
- नेहरू पार्क के पास ग्राहक की तलाश में खड़ा था आरोपी, सवा किलो गांजा जप्त
- अंजोरा में पत्नी ने ही ली पति की जान : काम पर जाने को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी महिला गिरफ्तार
- मोबाइल छोड़ सेहत से जुड़े शहरवासी : ‘मस्ती की पाठशाला’ में दिखा संडे का असली उत्साह
- छत्तीसगढ़ की राजनीति में भूचाल : बुद्ध पूर्णिमा और श्रमिक दिवस पर FDLP का शक्ति प्रदर्शन
- बोरे-बासी के बहाने बैज का भाजपा पर प्रहार : बोले-यह केवल भोजन नहीं, हमारी माटी का गौरव, साय सरकार में बढ़ा भ्रष्टाचार
- डोंगरगांव के आरी में दबिश, दूसरे राज्यों की अवैध शराब के साथ एक आरोपी दबोचा
- प्रशासनिक कसावट : अब कलेक्टर करेंगे रीडर्स के कामकाज की समीक्षा, कम समय की पेशी देने के निर्देश
- सुशासन तिहार : 4 मई से 62 स्थानों पर लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर, कलेक्टर ने ली बैठक
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 शहरी के तहत राजनांदगांव शहर में कुल 869 आवासों की स्वीकृति मिली है। बी.एल.सी. के तहत हितग्राही द्वारा स्वयं से निर्माण किए जाने वाले इन आवासों में नगर के विभिन्न वार्डों में 33 आवास निर्माण पूर्ण हो चुके हैं, जबकि 434 आवास निर्माणाधीन हैं। इस योजना का लाभ उठाकर अपने घर में रहने वाले शहर के दिग्विजय साहू पेशे से ड्राइवर हैं। उन्होंने सीमित आय में भी कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और त्याग से अपने परिवार के भविष्य के लिए पीएम आवास योजना के सहयोग से अपना घर बनवाया। दिग्विजय की पत्नी चंद्रिका साहू ने…
राजनांदगांव। शहर में बढ़ती गर्मी और आगामी दिनों में लू की संभावना को देखते हुए महापौर मधुसूदन यादव ने नगरवासियों से सावधानी बरतने की अपील की है। महापौर ने कहा कि इस वर्ष गर्मी का असर अधिक महसूस किया जा रहा है और तापमान बढ़ने के साथ लू चलने की आशंका भी बनी हुई है। उन्होंने बताया कि लू का प्रभाव विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों पर अधिक होता है, इसलिए सभी को सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने लू के लक्षणों की जानकारी देते हुए बताया कि तेज बुखार, सिर में दर्द और भारीपन, चक्कर आना, उल्टी, शरीर…
राजनांदगांव। नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने सोमवार की सुबह लखोली, कंचनबाग और जनता कालोनी में आकस्मिक निरीक्षण कर पेयजल आपूर्ति और सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने वार्डवासियों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनी और समाधान के निर्देश दिए। आयुक्त ने जनता कालोनी में सड़क और नाली में रखे बिल्डिंग मटेरियल को देखकर संबंधित पर 500 रुपए जुर्माना लगाने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पेयजल आपूर्ति के दौरान आयुक्त ने वाल्वमेन को निर्देश दिए कि टंकी पूरी भरने के बाद ही पानी सप्लाई करें और सप्लाई…
राजनांदगांव। शासन के निर्देशानुसार “सही दवा-शुद्ध आहार-यही छत्तीसगढ़ का आधार” थीम के तहत जिले में 27 अप्रैल से 11 मई 2026 तक 15 दिवसीय सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने अभियान के पहले दिन राजनांदगांव शहर के आठ प्रसाधन सामग्री विक्रय प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सामग्री की गुणवत्ता, खरीदी-बिक्री के अभिलेख और नियमानुसार संचालन की जांच की गई। अधिकारियों ने प्रतिष्ठान संचालकों को निर्देश दिए कि खरीदी-बिक्री बिल के साथ गुणवत्तापूर्ण सामग्री का क्रय-विक्रय सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए…
राजनांदगांव। सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की जान बचाने के लिए भारत सरकार की महत्वाकांक्षी ‘पीएम-राहत’ (प्रधानमंत्री-रोड एक्सीडेंट विक्टिम हॉस्पिटलाइजेशन एंड एश्योर्ड ट्रीटमेंट) योजना जिले में वरदान साबित हो रही है। इस योजना के अंतर्गत पीड़ितों को दुर्घटना के तुरंत बाद ‘गोल्डन ऑवर’ में बिना किसी वित्तीय बाधा के तत्काल उपचार सुनिश्चित किया जा रहा है। अब तक जिले के 12 घायलों को इस योजना के तहत नि:शुल्क और कैशलेस इलाज का लाभ मिल चुका है। गोल्डन ऑवर में त्वरित उपचार पर जोर योजना की खास बात यह है कि सड़क दुर्घटना के तुरंत बाद के महत्वपूर्ण समय (गोल्डन ऑवर) में…
