राजनांदगांव। मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत जिला कौशल विकास प्राधिकरण राजनांदगांव द्वारा जिले में युवाओं को कौशल उन्नयन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कौशल आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने में प्रभावी सिद्ध हो रहे है और कौशल उन्नयन होने से युवाओं को रोजगार उपलब्ध हो रहा है। प्रशिक्षण प्राप्त कर युवा निजी संस्थाओं में रोजगार प्राप्त कर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहे है।
मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम टेड़ेसरा निवासी हर्ष साहू ने डोमेस्टिक डाटा एण्ट्री ऑपरेटर का प्रशिक्षण प्राप्त किया है। प्रशिक्षण उपरांत उन्हें निजी संस्था टेक्नोटास्क में रोजगार प्राप्त हुआ। हर्ष साहू ने बताया कि कौशल उन्नयन प्रशिक्षण से प्राप्त तकनीकी ज्ञान एवं व्यवहारिक दक्षता के कारण उन्हें रोजगार मिला है। जिससे वह अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने में योगदान दे रहे है। इसी तरह ग्राम अंजोरा (ख) जिला दुर्ग निवासी सुश्री आकांक्षा कुशवाहा ने डोमेस्टिक डाटा एण्ट्री ऑपरेटर प्रशिक्षण प्राप्त कर टेक्नोटॉस्क में रोजगार का अवसर मिला है। ग्राम थनौद जिला दुर्ग के आशीष कुमार पटेल ने प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद वायडी फूड प्रोडक्ट में रोजगार मिला। अब वह परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने में सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
