
- झपटमारी का आरोपी गिरफ्तार, 5,770 रुपये बरामद
- महापौर परिषद में बजट पर स्वीकृति, अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी निर्णय
- झूलेलाल जयंती पर महापौर ने झुलेलाल मंदिर में पूजा अर्चना कर सिंधी समाज को दी बधाई
- महापौर मधुसूदन यादव ने रानी अवंती बाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी पुष्पांजलि
- महापौर ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, दिए शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश
- मवेशी धर-पकड़ अभियान, निगम की टीम ने पकड़े 6 मवेशी
- पीएम सूर्याघर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा, शीघ्र क्रियान्वयन के निर्देश
- हमर क्लीनिक में मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। नगर निगम राजनांदगांव द्वारा दीपावली पर्व को ध्यान में रखते हुए शहर के विभिन्न वार्डों में रोशनी व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है। निगम द्वारा अब तक 51 वार्डों में लगभग 600 नई एलईडी लाइटें लगाई जा चुकी हैं। साथ ही 675 खराब लाइटों की मरम्मत भी की गई है। नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा और महापौर मधुसूदन यादव के निर्देश पर यह कार्यवाही तेजी से की जा रही है। दीपावली के मद्देनजर जिन क्षेत्रों में अंधेरा या सुरक्षा की दृष्टि से खतरा था, वहां प्राथमिकता से लाइटें लगाई गई हैं। इसके साथ ही मुख्य मार्गों, गलियों और…
राजनांदगांव। शहर में अवैध विज्ञापनों के खिलाफ नगर निगम ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। बिना अनुमति के दीवारों, तालाबों की बाउंड्री वॉल, फ्लाईओवर के पिलर और बिजली के खंभों पर पोस्टर-बैनर और होर्डिंग लगाने वालों को निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने नोटिस जारी करते हुए 10.10 हजार रुपए का जुर्माना ठोका है। नगर निगम ने बुढ़ासागर और रानीसागर तालाब की बाउंड्रीवॉल समेत अन्य शासकीय स्थलों पर बिना अनुमति लगाए गए विज्ञापनों की जांच की। जांच में 11 प्रचारकर्ताओं द्वारा नियमों का उल्लंघन करते हुए अवैध रूप से प्रचार-प्रसार किया जाना पाया गया। निगम आयुक्त ने सभी…
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के विद्यालयों में सिकल सेल शिविर का आयोजन कर बच्चों का सिकल सेल टेस्ट किया जा रहा है। साथ ही बच्चों को सिकल सेल बीमारी की जानकारी व बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। शासन द्वारा जिले के सभी शासकीय संस्थाओं में निःशुल्क स्क्रीनिंग एवं उपचार व परामर्श की उपलब्ध सुविधा की जानकारी दी जा रही है। बच्चों को सिकल सेल की सामान्य जानकारी की बुकलेट का भी वितरण किया जा रहा है। साथ ही शिविर में राष्ट्रीय तंबाखू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत विद्यार्थियों को तंबाखू…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुदानित स्वैच्छिक संस्था समता जन कल्याण समिति राजनांदगांव द्वारा संचालित एकीकृत पुनर्वास केन्द्र (नशामुक्ति केन्द्र) का निरीक्षण किया गया। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान संस्था में उपस्थित 5 हितग्राही से चर्चा। उन्होंने केन्द्र में मिल रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने संस्था के पुस्तकालय को अद्यतन करने एवं आवश्यक सुधार कार्य कराने के निर्देश दिए।
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव शहर के पुष्प वाटिका में प्रस्तावित सियान गुड़ी (डे केयर सेंटर) निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने कहा कि जिले में जल्द ही सियान गुड़ी की स्थापना की जाएगी। जहां 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के वरिष्ठ नागरिक गुणवत्तापूर्ण समय व्यतीत करेंगे। सियान गुड़ी केवल एक सुविधा केन्द्र नहीं बल्कि वरिष्ठजनों के लिए दूसरा घर होगा, जहां पर वरिष्ठजनों को स्नेह, सहयोग, देखभाल, मनोरंजन एवं आत्मीयता मिलेगी। यहां वरिष्ठजनों के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य पर कार्य किया जाएगा। सियान गुड़ी ऐसा स्थल होगा, जहां वरिष्ठजन दिन में आकर न केवल सुरक्षित…
राजनांदगांव। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ द्वारा स्काउट हेतु राज्य प्रशिक्षण केन्द्र झांकी अभनपुर रायपुर एवं गाइड हेतु आडवानी शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बिरगांव रायपुर में राज्य स्तरीय पुरस्कार जांच परीक्षा 2025 स्काउट-गाइड शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जिले से 23 स्काउट एवं 12 गाइड कुल 35 स्काउट-गाइड शामिल हुए। परीक्षा में शासकीय हाई स्कूल सेंदरी एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला ढारा, सोनेसरार, खुज्जी, डोंगरगांव, जंगलपुर, बिजेभाठा, हरडूवा, मुढ़ीपार, मासुल से प्रतिभागिता शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि स्काउट्स एवं गाइड्स कुल 30 माह के राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली के निर्धारित पाठ्यक्रम एवं दल प्रवेश से लेकर विभिन्न सोपान को…
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के तहत शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र शंकरपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 50 वर्ष से 70 वर्ष आयु के 174 वृद्धजनों का नेत्र जांच कर चश्मा वितरण किया गया। इसके साथ ही वरिष्ठजनों का बीपी, मधुमेह सहित अन्य जांच की गई। शिविर में वार्ड पार्षद श्रीमती अपूर्वा श्रीवास्तव, समीर श्रीवास्तव, जिला प्रबंधक शहरी डॉ. पूजा मेश्राम, शहरी सुपरवाईजर कौशल किशोर शर्मा, डॉ. टिकेश केशरी, डॉ. असर अंसारी, नेत्र सहायक सुनील वर्मा, लोकेश सोनवानी, जयंत देशमुख, मिथलेश वर्मा एवं स्टॉफ व वार्डवासी उपस्थित थे।
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने बसंतपुर स्थित शासकीय जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। जिला चिकित्सालय मेंओपीडी, दवाई वितरण शाखा, फार्मेसी, शिशु वार्ड, पेईंग वार्ड एवं अन्य शाखाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने मरीजों से बात कर हास्पिटल में ईलाज एवं उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने हास्पिटल में ईलाज के लिए समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला चिकित्सालय में साफ-सफाई निरंतर करने के लिए कहा। कलेक्टर ने ओपीडी में ड्यूटी पर अनुपस्थित डॉक्टर्स को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने बसंतपुर स्थित 100 बिस्तर मातृ-शिशु अस्पताल के सुरक्षा वार्ड में निरीक्षण के दौरान…
राजनांदगांव। लेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट के एनआईसी कक्ष में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से राजस्व अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने राजस्व प्रकरणों की अनुविभागवार गहन समीक्षा की। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारी राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अविवादित खाता विभाजन, अविवादित नामांतरण सहित अन्य राजस्व प्रकरण का निर्धारित समय में समाधान करें। सभी राजस्व अधिकारी कार्यालय में समय पर उपस्थित रहेंगे और जनसामान्य के साथ संवेदनशीलतापूर्वक अच्छा व्यवहार करेंगे। कलेक्टर ने कहा कि सभी एसडीएम शहरी क्षेत्रों में साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करेंगे। उन्होंने सीमांकन, नामांतरण,…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के मद्देनजर बैंकर्स, वेंडर्स एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना शासन की महती योजना है। इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जनमानस को अधिक से अधिक प्रोत्साहित करें तथा उनकी आवश्यकता एवं क्षमता के अनुरूप बैंकर्स ऋण प्रदान करें। हितग्राहियों को ऋण लेने में किसी तरह की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। इस योजना के अंतर्गत आवेदन की प्रक्रिया को सरल करते हुए अधिक से अधिक जनमानस को इस योजना से लाभान्वित करने के लिए…