
- पुलिस चौकी सुरगी की प्रभावी कार्रवाई : परिवार पर अत्याचार करने वाले शिक्षक गिरफ्तार
- मोडिफाई साइलेंसर वाहन चलाने वाले उपद्रवियों पर कार्रवाई
- चैत्र नवरात्रि में मां बम्लेश्वरी के दरबार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 5 दिन में 2.35 लाख भक्तों ने माथा टेका
- पंचमी पर अमित जोगी ने मां बम्लेश्वरी दरबार में टेका मत्था, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
- शक्तिधाम महाकाली मंदिर में पंचमी पर मां महाकाली का भव्य श्रृंगार, भक्तों की उमड़ी भीड़
- ठेका प्रथा खत्म नहीं तो उग्र आंदोलन, सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम को दी चेतावनी
- बलिदान दिवस पर क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि, युवाओं से आदर्श अपनाने का आह्वान
- अपर कलेक्टर ने चैत्र नवरात्रि पर पदयात्री मार्ग और सेवा पंडालों का किया निरीक्षण
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। जिले में साल 2025 के दौरान पुलिस की सख्त निगरानी और प्रभावी कार्रवाई का असर अपराध के आंकड़ों में साफ दिखाई दिया। पुलिस द्वारा अपनाई गई सक्रिय रणनीति और विशेष अभियानों से जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति मजबूत बनी रही। जारी आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2024 में जिले के विभिन्न थानों में कुल 3932 अपराध दर्ज किए गए थे, जबकि 2025 में यह संख्या घटकर 3886 रह गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नियमित गश्त, तकनीकी निगरानी और जनसहयोग से अपराध नियंत्रण में सफलता मिली है। साल 2025 में पुलिस ने अवैध शराब, गांजा और अन्य नशीले पदार्थों…
राजनांदगांव। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दूसरे दिन 2 जनवरी को पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा की उपस्थिति में हेलमेट जागरूकता बाइक रैली आयोजित की गई। रैली का उद्देश्य आम जनता को दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने के महत्व के प्रति जागरूक करना है। हेलमेट जागरूकता रैली में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑपरेशन मुकेश ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक, प्रशिक्षु आईपीएस नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन, रक्षित निरीक्षक लोकेश कुमार कसेर, यातायात प्रभारी निरीक्षक नवरतन कश्यप, यातायात स्टॉफ और शहर के थाना एवं चौकी स्टाफ मौजूद रहे। रैली पुलिस अधीक्षक कार्यालय से शुरू होकर नया बस…
डोंगरगढ़। नगर पालिका परिषद डोंगरगढ़ की सामान्य सभा की बैठक में विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने भाग लिया, जिसमें शहर के विकास से संबंधित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रमन डोंगरे, उपाध्यक्ष उमा महेश वर्मा, सांसद प्रतिनिधि तरुण हथेल, सीएमओ खिरोद भोई, समस्त पार्षदगण और नगर पालिका के कर्मचारी उपस्थित थे, जिन्होंने विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया। बैठक में नगर पालिका के विभिन्न विभागों की ओर से कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे गए, जिनमें शहर के विकास और इंफ्रास्ट्रख्र से जुड़ी योजनाओं पर चर्चा की गई। मुख्य विषयों में 15वें वित्त आयोग…
राजनांदगांव। जिला मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत पदुमतरा में आज श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन भव्यता और श्रद्धा के साथ हुआ। इस पावन अवसर पर प्रसिद्ध राष्ट्रीय कथावाचक आचार्य रामानुज युवराज पांडेय जी की उपस्थिति में श्रद्धालुओं का उत्साह देखने को मिला। कथा शुभारंभ से पूर्व भव्य कलश यात्रा कथा के शुभारंभ से पूर्व ग्रामीणों ने एक भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया। इस यात्रा में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भजन-कीर्तन करते हुए भाग लिया। कलश यात्रा में 500 से 1000 श्रद्धालु शामिल हुए, जो पूरे गांव के प्रमुख मार्गों से होते…
