
- झपटमारी का आरोपी गिरफ्तार, 5,770 रुपये बरामद
- महापौर परिषद में बजट पर स्वीकृति, अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी निर्णय
- झूलेलाल जयंती पर महापौर ने झुलेलाल मंदिर में पूजा अर्चना कर सिंधी समाज को दी बधाई
- महापौर मधुसूदन यादव ने रानी अवंती बाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी पुष्पांजलि
- महापौर ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, दिए शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश
- मवेशी धर-पकड़ अभियान, निगम की टीम ने पकड़े 6 मवेशी
- पीएम सूर्याघर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा, शीघ्र क्रियान्वयन के निर्देश
- हमर क्लीनिक में मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं
Author: chhattisgarhmail
खैरागढ़। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में शुक्रवार, 7 नवंबर को पद्मविभूषण पं. छन्नूलाल मिश्र की स्मृति में श्रुति मंडल कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शुरुआत में संगीत संकाय के विद्यार्थियों ने वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर विशेष प्रस्तुति दी। इसके बाद प्रेजेंटेशन के माध्यम से पं. छन्नूलाल मिश्र के जीवन और संगीत साधना पर विस्तृत जानकारी साझा की गई। कार्यक्रम में श्री शिवम सोनी ने शास्त्रीय (ख्याल) गायन और श्री सम्राट भट्टाचार्य ने उपशास्त्रीय प्रस्तुति देकर माहौल सुरमय कर दिया। साथ में श्री दीपसुन्दर भौमिक (हारमोनियम), डॉ. शिवनारायण मौरे (तबला) और ऋषभ मिस्त्री (हारमोनियम) ने संगति की। कार्यक्रम का मुख्य…
राजनांदगांव। आधुनिक भारत के निर्माता व स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की 135वीं जयंती पर शुक्रवार 14 नवंबर को उनके जीवन पर संगोष्ठी सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। सभा का संचालन शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा 14 नवंबर को कांग्रेस भवन में पंडित जवाहर लाल नेहरू जी के तैलचित्र पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा व कांग्रेसजनों द्वारा मार्ल्यापण कर संगोष्ठी सभा की शुरूआत की। पूर्व महापौर हेमा देशमुख ने सभा को…
राजनांदगांव। ग्रामीण महिलाओं की नेतृत्व क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से जन कल्याण सामाजिक संस्थान ने नॉबार्ड के सहयोग से ग्राम पंचायत भवन भंवरमरा में एक दिवसीय नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें आसपास के गांवों से आई 35 महिला स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) लीडरों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण में महिलाओं को प्रभावी नेतृत्व, समूह प्रबंधन, वित्तीय साक्षरता, निर्णय क्षमता और सरकारी योजनाओं से लाभ लेने के व्यावहारिक तरीके विस्तार से समझाए गए। प्रशिक्षकों ने कम्युनिकेशन स्किल, टीम मैनेजमेंट और नॉबार्ड की आजीविका संवर्धन योजनाओं पर प्रेजेंटेशन दिए। मुख्य अतिथि एवं नॉबार्ड के जिला विकास प्रबंधक मनोज कुमार नायक ने एसएचजी-बैंक…
राजनांदगांव। बाल दिवस के अवसर पर राजनांदगांव में एक यादगार आयोजन हुआ, जिसमें विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने बच्चों को उच्च गुणवत्ता वाली हॉकी स्टिक भेंट की। इस पहल ने बच्चों में खेल के प्रति उत्साह और उमंग का संचार किया। डॉ. रमन सिंह ने हॉकी स्टिक का वितरण करते हुए बच्चों को मिठाई खिलाई और भोजन करवाया। कार्यक्रम को और भी खास बनाने के लिए उन्होंने रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी की आधिकारिक प्लेयर जर्सी का भी अनावरण किया। इस ऑरेंज रंग की जर्सी को साहस, शक्ति, शांति और सद्भाव का प्रतीक माना जा रहा…
