Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। लोक शिक्षण संचालनालय, रायपुर द्वारा ऑनलाईन आरटीई के माध्यम से निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 अंतर्गत 2026-27 के लिए प्रवेश के कार्यवाही के संबंध में समय-सारणी जारी की गई। जिसके अनुसार आगामी शिक्षा सत्र 2026-27 का कार्य किया जाना है। जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल ने बताया कि लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी समय-सारणी अनुसार सत्र 2026-27 में दो चरणों कार्य किया जाएगा। पहला चरण में 1 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक स्कूल प्रोफाईल अपडेट कार्य किया जाएगा। नोडल प्राचार्य , डीईओ द्वारा सत्यापन (सीट प्रकटीकरण) 1 जनवरी 2026 से 7 फरवरी 2026,…

Read More

राजनांदगांव। जिले में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के सफल क्रियान्वयन में लगातार उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की जा रही है। केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत उपभोक्ताओं को अधिकतम 1 लाख 8 हजार रूपए की सब्सिडी प्रदान की जा रही है। जिससे सोलर रूफटॉप स्थापना जनसामान्य के लिए अधिक किफायती और सुलभ हो गई है। जिले में अब तक 8228 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिनमें से 3518 लाभार्थियों का वेंडर चयन पूर्ण कर लिया गया है। इसके साथ ही 1340 घरों में सोलर पैनलों की स्थापना पूरी हो चुकी है और 875 उपभोक्ताओं को सब्सिडी…

Read More

राजनांदगांव। अपर कलेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा की उपस्थिति में राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर द्वारा आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में ई-ऑफिस, ई-एचआरएमएस एवं स्पैरो सॉफ्टवेयर विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर अनिकेत साहू एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण में राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर सुश्री पूजा सेनपाल एवं सुश्री मुस्कान जादवानी ने प्रशिक्षण के दौरान ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से ऑनलाइन फाइल संचालन, ई-नोटिंग, पत्राचार प्रबंधन, दस्तावेज अपलोडिंग एवं डिजिटल हस्ताक्षर के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही ई-एचआरएमएस पोर्टल पर सेवा पुस्तिका संधारण, अवकाश प्रबंधन एवं कर्मचारी प्रोफाइल अपडेट की प्रक्रिया को बताया…

Read More

राजनांदगांव। मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत जिला कौशल विकास प्राधिकरण राजनांदगांव द्वारा जिले में युवाओं को कौशल उन्नयन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कौशल आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने में प्रभावी सिद्ध हो रहे है और कौशल उन्नयन होने से युवाओं को रोजगार उपलब्ध हो रहा है। प्रशिक्षण प्राप्त कर युवा निजी संस्थाओं में रोजगार प्राप्त कर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहे है। मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम टेड़ेसरा निवासी हर्ष साहू ने डोमेस्टिक डाटा एण्ट्री ऑपरेटर का प्रशिक्षण प्राप्त किया है। प्रशिक्षण उपरांत उन्हें निजी संस्था टेक्नोटास्क में रोजगार प्राप्त…

Read More

राजनांदगांव। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के संबंध में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, नगरीय निकाय, कृषि विभाग के अधिकारी, बैंकर्स एवं वेन्डर्स की बैठक ली। उन्होंने बैठक में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन की गहन समीक्षा की। उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मुनादी कराकर सूर्यसभा का आयोजन कर जनसामान्य को प्रोत्साहित करने कहा। उन्होंने नगरीय निकायों के प्रत्येक वार्ड और ग्रामीण…

Read More

राजनांदगांव। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम मोहंदी स्थित मेसर्स जया हाउसहोल्ड स्पेशिलिटी केमिकल्स प्राईवेट लिमिटेड में दोपहर 12 बजे उद्योग के एन्थ्राक्यूनॉन पावडर स्टोरेज सेक्शन में औद्योगिक दुर्घटना व आगजनी हुई थी। इस घटना की सूचना मिलने पर प्रभारी कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह के दिशा.निर्देश पर जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा तत्काल तत्परतापूर्वक कार्रवाई करते हुए राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई एवं दुर्ग जिले से 8 फायरब्रिगेड गाड़ियां बुलाई गई और उद्योग में लगी आग पर काबू पाया गया। इस दुर्घटना व आगजनी से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर,…

Read More

राजनांदगांव। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिव मंदिर चिखली स्थित शांतिनगर में आयोजित दो दिवसीय जस गायन प्रतियोगिता का समापन समारोह धूमधाम से हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शहर जिला कांग्रेस के प्रभारी बृजेश शर्मा और कांग्रेस नेता आसिफ अली सहित अन्य प्रमुख नेता भी शामिल हुए। समारोह की शुरुआत आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रमोद सोनटेके द्वारा मुख्य अतिथि और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का गुलाल लगाकर स्वागत एवं शाल श्रीफल भेंट करके की गई। इस दौरान बृजेश शर्मा और आसिफ अली ने महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर में भगवान भोलेनाथ का दर्शन किया और उपस्थित जनमानस…

Read More

राजनांदगांव। गुरु घासीदास रावटी पहाड़ कुरूभाट धाम डोंगरगढ़ में समाज के उत्थान और नई दिशा प्रदान करने के उद्देश्य से 15 फरवरी 2026 को सतनाम भवन, कुरूभाट डोंगरगढ़ में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में समाज के पदाधिकारियों और अन्य समाजिक सदस्यों द्वारा चुनाव किया गया, जिसमें सर्व सहमति से युवराज दास ढिरहेर को अध्यक्ष के रूप में चुना गया। बैठक में समाज के संरक्षक, पदाधिकारी और सदस्यगण उपस्थित थे, जिनमें संरक्षक हर्षिता स्वामी बघेल, परस राय, पंचराम चंदेल, अध्यक्ष युवराज दास ढिरहेर, उपाध्यक्ष मधुसूदन खरे, कोषाध्यक्ष राजकुमार मंडले, सचिव कौलाशनाथ बंजारे, सहसचिव जितेंद्र गेण्डरे और गांवकरण…

Read More

राजनांदगांव। प्रार्थी द्वारा थाना बसंतपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 15.02.2026 को लगभग 01:00 बजे वह डोंगरगांव से कार्य कर घर वापस आया, तो मोहल्ले में लोगों की भीड़ लगी थी। उसी दौरान एक महिला ने बताया कि मोहल्ले का निवासी विकास यदु शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहा है। प्रार्थी द्वारा मना करने पर आरोपी ने पास में रखा पत्थर का टुकड़ा प्रार्थी के घर की ओर फेंक दिया तथा मां-बहन की अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और शराब पीने के लिए पैसे की मांग की। प्रार्थी द्वारा पैसे देने से…

Read More

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी निरीक्षक नवरतन कश्यप के नेतृत्व में शहर में बढ़ते यातायात दबाव को कम करने के उद्देश्य से प्रातः 09:00 बजे से रात्रि 09:00 बजे तक सीआईटी बायपास एवं ट्रांसपोर्ट नगर मार्ग से भारी वाहनों का डायवर्सन किया जा रहा है। वर्तमान में शहर का निरंतर विस्तार एवं वाहनों की संख्या में वृद्धि होने से पेण्ड्री, राजइम्पीरियल चौक, आर.के. नगर चौक, बीजेपी कार्यालय तिराहा एवं रामदरबार चौक में यातायात का अत्यधिक दबाव बना रहता है। विशेषकर सुबह एवं शाम…

Read More