राजनांदगांव। राजगामी संपदा न्यास की अध्यक्षता पहली बार महिला को सौंपी गई है। भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिला अध्यक्ष पुष्पा गायकवाड़ ने भाजपा कार्यालय में आयोजित महिला सम्मेलन में इसे महिलाओं के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। पुष्पा ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा, “कांग्रेस में महिलाओं का सम्मान नहीं होता। यही वजह है कि देशभर में कांग्रेस की महिला विरोधी नीतियों की आलोचना हो रही है। भाजपा शुरू से ही महिला अधिनियम के पारित होने की पक्षधर रही है और हमें पूरा विश्वास है कि मोदी सरकार इसे लागू करके मातृशक्ति का सम्मान बढ़ाएगी।” महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष…
राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में सक्रिय और समर्पित युवाओं को तरजीह देते हुए नेतृत्व विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इसी कड़ी में बजरंग दल के पूर्व जिला सहसंयोजक और प्रखर गौसेवक अंशुल कसार को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) के उत्तर मंडल में शहर महामंत्री की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी इस नियुक्ति से हिंदू संगठनों, गौसेवकों और युवा कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है। वरिष्ठ नेतृत्व का जताया आभार अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए अंशुल कसार ने भाजपा जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, भाजयुमो जिलाध्यक्ष चिंटू सोनकर सहित वरिष्ठ नेताओं का आभार…
राजनांदगांव। स्कूल शिक्षा एवं जिले के प्रभारी मंत्री गजेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आगामी सुशासन तिहार की तैयारियों के संबंध में जिला स्तरीय अधिकारियों की विस्तृत समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि राज्य शासन द्वारा 1 मई से 10 जून 2026 तक सुशासन तिहार का आयोजन किया जाएगा, जिसके अंतर्गत प्रशासन सीधे गांव-गांव पहुंचकर आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान करेगा। प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के संभावित जिले प्रवास को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से की जाएं। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे टीम भावना के साथ कार्य करते…
राजनांदगांव। साइबर ठगों के नेटवर्क पर कड़ा प्रहार करते हुए राजनांदगांव पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। जिले में चलाए जा रहे मिशन साइबर सुरक्षा अभियान के तहत पुलिस ने 14 ऐसे म्यूल बैंक खाताधारकों को गिरफ्तार किया है, जो मामूली लालच में आकर अपने खातों का इस्तेमाल ठगी की रकम खपाने के लिए कर रहे थे। पकड़े गए आरोपियों के खातों से अब तक 50 लाख रुपये से अधिक के संदिग्ध ट्रांजेक्शन का खुलासा हुआ है। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में साइबर सेल और थाना कोतवाली की संयुक्त टीम ने इस पूरी कार्रवाई को…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर कार्यालयीन समय में शराब का सेवन कर कर्तव्य पर उपस्थित होने पर सहायक ग्रेड-2 राधेश्याम ठाकुर पर कड़ी कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सहायक ग्रेड-2 राधेश्याम ठाकुर कार्यालयीन समय में शराब का सेवन कर ड्यूटी पर उपस्थित पाया गया। पूछताछ के दौरान उनका व्यवहार भी अनुचित पाया गया। इसके अतिरिक्त मेडिकल परीक्षण हेतु भेजे जाने की प्रक्रिया के दौरान बिना सक्षम अनुमति के कार्यालय से अनुपस्थित हो गया। यह आचरण छत्तीसगढ़ सिविल…