छुरिया। छत्तीसगढ़ में पारदर्शी मतदाता सूची बनाने के उद्देश्य से भाजपा मंडल छुरिया में विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम साहू सामुदायिक भवन में जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर अबीर-गुलाल अर्पित कर की गई। मुख्य वक्ता कोमल सिंह राजपूत ने कहा कि पारदर्शी मतदाता सूची निर्माण हमारी सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया प्रारंभ हो रही है, जिसके तहत सभी मतदाताओं को परिगणना फार्म भरकर बीएलओ को जमा करवाना अनिवार्य है। यदि फार्म जमा नहीं…
डोंगरगढ़। मंडी परिसर में बिना अनुज्ञा प्राप्त अवैध कृषि उपज के कारोबार पर कृषि उपज मंडी डोंगरगढ़ ने बड़ी कार्रवाई की है। मंडी सचिव बसंत ठाकुर के निर्देश पर गठित टीम ने निरीक्षण के दौरान ऐसे व्यापारियों को पकड़ा जो मंडी के बाहर अवैध रूप से धान और अन्य उपज की खरीदी-बिक्री कर रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली कि महाराष्ट्र से एक ट्रक बोरतलाव चेकपोस्ट से होते हुए अवैध रूप से धान लेकर आ रहा है। कार्रवाई के दौरान टीम ने वाहन क्रमांक सीजी 22-डब्ल्यू 9268 को जब्त किया, जिसका उपयोग कृषि उपज के अवैध…
खैरागढ़। जिला मुख्यालय खैरागढ़ स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में मोहला-मानपुर के पूर्व विधायक संजीव शाह ने 15 नवंबर जनजातीय गौरव दिवस के तारतम्य में प्रेसवार्ता आयोजित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि 15 नवम्बर का दिन भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के साथ-साथ देशभर के उन सभी जनजातीय नायकों को स्मरण करने का दिन है, जिन्होंने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ संघर्ष करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी। पूर्व विधायक शाह ने बताया कि इस वर्ष भगवान बिरसा मुंडा की जयंती का 150वां वर्ष है। इसी अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा 1 नवंबर से…
मोहला। अब गांवों की सड़कों पर सफर होगा और भी आसान। छत्तीसगढ़ शासन ने ग्रामीण इलाकों में सुगम और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत कई सड़कों और पुलों के नवीनीकरण व निर्माण कार्यों को मंजूरी दी है। कार्यपालन अभियंता, परियोजना क्रियान्वयन इकाई से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 5 साल की संधारण अवधि पूरी कर चुकी 4 सड़कों के 50.78 किलोमीटर हिस्से के नवीनीकरण को स्वीकृति मिली है। वहीं, मुख्यमंत्री ग्राम गौरवपथ योजना के तहत 2 सड़कों के 449 मीटर निर्माण और मुख्यमंत्री…
राजनांदगांव। शहर के नंदई चौक के पास स्थित महावीर गारमेंट्स कॉलोनी में गुरुवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब कॉलोनी में संचालित एक दवाई दुकान में अचानक शराब दुकान का बोर्ड लगाया गया। जैसे ही इसकी जानकारी आसपास के लोगों को मिली, वे बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और शराब दुकान खोले जाने का विरोध करने लगे। सूत्रों से मिली जानकारी से आबकारी विभाग की मीटिंग आज 13 नवंबर 2025 को आयोजित की गई थी, अपने वरिष्ठ अधिकारियों को खुश करने के लिए जिला आबकारी अधिकारी अभिषेक तिवारी ने आनन-फानन में दुकान खुला दी। सूचना मिलते…
राजनांदगांव। राजनांदगांव विधानसभा के विधायक और छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जिला कार्यालय के सभाकक्ष में खेल गतिविधियों के लिए समीक्षा बैठक 12 नवंबर को ली, जिसमें स्वयं कलेक्टर की कुर्सी पर बैठकर अपने बाजू में भाजपा जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत को बैठाया है और भाजपा के कार्यकर्ताओं के क्रम में कलेक्टर आईएसएस जितेन्द्र यादव तथा आईपीएस एसपी अंकिता शर्मा को बैठाकर प्रोटोकाल को दरकिनार कर दिया, जिसको लेकर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में गुरूवार 13 नवंबर को कांग्रेसजनों द्वारा राष्ट्रपति के नाम अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह…