राजनांदगांव। स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री गजेन्द्र यादव ने डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजनांदगांव में नवनिर्मित बॉक्सिंग रिंग सेट एवं आर्चरी रेंज का शुभारंभ किया। मंत्री गजेन्द्र यादव ने बॉक्सिंग मैच को देखा और बॉक्सिंग खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री यादव ने कहा कि जिले में खेल सुविधाओं का विस्तार होने से युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। नई बॉक्सिंग रिंग और आर्चरी रेंज के तैयार होने से खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, सुरक्षित वातावरण और प्रतियोगी माहौल प्राप्त होगा। उन्होंने स्कूली बच्चों से अध्ययन-अध्यापन के संबंध में जानकारी ली और अच्छे से पढ़ाई करने कहा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष जितेन्द्र साहू, भावेश बैद, संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग दुर्ग आरएल ठाकुर, उप संचालक लोक शिक्षण संचालनालय आशुतोष चावरे, जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल, एसडीएम गौतम पाटिल, जिला परियोजना अधिकारी मती रश्मि सिंह, जिला मिशन समन्वयक सतीष व्यौहारे सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, स्कूली बच्चे, शिक्षक उपस्थित थे।

ताज़ा ख़बर :
- हाजियों पर महंगाई की मार : एयरफेयर डिफरेंस के नाम पर 10 हजार की अतिरिक्त मांग, अब्दुल कलाम खान ने जताया विरोध
- नगर निगम की विशेष सम्मेलन में 3 प्रस्ताव पारित, 2 सर्वसम्मति एवं 1 बहुमत से
- सीईओ जिला पंचायत ने सुशासन तिहार के जनसमस्या निवारण शिविर की तैयारियों की समीक्षा
- राजनांदगांव में औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, दवा-खाद्य सुरक्षा पर विशेष ध्यान
- ग्राम रेंगाकठेरा में अवैध ईट भट्ठा पर प्रशासन की कार्रवाई, 1 लाख 5 हजार ईंटें जप्त
- खनिज एवं राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 2 हाईवा जप्त, अवैध खनिज परिवहन रोका
- ग्राम शिकारीटोला में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा तोड़ा, बुलडोजर से ध्वस्त किए घर
- पोट्ठ लईका पहल से जिले में कुपोषण में कमी, 3.68 प्रतिशत हुआ सुधार
