव, बायोमैट्रिक डिवाईस मशीन, श्रमिक एवं अन्य व्यवस्था की गई है। आर्द्रता मापी यंत्र से किसानों…

Read More

राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा जिले के नागरिकों को गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री पहुंचाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। साथ ही खाद्य व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठान में सही गुणवत्ता के खाद्य सामग्री का ही विक्रय, भंडारण, प्रदर्शन, विनिर्माण करने की समझाईश भी दी जा रही है। इसी कड़ी में खाद्य सुरक्षा अधिकारी नेमीचंद पटेल द्वारा गणपति फूड प्रोडक्ट्स ग्राम बोरी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के तहत पर्याप्त साफ-सफाई एवं प्रतिष्ठान में विनिर्मित खाद्य पर चस्पा लेबल नियमानुसार नहीं होने के…

Read More

राजनांदगांव। आयुक्त स्वास्थ्य सेवाएं सह मुख्य कार्यालय अधिकारी राज्य नोडल एजेंसी द्वारा आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना अंतर्गत राजनांदगांव चिन्मय मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल महामाया चौक बसंतपुर राजनांदगांव के पंजीयन को योजना के दिशा-निर्देश एवं अनुबंध के उल्लंघन किए जाने के कारण एक वर्ष के लिए निरस्त कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण भारत सरकार के माध्यम से राजनांदगांव चिन्मय मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल महामाया चौक बसंतपुर राजनांदगांव के संबंध में नेशनल एंटी फ्रॉड यूनिट (एनएएफयू) द्वारा चिन्हांकित ट्रिगर्स की सूची प्राप्त हुई थी। जिसके…

Read More

राजनांदगांव। भारत सरकार के निर्देशानुसार एक राष्ट्र एक राशनकार्ड योजना अंतर्गत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के हितग्राहियों का 100 प्रतिशत ई-केवाईसी की कार्रवाई तत्काल पूर्ण कराया जाना अनिवार्य है। एक राष्ट्र एक राशनकार्ड योजना के पूर्ण क्रियान्वयन के लिए सभी राशनकार्ड हितग्राहियों के आधार की जानकारी प्रमाणीकृत होना आवश्यक है। राशनकार्ड में हितग्राहियों के आधार की जानकारी गलत दर्ज होने तथा आधार की जानकारी प्रमाणीकृत नहीं होने के कारण आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न वितरण में समस्या बनी रहती है। विभागीय डेटाबेस में जिन हितग्राहियों का आधार दर्ज है उनके आधार की जानकारी का प्रमाणीकरण ई-केवाईसी के माध्यम से…

Read More

राजनांदगांव। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत जिले के 70 वर्ष या 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के समस्त पात्र एपीएल एवं बीपीएल राशन कार्डधारी हितग्राहियों का आयुष्मान वय वंदना कार्ड पंजीयन की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। इसके साथ ही राजनांदगांव जिले ने प्रदेश में सर्वप्रथम शत-प्रतिशत आयुष्मान वय वंदना कार्ड पंजीयन कराने का गौरव प्राप्त किया है। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने इस उपलब्धि के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उल्लेखनीय है कि राज्य नोडल एजेंसी द्वारा आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत जिले के 70 वर्ष या…

Read More

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ की षष्ठम विधानसभा का सप्तम सत्र रविवार 14 दिसम्बर 2025 से प्रारंभ होकर बुधवार 17 दिसम्बर 2025 को समाप्त होगा। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने विधानसभा सत्र के दौरान प्राप्त विधानसभा प्रश्रों, ध्यानाकर्षण सूचनाओं, स्थगन प्रस्तावों की जानकारी समय-सीमा में भेजने के लिए अधिकारियों को मुख्यालय में उपस्थित रहने कहा है। उन्होंने विधानसभा सत्र के दौरान अधिकारियों-कर्मचारियों को बिना पूर्व अनुमति के अवकाश पर नहीं जाने एवं न ही मुख्यालय से बाहर रहने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को अपने कार्यालय में एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने तथा उनके नाम, पदनाम, दूरभाष नंबर एवं मोबाईल नंबर…

Read More

डोंगरगढ़। क्षेत्र की विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम पंचायत बैहाटोला, आमदानी, ईटार और पांडादाह केंद्रों का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान पांडादाह धान खरीदी केंद्र में कई गंभीर अनियमितताएँ सामने आईं, जिस पर विधायक बघेल ने केंद्र प्रबंधक को फटकार लगाते हुए तत्काल सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। विधायक ने पाया कि अव्यवस्था के चलते किसानों को टोकन लेने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। टोकन वितरण में देरी के कारण किसानों को केंद्रों का चक्कर लगाना पड़ रहा है। वहीं, प्रबंधक द्वारा रजिस्टर को सही…

Read More

डोंगरगढ़। श्री सद्गुरु कबीर संत समागम समारोह में नवोदित वंशाचार्य पंथ श्री हुजूर उदितमुनि नाम साहेब का प्रथम आगमन 10 दिसंबर को धर्मनगरी स्थित मेला ग्राउंड में होगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर प्रतिनिधि मंडल ने राजनांदगांव कलेक्टर जितेंद्र यादव से भेंट की और आयोजन संबंधी सभी बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए मार्गदर्शन व सहयोग का आग्रह किया। प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि समागम में कबीर पंथ के अनुयायी हजारों की संख्या में महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश सहित समूचे छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से डोंगरगढ़ पहुंचेंगे। संतगण, महंतगण, दिवानगण, केडीबी मिशन के प्रदेश पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, जिला एवं तहसील प्रतिनिधि भी…

Read More

राजनांदगांव। जामा मस्जिद मुस्लिम समाज के सदर रईस अहमद शकील ने कहा मुस्लिम समाज और राजनांदगांव के लिए अत्यंत गर्व का विषय है कि राजनांदगांव मुस्लिम समाज के रेहान खान ने राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल प्राप्त कर पूरे देश में संस्कारधानी नगरी का परचम फैलाया है, इसमें खास कर उनके माता-पिता, कोच एवं उनके चाहने वालों का भी योगदान है। वहीं शहर के वेटलिफ्टिंग प्रशिक्षण के लिए प्रसिद्ध संस्था जय भवानी व्यायाम शाला व दिग्विजय स्टेडियम वेटलिफ्टिंग प्रशिक्षण केन्द्र के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त 16 वर्ष के रेहान खान ने राष्ट्रीय शालेय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर नया…

Read More