Close Menu
    What's Hot

    आयुक्त ने राजस्व वसूली की समीक्षा, बड़े बकायादारों के नल विच्छेदन और नाम प्रकाशन के दिये सख्त निर्देश

    March 18, 2026

    महापौर ने ठेठवार पारा में नाली निर्माण का किया स्थल निरीक्षण

    March 18, 2026

    स्टेशन रोड सौंदर्यीकरण के लिए निगम ने अतिक्रमण हटाया

    March 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • आयुक्त ने राजस्व वसूली की समीक्षा, बड़े बकायादारों के नल विच्छेदन और नाम प्रकाशन के दिये सख्त निर्देश
    • महापौर ने ठेठवार पारा में नाली निर्माण का किया स्थल निरीक्षण
    • स्टेशन रोड सौंदर्यीकरण के लिए निगम ने अतिक्रमण हटाया
    • नगर निगम ने बड़े बकायादारों की सूची प्रकाशित, आयुक्त ने समय पर भुगतान की अपील
    • लंबित राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु विशेष अभियान चलाया
    • कलेक्टर ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली, प्रतियोगी परीक्षाओं और विशेष कक्षाओं पर दिए निर्देश
    • खनिजों के अवैध परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, कई वाहनों को थाना सुपुर्द किया गया
    • जिला चिकित्सालय में प्रसूता महिलाओं के लिए नवीन ऑपरेशन थियेटर हुआ क्रियाशील
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » अपराध में गिरावट, नशे और अवैध गतिविधियों पर पुलिस का शिकंजा
    छत्तीसगढ़

    अपराध में गिरावट, नशे और अवैध गतिविधियों पर पुलिस का शिकंजा

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailJanuary 2, 2026No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। जिले में साल 2025 के दौरान पुलिस की सख्त निगरानी और प्रभावी कार्रवाई का असर अपराध के आंकड़ों में साफ दिखाई दिया। पुलिस द्वारा अपनाई गई सक्रिय रणनीति और विशेष अभियानों से जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति मजबूत बनी रही।

    जारी आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2024 में जिले के विभिन्न थानों में कुल 3932 अपराध दर्ज किए गए थे, जबकि 2025 में यह संख्या घटकर 3886 रह गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नियमित गश्त, तकनीकी निगरानी और जनसहयोग से अपराध नियंत्रण में सफलता मिली है।

    साल 2025 में पुलिस ने अवैध शराब, गांजा और अन्य नशीले पदार्थों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया। आबकारी अधिनियम के तहत 1288 प्रकरण दर्ज कर 1351 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान 11,259 लीटर से अधिक अवैध शराब, 86 वाहन और 55,420 रुपए नकद जब्त किए गए। आबकारी मामलों में कुल जब्ती 1.28 करोड़ रुपए से अधिक रही।

    एनडीपीएस अधिनियम के तहत 26 प्रकरण दर्ज कर 45 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 555 किलोग्राम से अधिक गांजा, नशीली गोलियां और टैबलेट जब्त कीं। वाहनों सहित जब्त सामग्री की कुल कीमत 1.14 करोड़ रुपए से अधिक बताई गई है।

    जुआ अधिनियम के तहत 38 मामलों में 176 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर करीब 16.56 लाख रुपए जब्त किए गए। सट्टा अधिनियम के अंतर्गत 48 प्रकरणों में 46 आरोपियों को पकड़ा गया। वहीं आर्म्स एक्ट के तहत 87 मामले दर्ज कर 94 हथियार जब्त किए गए।

    साल 2025 में जिले में 431 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गईं, जिनमें 207 लोगों की मौत और 356 लोग घायल हुए। यातायात नियमों के उल्लंघन पर 23,837 चालान काटे गए और 1.41 करोड़ रुपए से अधिक का जुर्माना वसूला गया।

    1 से 31 जनवरी 2025 तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत जिले के 119 स्कूलों, कॉलेजों और संस्थानों में एक साथ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में यातायात नियमों, साइबर अपराध और नशा मुक्ति पर जानकारी दी गई।
    अभियान के दौरान 20,497 लोगों को जागरूक किया गया, 7,623 लोगों से शपथ पत्र भरवाए गए, 2500 हेलमेट और 6000 पंपलेट वितरित किए गए। इस अभियान को “गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड” में दर्ज किया गया।

    पुलिस ने वर्ष 2025 में 24 बालक, 78 बालिकाएं, 135 पुरुष और 153 महिलाएं सहित कुल 390 गुमशुदा लोगों को खोजकर सुरक्षित उनके परिजनों को सौंपा।

    साल भर में जिले में 31 बार वीवीआईपी और वीआईपी दौरे हुए। सभी अवसरों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही और किसी भी तरह की अप्रिय घटना नहीं हुई।

    पुलिस की सख्त कार्रवाई, त्वरित निर्णय और जनसहभागिता से वर्ष 2025 में राजनांदगांव जिले में अपराध नियंत्रण को मजबूती मिली है। इससे आम नागरिकों में सुरक्षा को लेकर भरोसा और मजबूत हुआ है।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    आयुक्त ने राजस्व वसूली की समीक्षा, बड़े बकायादारों के नल विच्छेदन और नाम प्रकाशन के दिये सख्त निर्देश

    March 18, 2026

    महापौर ने ठेठवार पारा में नाली निर्माण का किया स्थल निरीक्षण

    March 18, 2026

    स्टेशन रोड सौंदर्यीकरण के लिए निगम ने अतिक्रमण हटाया

    March 18, 2026

    नगर निगम ने बड़े बकायादारों की सूची प्रकाशित, आयुक्त ने समय पर भुगतान की अपील

    March 18, 2026

    लंबित राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु विशेष अभियान चलाया

    March 18, 2026

    कलेक्टर ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली, प्रतियोगी परीक्षाओं और विशेष कक्षाओं पर दिए निर्देश

    March 18, 2026
    Top Posts

    आदिनाथ भगवान का जन्म कल्याणक : 135 साल पुरानी प्रतिमा की निकली शोभायात्रा, अभिषेक-पूजन के बाद प्रसादी बांटी

    March 12, 202633 Views

    आबकारी विभाग में ‘खाने के दांत कुछ और, दिखने के दांत कुछ और’ की स्थिति, शमसुल आलम का आरोप

    March 12, 202627 Views

    विशु अजमानी के नेतृत्व में युवाओं ने किया भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव का भव्य स्वागत

    March 13, 202623 Views

    श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें : संभागायुक्त

    March 13, 20266 Views

    हिंदू नव वर्ष पर राजनांदगांव में भव्य मोटरसाइकिल रैली

    March 17, 20264 Views

    राजनांदगाव के ग्राम रेंगाकठेरा में जल जीवन मिशन से हर घर तक पहुंचा स्वच्छ जल

    March 15, 20264 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.