राजनांदगांव। अलवा फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ. हेम शंकर जेठमल साहू ने रविवार को इंडियन कॉपी हाउस में बिलासपुर जोन के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से आम लोगों तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा हुई।
डॉ. साहू ने कहा कि फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य किसानों, महिलाओं और जरूरतमंद वर्गों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने पदाधिकारियों से योजनाओं की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
बैठक में किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। इनमें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और कृषि ऋण माफी योजना शामिल रहीं। पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए कि पात्र किसानों को इन योजनाओं से जोड़ने में सहयोग करें।
महिला समूहों को आत्मनिर्भर बनाने वाली योजनाओं पर भी मंथन हुआ। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, महिला शक्ति केंद्र और प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने पर जोर दिया गया।
स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में संचालित योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई। आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री जन-धन योजना तथा छात्रवृत्ति योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर बल दिया गया।
बैठक में यह भी कहा गया कि सामाजिक संगठन और क्लब सरकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण कड़ी बन सकते हैं। डॉ. साहू ने कहा, हमारा लक्ष्य है कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे। अलवा फाउंडेशन समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने के लिए प्रतिबद्ध है।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए सुझाव दिए और संगठन के साथ मिलकर कार्य करने का आश्वासन दिया। फाउंडेशन की इस पहल को समाज के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

ताज़ा ख़बर :
- राजनांदगांव पुलिस का फ्लैग मार्च, होली को शांतिपूर्ण बनाने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
- होली से पहले नशीले टेबलेट की बिक्री पर पुलिस ने शिकंजा, 3 गिरफ्तार, 1 बालक बाल सुधार गृह भेजा
- बसंतपुर पुलिस का होली पर्व से पहले विशेष अभियान, अवैध शराब और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कंजा
- संत कबीर के विचार एवं संदेश आज भी मार्गदर्शक और प्रासंगिक : विष्णु देव साय
- पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक में कई बड़े फैसले, जांजगीर में द्वितीय प्रांतीय अधिवेशन 12 अप्रैल को
- बिलासपुर में अलवा फाउंडेशन की बैठक, सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर
- संस्कारधानी तीरंदाजी संघ ने राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में दिखाया उत्कृष्ट प्रदर्शन, गुन्टुर विजयवाड़ा में करेंगे राज्य का प्रतिनिधित्व
- राजनांदगांव में शासकीय विज्ञापन बोर्ड पर उठे सवाल, अशोक फड़णवीस ने लगाए गंभीर आरोप
