राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने तथा योजना के सफल क्रियान्वयन में सहयोग देने वाले हितग्राहियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कलेक्टर श्री यादव ने अटल आवास कंचनबाग राजनांदगांव निवासी श्रीमती अंजुम अली और ग्राम भोथीपार कला निवासी विष्णुराम साहू को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। कलेक्टर यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से नागरिकों को सस्ती एवं स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। योजना के तहत घरों की छतों पर सोलर रूफटॉप स्थापित कर उपभोक्ताओं को बिजली बिल में राहत मिल रही है तथा पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने नागरिकों से भी इस योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने कहा।
कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से लाभान्वित हितग्राहियों से चर्चा कर उनकी प्रतिक्रिया भी ली। हितग्राहियों ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर रूफटॉप लगवाया है, जिससे उनका बिजली बिल शून्य हो गया है और बिजली अधिक उत्पादन होने से बिजली यूनिट की भी बचत हो रही है। पहले लगभग 1000 रूपए तक बिजली बिल आता था, लेकिन अब उन्हें बिजली के बिल से बड़ी राहत मिली है तथा स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा मिला है। उन्होंने इस योजना को नागरिकों के लिए लाभकारी बताते हुए शासन के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर प्रेमप्रकाश शर्मा सहित संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

ताज़ा ख़बर :
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
- विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी
- विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी
- जवाहर नवोदय विद्यालय में श्रद्धा और उत्साह से मनाई गई गुरु पूर्णिमा
- राज्य स्तरीय शालेय हॉकी में गुरुनानक स्कूल का जलवा, दुर्ग संभाग बना ओवरऑल चैंपियन