राजनांदगांव। जिला सतनामी सेवा समिति की महत्वपूर्ण बैठक सतनाम भवन स्थित मुख्य कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में समिति के सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति में रायशुमारी के बाद सर्वसम्मति से जिला युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष गुलाब चंदेल को पदमुक्त करते हुए समाज-समर्पित हरीश कुमार सोनवानी को नया जिला युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष मनोनीत किया गया। श्री सोनवानी लंबे समय से समाजहित में सक्रिय हैं। वे युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में सामाजिक आयोजनों से जोड़ने और रचनात्मक गतिविधियों को सफलतापूर्वक संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। उनके मनोनयन से समाजजनों एवं शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। इस…
राजनांदगांव। शासकीय कमलादेवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजनांदगांव में राष्ट्रीय गणित दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 02 जनवरी 2026 को भारतीय ज्ञान प्रणाली में गणित, कला और रचनात्मकता थीम पर मैथेमैटिकल क्विज, कार्यशाला एवं पोस्टर प्रतियोगिता का भव्य आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अंजली अवधिया के मार्गदर्शन में गणित विभाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. निर्मला उमरे उपस्थित रही, जिन्होंने अपने उद्बोधन में गणित शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गणित तार्किक सोच, समस्या समाधान क्षमता एवं जीवन में सफलता का सशक्त आधार है। विशिष्ट…
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षा का अधिकार (आरटीई) कानून में किए गए बदलाव को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। पैरेंट्स एसोसिएशन ने 16 दिसंबर 2025 को जारी आदेश को गैरकानूनी बताते हुए इसका विरोध किया है। इस आदेश के तहत अब निजी स्कूलों में आरटीई के अंतर्गत प्रवेश केवल कक्षा पहली में ही दिए जाने का प्रावधान किया गया है। अब तक वर्ष 2016 से निजी स्कूलों में नर्सरी और केजी-2 कक्षाओं में भी आरटीई के तहत प्रवेश दिया जा रहा था, लेकिन दिसंबर माह में जारी नए आदेश से इस व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया…
राजनांदगांव। जिले के प्रत्येक गांव और वार्ड में दारू भट्टी खोलने के लिए जीवनदान सेवा संस्था ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, आबकारी विभाग मंत्री, जिला कलेक्टर और जिला आबकारी विभाग को ज्ञापन सौंपा है। संस्था का कहना है कि नशे के कारोबार में निरंतर वृद्धि हो रही है, जिसके कारण समाज में अपराध और सड़क दुर्घटनाओं में भी इजाफा हो रहा है। संस्था का कहना है कि कई जगहों पर सरकारी दारू भट्टी खोली जाती है, लेकिन क्षेत्रवासी विरोध करते हैं, जिसके बाद वह भट्टी बंद कर दूसरी जगह खोली जाती है। हालांकि, दारू भट्टी बंद नहीं की जाती और कई…
मोहला। जिले में छत्तीसगढ़ शासन की धान खरीदी व्यवस्था अब सुचारू रूप से चल रही है और खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान उठाव में तेजी आई है। प्रशासनिक प्रयासों और उचित व्यवस्था से किसान अब अपनी धान की बिक्री आसानी से कर पा रहे हैं, जिससे उन्हें समय पर राहत मिल रही है। अब तक जिले के 43,840 पंजीकृत किसानों में से 21,284 किसानों ने कुल 10 लाख 92 हजार 146 क्विंटल धान की बिक्री की है। इस दौरान प्रशासन ने धान उठाव में तेजी लाने के लिए 7 राइस मिलों का पंजीयन कराया है। इन मिलों के माध्यम…
राजनांदगांव। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत हरिद्वार, ऋषिकेश और भारत माता मंदिर का भ्रमण कर 800 तीर्थयात्री सकुशल राजनांदगांव लौट आए हैं। तीर्थयात्रियों को 26 दिसंबर को राजनांदगांव रेलवे स्टेशन से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के माध्यम से रवाना किया गया था। इस विशेष यात्रा में राजनांदगांव जिले से 313, कबीरधाम से 244, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई से 113 तथा मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले से 110 तीर्थयात्री शामिल थे। इनके साथ 20 अनुरक्षक भी यात्रा में मौजूद रहे। इस तरह कुल 780 तीर्थयात्री और 20 अनुरक्षकों ने यात्रा का लाभ लिया। वापसी पर तीर्थयात्रियों के चेहरे पर खुशी और संतोष साफ नजर आया।…