छुरिया। थाना गैंदाटोला पुलिस द्वारा आयोजित होशियार रहें सियान अभियान के तहत एक व्यापक जनजागरूकता बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम का संचालन पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगांव दिलीप सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी निरीक्षक कौशलेश देवांगन के नेतृत्व में किया गया।
बैठक में जिले के 52 गांवों के सरपंच, पंच, कोटवार और अन्य प्रमुख लोग शामिल हुए और जनजागरूकता अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
थाना प्रभारी कौशलेश देवांगन ने बैठक में बताया कि सरकारी धान खरीद केंद्रों में केवल टोकन के आधार पर ही धान पहुँचाएं और परिवहन के दौरान क्षमता से अधिक बोझ न डालें। उन्होंने बैंक लेनदेन में भी सावधानी बरतने की सलाह दी-सुरक्षित बैग का प्रयोग करें, अकेले न जाएँ, किसी भी संदिग्ध व्यक्ति से बातचीत न करें और लेनदेन के बाद सीधे घर पहुँचकर सभी दस्तावेज सुरक्षित रखें।
बैठक में किसानों को साइबर ठगी से बचाव की भी जानकारी दी गई। बताया गया कि धान बिक्री के बाद खाते में राशि आने पर ठग मोबाइल नंबर अपडेट, आधार लिंक, टोकन, ओटीपी या एटीएम व खाता विवरण मांगकर धोखाधड़ी कर सकते हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया कि बैंक या सरकारी कार्यालय कभी फोन पर व्यक्तिगत जानकारी नहीं मांगते, इसलिए ऐसे कॉल पर सतर्क रहें। अज्ञात लिंक पर क्लिक न करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना देने पर जोर दिया गया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सउनि मेघनाथ सिन्हा, प्रधान आरक्षक सुकलसिंह मेरावी, आरक्षक मोहित साहू, राकेश साहू, अमर सिंह, जलेश्वर और टीकाराम धु्रव का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
पुलिस विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे हमेशा जागरूक रहें, नियमों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत जानकारी थाना को दें, ताकि सुरक्षा और सुरक्षा जागरूकता बनी रहे।

ताज़ा ख़बर :
- नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया
- ऑनलाइन ठगी में 85 लाख रुपये वापस, राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- चिरायु दल की मेहनत से अयांश को मिला नया जीवन
- राजनांदगांव में बच्चों ने लगवाई एचपीवी वैक्सीन, कलेक्टर ने किया सम्मानित
- माता कर्मा किसी एक धर्म विशेष के लिए नहीं, बल्कि पूरे हिन्दुस्तान के सभी समाजों के लिए प्रेरणा रहीं : मधुसूदन यादव
- हिंदू जागरण मंच ने भक्त माता कर्मा जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई
- नक्सली कैंप पर पुलिस की दबिश : इंसास राइफल बरामद, सर्चिंग ऑपरेशन में नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर फरार
- मनरेगा पर विधानसभा घेराव में राजनांदगांव से सैकड़ों कार्यकर्ता जाएंगे : विपिन यादव
