
- झपटमारी का आरोपी गिरफ्तार, 5,770 रुपये बरामद
- महापौर परिषद में बजट पर स्वीकृति, अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी निर्णय
- झूलेलाल जयंती पर महापौर ने झुलेलाल मंदिर में पूजा अर्चना कर सिंधी समाज को दी बधाई
- महापौर मधुसूदन यादव ने रानी अवंती बाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी पुष्पांजलि
- महापौर ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, दिए शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश
- मवेशी धर-पकड़ अभियान, निगम की टीम ने पकड़े 6 मवेशी
- पीएम सूर्याघर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा, शीघ्र क्रियान्वयन के निर्देश
- हमर क्लीनिक में मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के जन्मदिन के अवसर पर स्टेट हाई स्कूल प्रांगण में युवा वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित कैलाश खेर राग नांदगांव कार्यक्रम में शिरकत की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने देर रात्रि तक देश के प्रख्यात बॉलीवुड सिंगर पद्मश्री कैलाश खेर के सुमधुर गीतों का आनंद लिया। भारतीय लोक संगीत एवं सूफी गायन की अलहदा शैली से पद्मश्री कैलाश खेर ने महफिल में समां बांध दिया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को प्रदेश की तीन करोड़ जनता की ओर से…
खैरागढ़। भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के प्रथम जिला प्रवास पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। यह आयोजन जिला भाजपा कार्यालय केसीजी में आयोजित हुआ, जिसमें जिलेभर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. बिशेषर साहू ने कहा कि अशोक साहू का यह पहला जिला दौरा संगठन के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 405 बूथ हैं और सभी बूथों को मजबूत करने का कार्य जोर-शोर से जारी है। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि खम्हन ताम्रकार ने अपने…
खैरागढ़। संगीत नगरी खैरागढ़ में स्वच्छता को जनआंदोलन में बदलने की दिशा में एक और सकारात्मक पहल करते हुए श्रमदान अपनी मातृभूमि के नाम अभियान का शुभारंभ किया गया। यह अभियान हमर खैरागढ़, आत्मनिर्भर खैरागढ़ के अंतर्गत प्रारंभ किया गया है। इस अवसर पर अमलीडीखुर्द वार्ड स्थित प्राथमिक शाला भवन के खेल मैदान में भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय छत्तीसगढ़ महतारी और हमर खैरागढ़-सुघ्घर खैरागढ़ के जयघोषों के साथ कार्यक्रम का उद्घाटन हुआ। कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवालए सीईओ जिला पंचायत प्रेम कुमार पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गिरिजा चंद्राकर, उपाध्यक्ष अब्दुल रज्जाक खान, सीएमओ कोमल ठाकुर, पार्षद शत्रुघ्न…
डोंगरगढ़। वनांचल क्षेत्र के ग्राम लक्षणा टोला में आयोजित कार्यक्रम में विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने ग्रामीणों को नवीन आंगनबाड़ी केंद्र की सौगात दी। इस मौके पर उन्होंने केंद्र का शुभारंभ करते हुए कहा, आंगनबाड़ी भवन सिर्फ एक ढांचा नहीं, बल्कि यह एक स्वस्थ और शिक्षित समाज की नींव है। कार्यक्रम के दौरान नारी सम्मान, गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और छोटे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया गया। बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और ग्रामीणजन इस आयोजन में शामिल हुए। विधायक ने कहा कि यह केंद्र माताओं और बच्चों के लिए पोषण, शिक्षा और स्वास्थ्य का मजबूत आधार बनेगा।…
राजनांदगांव। दीपावली से पहले शहर में पटाखों की दुकानों की रौनक बढ़ने लगी है। वहीं, हिंदू जागरण मंच ने एक अहम मुद्दे को लेकर पटाखा विक्रेताओं से भावनात्मक अपील की है। मंच ने कहा है कि ऐसे पटाखों की बिक्री न की जाए जिन पर हिंदू देवी-देवताओं के चित्र छपे हों। हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक सुशील लड्ढा ने कहा कि इस प्रकार के पटाखों से हिंदू धर्म की भावनाएं आहत होती हैं। यह न केवल धार्मिक प्रतीकों का अनादर है, बल्कि त्योहार की पवित्रता को भी ठेस पहुंचाता है। उन्होंने कहा, जब हम खुद अपने देवी-देवताओं का सम्मान…
डोंगरगढ़। थाना डोंगरगढ़ पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका पर कार्रवाई करते हुए तीन शरारती तत्वों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की है। पुलिस ने इन बदमाशों को पकड़कर माननीय एसडीएम कार्यालय में पेश किया, जहां उनके विरुद्ध धारा 170/126, 135(3) बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा और एसडीओपी डोंगरगढ़ श्री आशीष कुंजाम के दिशा-निर्देशन में क्षेत्र में अपराध और अशांति फैलाने वाले तत्वों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। इसी अभियान के तहत थाना प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र कुमार शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम…
डोंगरगढ़। क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने के लिए डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 15 अक्टूबर की रात एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। ग्राम मुरमुदा की ओर से तेज़ रफ्तार में आ रहे दो संदिग्धों को पीछा कर गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से देशी और अंग्रेजी शराब की कुल 10.260 बल्क लीटर मात्रा बरामद की गई है। पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा और एसडीओपी डोंगरगढ़ श्री आशीष कुंजाम के निर्देश पर थाना डोंगरगढ़ प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र कुमार शाह के नेतृत्व में यह कार्रवाई…
राजनांदगांव। गौरवपथ रोड पर राहगीरों को चाकू दिखाकर डराने-धमकाने वाले आरोपी को बसंतपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के पास से एक धारदार चाकू भी जब्त किया गया है। उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही की गई। पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा.पु.से.) के निर्देशन पर अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू…
राजनांदगांव। कभी मिट्टी की दीवारों वाले कच्चे मकान में बारिश से जूझने वाला अश्वनी विश्वकर्मा का परिवार अब अपने नव निर्मित पक्के घर में पहली बार दीवाली का त्योहार रोशनी और खुशियों के साथ मनाने जा रहा है। यह संभव हुआ है प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत मिले सहयोग से। नगर निगम राजनांदगांव द्वारा संचालित इस योजना के अंतर्गत बी.एल.सी. (हितग्राही द्वारा स्वयं निर्माण) मद से अब तक 7956 आवासों की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इनमें से 7740 आवास पूर्ण हो चुके हैं, जबकि शेष 216 आवास विभिन्न स्तरों पर निर्माणाधीन हैं। महापौर मधुसूदन यादव एवं निगम आयुक्त अतुल…
मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष को पुष्प-गुच्छ भेंटकर उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी
राजनांदगांव। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज स्पीकर हाऊस राजनांदगांव पहुंचकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने विधानसभा अध्यक्ष के स्वस्थ, सुदीर्घ, खुशहाल एवं मंगलमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर आदिम जाति विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी मछलीपालन, पशुधन विकास मंत्री श्री राम विचार नेताम, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयाल दास बघेल, लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल,…