Close Menu
    What's Hot

    करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !

    July 30, 2026

    “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण

    July 30, 2026

    आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
    • “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
    • आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
    • ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
    • विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी
    • विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में श्रद्धा और उत्साह से मनाई गई गुरु पूर्णिमा
    • राज्य स्तरीय शालेय हॉकी में गुरुनानक स्कूल का जलवा, दुर्ग संभाग बना ओवरऑल चैंपियन
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » जिले में दिखाई दे रहा प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का असर
    राजनांदगांव

    जिले में दिखाई दे रहा प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का असर

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailFebruary 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। जिले में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के सफल क्रियान्वयन में लगातार उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की जा रही है। केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत उपभोक्ताओं को अधिकतम 1 लाख 8 हजार रूपए की सब्सिडी प्रदान की जा रही है। जिससे सोलर रूफटॉप स्थापना जनसामान्य के लिए अधिक किफायती और सुलभ हो गई है। जिले में अब तक 8228 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिनमें से 3518 लाभार्थियों का वेंडर चयन पूर्ण कर लिया गया है। इसके साथ ही 1340 घरों में सोलर पैनलों की स्थापना पूरी हो चुकी है और 875 उपभोक्ताओं को सब्सिडी वितरित की जा चुकी है। इस सप्ताह 181 नए आवेदन प्राप्त हुए तथा 96 इंस्टॉलेशन पूर्ण किए गए, जो योजना की निरंतर बढ़ती गति और जनभागीदारी को दर्शाती है।
    प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का असर जिले में दिखाई दे रहा है। बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में कमी आई है। कई घरों में बिल शून्य या नकारात्मक आ रहे हैं। ऐसे उपभोक्ता अतिरिक्त उत्पादित सौर ऊर्जा को ग्रिड में आपूर्ति कर आय भी अर्जित कर रहे हैं। इससे न केवल परिवारों को आर्थिक लाभ मिल रहा है, बल्कि ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भी बन रहे हैं। स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ-साथ यह पहल पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।
    जिला प्रशासन द्वारा प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ पात्र परिवारों तक शीघ्र एवं पारदर्शी रूप से पहुंचाने, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक अनुरूप इंस्टॉलेशन, समयबद्ध सब्सिडी वितरण, उपभोक्ताओं को सतत मार्गदर्शन एवं सहयोग देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों से प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से जुड़कर अपने घरों को स्वच्छ, सस्ती एवं आत्मनिर्भर ऊर्जा से सशक्त बनाने की अपील की गई है।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण

    July 30, 2026

    आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल

    July 30, 2026

    ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं

    July 30, 2026

    विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी

    July 30, 2026

    विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी

    July 30, 2026

    जवाहर नवोदय विद्यालय में श्रद्धा और उत्साह से मनाई गई गुरु पूर्णिमा

    July 29, 2026
    Top Posts

    जवाहर नवोदय विद्यालय में श्रद्धा और उत्साह से मनाई गई गुरु पूर्णिमा

    July 29, 202613 Views

    साहू सदन में भव्य शपथ ग्रहण, प्रतिभाओं का सम्मान और रक्तदान शिविर आयोजित

    July 25, 20269 Views

    युगांतर पब्लिक स्कूल ने फिर दिखाया दम, सीबीएसई क्लस्टर बास्केटबॉल में अंडर-19 टीम बनी चैंपियन

    July 28, 20268 Views

    सीबीएसई क्लस्टर बास्केटबॉल में डीपीएस राजनांदगांव का दबदबा, तीन आयु वर्ग में जीते स्वर्ण पदक

    July 27, 20268 Views

    जिला कांग्रेस में चार संगठनात्मक नियुक्तियां : चुम्मन व प्रकाश बने प्रवक्ता, अमित को सोशल मीडिया की कमान

    July 29, 20266 Views

    युवाओं पर लाठीचार्ज तानाशाही की पराकाष्ठा, सत्ता के अहंकार में चूर है सरकार : अब्दुल कलाम खान

    July 23, 20264 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.