राजनांदगांव। लोक शिक्षण संचालनालय, रायपुर द्वारा ऑनलाईन आरटीई के माध्यम से निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 अंतर्गत 2026-27 के लिए प्रवेश के कार्यवाही के संबंध में समय-सारणी जारी की गई। जिसके अनुसार आगामी शिक्षा सत्र 2026-27 का कार्य किया जाना है। जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल ने बताया कि लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी समय-सारणी अनुसार सत्र 2026-27 में दो चरणों कार्य किया जाएगा। पहला चरण में 1 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक स्कूल प्रोफाईल अपडेट कार्य किया जाएगा। नोडल प्राचार्य , डीईओ द्वारा सत्यापन (सीट प्रकटीकरण) 1 जनवरी 2026 से 7 फरवरी 2026, छात्र पंजीयन 16 फरवरी 2026 से 31 मार्च 2026 तक, नोडल वेरिफिकेशन 16 फरवरी 2026 से 31 मार्च 2026 तक, लॉटरी एवं आबंटन 13 अप्रैल 2026 से 17 अप्रैल 2026 तक, स्कूल दाखिला 1 मई 2026 से 30 मई 2026 तक, वर्ष 2025-26 की शुल्क प्रतिपूर्ति का सत्यापन कार्य 25 मई 2026 से 30 मई 2026 तक किया जाएगा। द्वितीय चरण में 8 जून 2026 से 20 जून 2026 तक न्यू स्कूल रजिस्ट्रेशन का कार्य किया जाएगा। नोडल प्राचार्य, डीईओ द्वारा सत्यापन (सीट प्रकटीकरण) 8 जून 2026 से 25 जून 2026 तक, छात्र पंजीयन 1 जुलाई 2026 से 11 जुलाई 2026 तक, नोडल वेरीफिकेशन 1 जुलाई 2026 से 15 जुलाई 2026 तक, लॉटरी एवं आबंटन 27 जुलाई 2026 से 31 जुलाई 2026 तक, स्कूल दाखिला 3 अगस्त 2026 से 17 अगस्त 2026 निर्धारित किया गया है।

ताज़ा ख़बर :
- ऑनलाईन आरटीई से निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम अंतर्गत वर्ष 2026-27 के लिए प्रवेश के संबंध में समय-सारणी जारी
- जिले में दिखाई दे रहा प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का असर
- ई-ऑफिस, ई-एचआरएमएस एवं स्पैरो सॉफ्टवेयर विषय पर प्रशिक्षण का हुआ आयोजन
- मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत कौशल उन्नयन प्रशिक्षण से युवाओं को मिल रहा रोजगार
- प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन में लाएं तेजी : सीईओ जिला पंचायत
- राम मोहंदी स्थित मेसर्स जया हाउसहोल्ड स्पेशिलिटी केमिकल्स प्राईवेट लिमिटेड में उद्योग के एन्थ्राक्यूनॉन पावडर स्टोरेज सेक्शन में औद्योगिक दुर्घटना व आगजनी पर काबू पाया गया
- महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव मंदिर चिखली में जस गायन प्रतियोगिता का समापन
- गुरू घासीदास रावटी पहाड़ कुरूभाट धाम डोंगरगढ़ में सर्व सहमति से युवराज दास ढिरहेर अध्यक्ष चुने गए
