Close Menu
    What's Hot

    ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ेगी विकास की रफ्तार, संतोष अग्रवाल ने ली बैठक

    April 25, 2026

    चिखली पुलिस ने चाकू दिखाकर लूट करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

    April 25, 2026

    सोमनी पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

    April 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ेगी विकास की रफ्तार, संतोष अग्रवाल ने ली बैठक
    • चिखली पुलिस ने चाकू दिखाकर लूट करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
    • सोमनी पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
    • ग्राम घुपसाल बना आदर्श मॉडल, जल संरक्षण और फसल परिवर्तन से पानी की समस्या हुई कम
    • पाटेकोहरा चेकपोस्ट पर रेत से लदा हाईवा जप्त, चालक नहीं दिखा सका दस्तावेज
    • मोतीपुर नदी घाट पर अवैध रैम्प ढहाया, 2 गाड़ियां जब्त
    • महिला आरक्षण तुरंत लागू करे सरकार, कांग्रेस ने केंद्र की नीतियों का विरोध किया
    • सम्मानित होकर डोंगरगढ़ लौटे उप प्राचार्य संजय कुमार मंडल, नवोदय विद्यालय में किए कई विकास कार्य
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » कलेक्टर ने राजनांदगांव तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण
    राजनांदगांव

    कलेक्टर ने राजनांदगांव तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailMarch 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज तहसील कार्यालय राजनांदगांव का औचक निरीक्षण कर वहां संचालित राजस्व प्रकरणों, अभिलेख संधारण तथा आम नागरिकों को प्रदान की जा रही सेवाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को राजस्व प्रकरणों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने तहसीलदार को निर्देशित करते हुए कहा कि पटवारियों से प्रकरणों के संबंध में समय-समय पर प्रतिवेदन प्राप्त करना सुनिश्चित करें तथा न्यायालय से आदेश पारित होने के पश्चात अभिलेखों में आवश्यक दुरूस्ती की कार्रवाई तत्काल की जाए। उन्होंने नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन सहित अन्य लंबित राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। राजनांदगांव तहसील कार्यालय में एक माह के भीतर 274 राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया गया है।
    कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने तहसील कार्यालय में उपस्थित नागरिकों एवं अधिवक्ताओं से चर्चा कर उनकी समस्याएं भी सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान तहसील डौंडीलोहारा के ग्राम रेंगाडबरी निवासी आवेदिका श्रीमती सुशील चंद्राकर द्वारा ग्राम चिखली स्थित भूमि के दान पत्र के आधार पर नामांतरण संबंधी आवेदन के संबंध में जानकारी दी गई, जिस पर कलेक्टर ने प्रकरण का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार लखोली निवासी आवेदिका गरिमा ने लखोली स्थित भूमि के बंटवारा संबंधी प्रकरण में उपस्थित होकर अपनी समस्या से अवगत कराया, जिस पर कलेक्टर ने आवश्यक कार्रवाई पूर्ण कर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं रेवाडीह निवासी आवेदक भूषण सिंह चंदेल द्वारा भूमि के ऑनलाइन अभिलेख दुरूस्ती संबंधी आवेदन के संबंध में चर्चा की गई, जिस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को दो दिवस के भीतर अभिलेख अद्यतन करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम गौतम पाटिल, डिप्टी कलेक्टर विश्वास कुमार, तहसीलदार प्यारेलाल नाग सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ेगी विकास की रफ्तार, संतोष अग्रवाल ने ली बैठक

    April 25, 2026

    चिखली पुलिस ने चाकू दिखाकर लूट करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

    April 25, 2026

    सोमनी पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

    April 25, 2026

    ग्राम घुपसाल बना आदर्श मॉडल, जल संरक्षण और फसल परिवर्तन से पानी की समस्या हुई कम

    April 25, 2026

    पाटेकोहरा चेकपोस्ट पर रेत से लदा हाईवा जप्त, चालक नहीं दिखा सका दस्तावेज

    April 25, 2026

    मोतीपुर नदी घाट पर अवैध रैम्प ढहाया, 2 गाड़ियां जब्त

    April 25, 2026
    Top Posts

    निगम बजट केवल कागजी घोषणाओं और अधूरे वादों का ढेर : अभिमन्यु उदय मिश्रा

    April 23, 202610 Views

    कमला कॉलेज में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण का शानदार समापन

    April 24, 20266 Views

    भदौरिया चौक में देवी-देवताओं की तस्वीरों का अपमान, हिंदू जागरण मंच ने दर्ज कराई शिकायत

    April 18, 20265 Views

    न्याय नहीं तो आंदोलन होगा : पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

    April 20, 20264 Views

    संस्कार सिटी कॉलेज में बीएड अंतिम वर्ष की भव्य विदाई

    April 20, 20264 Views

    श्री चित्रगुप्त प्राकट्य महोत्सव 23 अप्रैल को, भव्य शोभा यात्रा निकलेगी

    April 21, 20263 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.